Saturday, 13 June 2026

 

 

खास खबरें 30 जून को सेना प्रमुख का पद संभालेंगे लेफ्टिनेंट जनरल धीरज सेठ महाराष्ट्र के धुले में बस ने बाइक को मारी टक्कर, मां-बेटे सहित तीन की दर्दनाक मौत पंजाब में आम आदमी पार्टी सरकार की उल्टी गिनती शुरू : नायब सिंह सैनी रक्षा खडसे ने जीवंत ग्राम कार्यक्रम के अंतर्गत लद्दाख के सीमावर्ती गांवों का तीन दिवसीय दौरा पूरा किया भजन लाल की विरासत को आगे बढ़ा रहे कुलदीप बिश्नोई जैसे जननेताओं की हरियाणा को जरूरत : वीरेश शांडिल्य भोपाल में धर्मेंद्र प्रधान ने खिलाड़ियों से की बातचीत, शिक्षा से जुड़ी पहलों की समीक्षा की जोरहाट एयरबेस पर एएन-32 विमान दुर्घटनाग्रस्त, वायुसेना के पांच कर्मियों की मौत कविन्द्र गुप्ता ने लुधियाना स्थित स्वामी विवेकानंद मेडिटेशन पिरामिड का दौरा किया पीएम मोदी की नेतृत्व वाली केंद्र सरकार ने हमेशा हिमाचल को भरपूर आर्थिक सहायता और समर्थन दिया : जेपी नड्डा हमारा लक्ष्य शिक्षा और खेल को एक साथ आगे बढ़ाना है : धर्मेंद्र प्रधान एक्सपीरिंयस एलपीयू 2026: इंटरैक्टिव सेशन, कैंपस टूर और करियर से जुड़ी जानकारी के ज़रिए यूनिवर्सिटी लाइफ़ को जानने का मौका बेटी का सम्मान सर्वोपरि, सपा प्रमुख अपने कार्यकर्ताओं की भाषा भी संयमित कराएं : योगी आदित्यनाथ अंतरराष्ट्रीय योग दिवस 2026 से पहले ताजिकिस्तान में विशेष सत्र, शामिल हुए कीर्ति वर्धन सिंह नरेंद्र मोदी का फ्रांस और स्लोवाकिया की यात्रा से पूर्व प्रस्थान वक्तव्य मध्य प्रदेश में भाजपा ने राज्यसभा में मिली जीत पर मनाया विजय उत्सव हेल्दी एजिंग के लिए योग, 'नी मूवमेंट' से मजबूत घुटने, दूर होगा जोड़ों का दर्द सफलता का सफर आसान नहीं था, हर चुनौती ने मुझे मजबूत बनाया : सुम्बुल तौकीर हार्ट हेल्थ के लिए रामबाण हैं योगासन, तनाव और चिंता से मिलेगी राहत फीफा वर्ल्ड कप : अमेरिका ने धमाकेदार जीत के साथ किया आगाज, पराग्वे को एकतरफा मुकाबले में 4-1 से हराया 14 जून का पंचांग : पुरुषोत्तम मास के 29वें दिन दर्श अमावस्या, नोट कर लें शुभ-अशुभ समय बाबा महाकाल का रजत आभूषण, बेलपत्र और रुद्राक्ष की माला से भव्य श्रृंगार

 

विपक्ष ने भ्रष्टाचारियों को बचाने के लिए गठबंधन किया: बाबुल सुप्रियो

Listen to this article

5 Dariya News

आसनसोल(पश्चिम बंगाल) , 28 Apr 2019

Last updated on: Apr 28, 2019, 00:00 IST

केंद्रीय मंत्री व पश्चिम बंगाल आसनसोल लोकसभा सीट से भाजपा के प्रत्याशी बाबुल सुप्रियो का मानना है कि विपक्ष का गठबंधन नरेंद्र मोदी के शासन के लिए न ही कोई खतरा बनेगा और न ही कोई परेशानी पैदा करेगा। उन्होंने कहा कि यह सिर्फ 'भ्रष्ट राजनीतिक नेताओं का गंभीर आरोपों से भागने का एक प्रयास मात्र है।'अपने क्षेत्र दुर्गापुर में जनसभाओं के लिए जाने के दौरान आईएएनएस से बातचीत करते हुए सांसद सुप्रियो ने इस बात पर भी चर्चा की कि मतदान पर 'महागठबंधन' का क्या असर पड़ेगा। साथ ही उन्होंने 'ममता सरकार के उन पर और उनके साथी नेताओं पर हो रहे अत्याचारों' और 'भ्रष्टाचार से निपटने में मोदी सरकार की भूमिका' पर भी बात की।उमस भरी अप्रैल की दोपहर को आसनसोल में अपनी एसयूवी में बैठकर जा रहे सुप्रियो ने कहा, "यह अब हास्यास्पद बात है कि विपक्ष अब दो मोचोर्ं की बात कर रहा है, एक कांग्रेस के साथ और एक कांग्रेस के बिना। सच्चाई यह है कि कोई मोर्चा है ही नहीं। यह और कुछ नहीं भ्रष्टाचारियों के बीच में एक सांठगांठ है। वे अपने ऊपर लगे गंभीर भ्रष्टाचार के आरोपों से पिछले दरवाजे से बच निकलना चाहते हैं।"उन्होंने कहा, "उनके कुछ लोगों को सर्वोच्च न्यायालय से जमानत तक लेनी पड़ी है। यह समझना होगा कि यह सिर्फ आरोप नहीं है, गंभीर आरोप है जिसके लिए उन्हें न्यायालय से अग्रिम जमानत लेनी पड़ी है।" तृणमूल कांग्रेस की अध्यक्ष ममता बनर्जी पर हमला करते हुए सुप्रियो ने उन्हें इस बात पर घेरा कि चिटफंड घोटाले की जांच के सिलसिले में शहर के तत्कालीन पुलिस कमिश्नर राजीव कुमार से पूछताछ के केंद्रीय जांच ब्यूरो के प्रयासों के विरोध में वह कोलकाता में धरने पर बैठीं। सुप्रियो ने कहा, "हमें यह समझना होगा कि क्यों ममता बनर्जी जैसे लोग लगातार मोदीजी के बारे में बात कर रहे हैं। ममता सरकार में रोज वेली और शारदा चिटफंड मामले में करीब 40,000 करोड़ रुपये का घोटाला हुआ है और न्याय दिलाने के बदले, वह अपने संदिग्ध आईपीएस अधिकारी को कोलकाता में बचाने की कोशिश कर रही हैं।"गायक से नेता बने सुप्रियो ने दावा किया, "इस बात का सबूत है कि उन्होंने (राजीव कुमार ने) शारदा चिटफंड मामले में जांचकर्ताओं को गुमराह करने की कोशिश की थी।"सुप्रियो ने आरोप लगाया कि कई विपक्षी नेता एक साथ आए हैं क्योंकि वे अपने या अपने रिश्तेदारों और दोस्तों के खिलाफ चल रही जांच को रोकने के लिए बेताब हैं।सुप्रियो ने कहा, "विपक्षी नेताओं के अनुसार, उनके खिलाफ चल रही सभी जांच भाजपा द्वारा राजनीतिक प्रतिशोध है, जबकि अधिकांश जांच सर्वोच्च न्यायालय के सीधे आदेशों के तहत की जा रही है।"भाजपा नेता ने कहा, "तो, अगर वे कल सत्ता में आते हैं, तो क्या शारदा-नारद या (कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी के बहनोई) रॉबर्ट वाड्रा के खिलाफ जांच बंद कर देना चाहिए? क्या देश को लूटने वालों को मुक्त छोड़ देना चाहिए? नहीं, ऐसा नहीं होना चाहिए।"मोदी सरकार के खिलाफ अपनी दावेदारी पेश कर रही ममता बनर्जी का मजाक उड़ाते हुए सुप्रियो ने कहा कि अगर केंद्र में सरकार बनाने के लिए विपक्षी गठबंधन का प्रबंधन होता है, तो उन्हें अपने प्रयासों के लिए पुरस्कार के रूप में सप्ताह में दो दिन प्रधानमंत्री बनने का मौका मिल सकता है।उन्होंने कहा, "ममता दीदी अब दावा कर रही हैं कि वह 'भव्य-मिलावट सरकार' का नेतृत्व करने जा रही हैं। ऐसा लगता है कि उन्हें सप्ताह में दो दिन बाकी उम्मीदवारों द्वारा प्रधानमंत्री के रूप में कार्य करने की अनुमति होगी। लेकिन वे दिन शनिवार और रविवार होंगे, जब अधिकांश सरकारी विभाग काम नहीं करते हैं।"कर्जदार डिफॉल्टर नीरव मोदी और शराब कारोबारी विजय माल्या को देश छोड़ने से रोकने में विफल रहने के आरोपों के बारे में पूछे जाने पर उन्होंने कहा कि अपराधी भाग गए क्योंकि वे समझ गए थे कि भाजपा सरकार के तहत उन्हें कोई राहत नहीं मिलेगी।

 

Tags: Babul Supriyo

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD