Thursday, 23 July 2026

 

 

खास खबरें भाजपा चाहती तो हिमाचल प्रदेश को कर्जमुक्त बना सकती थीः सुखविन्द्र सिंह सुक्खू आप सरकार ने नौकरशाही को हाशिए पर धकेलने के बाद अब खुलेआम राजनीति का अपराधीकरण शुरू कर दिया है: सुनील जाखड़ पंजाब में पेपर लीक मामलों पर मान और बैंस दें इस्तीफा: अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग 'मिर्जापुर: द फिल्म' से पहले श्वेता त्रिपाठी ने याद किया फ्रेंचाइज़ी का यादगार सफर खरड़ पदयात्रा का 9वां दिन : रविंदर सिंह खेड़ा ने निज्जर रोड पर बंद पड़ी सीवरेज लाइन का मुद्दा उठाया सुखबीर सिंह बादल द्वारा अकाली कार्यकर्ताओं से सभी बाढ़ संभावित क्षेत्रों में बाढ़ सुरक्षा कार्य करने का आग्रह सुखबीर सिंह बादल ने केंद्र से विरोध कर रहे छात्रों की शिकायतों का समाधान करने की अपील की 'दोस्त-दोस्त न रहा' गाने वाले मुकेश ने कई फिल्मों में किया अभिनय, संगीत प्रेमियों के दिलों में आज भी गूंजती है उनकी आवाज गुजरात: गृह मंत्री अमित शाह ने 815 करोड़ रुपए की विकास परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास किया नीट विवाद: हैदराबाद पुलिस ने लोक भवन की ओर मार्च कर रहे छात्रों को रोका पीएम आवास के बाहर धरना दे रहे विपक्षी नेताओं को पुलिस ने हटाया, राहुल गांधी बोले-जोर आजमा लो, लड़ाई नहीं रुकेगी राहुल गांधी की केंद्रीय राज्य मंत्री जितेंद्र सिंह से वार्ता विफल, कांग्रेस ने सरकार के सामने रखी 5 मांगें 'छात्रों की आवाज को नजरअंदाज करना गलत', राहुल गांधी ने भारतीय से धरने में शामिल होने की अपील की कम बारिश वाले जिलों में किसानों की मदद के लिए तेज प्रयास कर रही केंद्र कोल्हापुर को मिलेगा 35 हजार दर्शक क्षमता वाला अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम, सीएम फडणवीस की मौजूदगी में हुआ एमओयू छात्रों के विरोध प्रदर्शन को संवेदनशीलता से संभाले सरकार, वाईएसआर कांग्रेस की मांग जयशंकर का दो द‍िवसीय फिलीपींस दौरा, 'आसियान' और 'क्‍वाड' बैठक में होंगे शामिल पंकज त्रिपाठी की 'ओह माय डॉग' में दिखेगा इंसान और डॉग का खास रिश्ता, बोले- 'यह कहानी दिल को छू लेने वाली है' ओ.एस.डी. सुखवीर सिंह ने धूरी हलके में चल रही विकास परियोजनाओं का लिया जायजा बेला फ़ार्मेसी कॉलेज को नया पेटेंट मिला लंबित राजस्व मामलों का समयबद्ध निपटारा सुनिश्चित करें अधिकारी: आशिका जैन

 

भारतीय रेल ने आसनसोल स्टेशन पर रेल यात्रियों और आम लोगों के लिए अपना पहला "रेस्टोरेंट ऑन व्हील्स" लॉन्च किया

बाबुल सुप्रियो ने पूर्वी रेल के आसनसोल स्टेशन पर पहले "रेस्टोरेंट ऑन व्हील्स" और विभिन्न यात्री सुविधाओं का उद्घाटन किया

Listen to this article

5 Dariya News

5 Dariya News

5 Dariya News

नई दिल्ली , 29 Feb 2020

Last updated on: Feb 29, 2020, 00:00 IST

भारतीय रेल ने आसनसोल रेलवे स्टेशन पर अपने यात्रियों और वहां के आम लोगों के उपयोग के लिए अपना पहला रेल भोजनालय "रेस्टोरेंट ऑन व्हील्स" शुरू किया। केन्द्रीय पर्यावरण, वन और जलवायु परिवर्तन राज्य मंत्री श्री बाबुल सुप्रियो ने 26 फरवरी, 2020 को आसनसोल स्टेशन पर आयोजित एक कार्यक्रम में अपने तरह के इस पहले रेस्टोरेंट का उद्घाटन किया। श्री बाबुल सुप्रियो ने दो नए वातानुकूलित विश्राम गृह, इलेक्ट्रॉनिक आरक्षण चार्ट डिस्प्ले सिस्टम (सांसद स्थानीय विकास कोष के माध्यम से) और आसनसोल स्टेशन पर बैटरी संचालित कार का भी उद्घाटन किया।आसनसोल स्टेशन पर इस रेस्टोरेंट को दो पुराने एमईएमई कोचों को नवीनीकृत करके विकसित किया गया है। इस अनूठे प्रयास से न केवल आसनसोल स्टेशन पर सुविधाओं में बढ़ोतरी होगी, बल्कि अगले पांच वर्षों में गैर-किराया राजस्व आय भी लगभग 50 लाख रुपये होगी।आसनसोल स्टेशन पर इलेक्ट्रॉनिक आरक्षण चार्ट डिस्प्ले सिस्टम (सांसद स्थानीय विकास कोष के माध्यम से) से विभिन्न ट्रेनों में आरक्षण की स्थिति के बारे में आसानी से जानकारी मिलेगी, जो रेल यात्रियों के लिए बहुत उपयोगी होगा। अत्याधुनिक फर्नीचर और अन्य उपकरणों से सुसज्जित दो नए वातानुकूलित विश्राम गृह से यात्रियों को आराम मिलेगा। दिव्यांगजन और बुजुर्ग यात्रियों को स्टेशन क्षेत्र में उनके आरामदायक आवागमन के लिए बैटरी संचालित कार बहुत मददगार साबित होगी।

 

Tags: Babul Supriyo

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD