Friday, 05 June 2026

 

 

खास खबरें देश की कुल ग्रीन एनर्जी का पांचवां हिस्सा गुजरात से आता है : नरेंद्र मोदी हरपाल सिंह चीमा द्वारा पी.एस.टी.सी. की समीक्षा बैठक मल्लिकार्जुन खड़गे ने राज्यसभा नामांकन दाखिल किया, राहुल गांधी और डीके शिवकुमार रहे मौजूद भगवंत मान सरकार द्वारा सख्त समय-सीमा और जवाबदेही के साथ 'रंगला पंजाब विकास स्कीम' में तेजी : हरपाल सिंह चीमा खराब रौशनी की स्थिति में लाल की जगह गुलाबी गेंद के प्रयोग की मंजूरी आईसीसी का सकारात्मक कदम : गौतम गंभीर लोक मिलनी के दौरान जय कृष्ण सिंह रौड़ी ने मौके पर ही लोगों की समस्याओं का समाधान करवाया कोई टोंटी चोरी कर रहा, कोई पानी बहा रहा, ऐसे लोगों को टोकें : सीएम योगी आदित्यनाथ पर्यावरण संरक्षण को बनाएं जीवनशैली का हिस्साः सुखविन्द्र सिंह सुक्खू अमित शाह ने त्रिपुरा बॉर्डर का दौरा किया, स्मार्ट बॉर्डर विजन का अनावरण किया विश्व पर्यावरण दिवस : सीएम रेखा गुप्ता ने कहा, '18 नमो ऑक्सीजन पार्कों के लिए पौधरोपण अभियान शुरू' हमारी जीवन शैली बिना प्रकृति के अधूरी : सीएम मोहन यादव भोजन-सुरक्षित भविष्य का निर्माण : नीति और भोजन का सुमेल विश्व पर्यावरण दिवस पर राहुल गांधी ने उठाए ग्रेट निकोबार परियोजना पर सवाल, बोले- विकास जरूरी, लेकिन प्रकृति की कीमत पर नहीं 54 एलपीयू स्टूडेंट्स ने भारती एयरटेल स्कॉलरशिप में ₹5 करोड़+ हासिल किए साथ ही वर्ल्ड एनवायरनमेंट डे पर 180 पौधे लगाने की मुहिम चलाई राज्य सरकार और यूएनडीपी के मध्य परिपत्र अर्थव्यवस्था एवं सतत विकास को बढ़ावा देने के लिए समझौता ज्ञापन हस्ताक्षरित सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने चिनार वृक्षारोपण अभियान के प्रथम चरण का शुभारंभ किया भारत की विकास रफ्तार तेज, यात्री वाहन बिक्री में जोरदार उछाल : पीयूष गोयल सीमा पार संचालित हथियार, नशा और हवाला नेटवर्क का भंडाफोड़ कविन्द्र गुप्ता ने विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर मिनी मैराथन को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया विश्व पर्यावरण दिवस पर गुलाब चंद कटारिया ने किया वृक्षारोपण आरबीयू ने ‘एक पेड़ माँ के नाम’ वृक्षारोपण अभियान के साथ विश्व पर्यावरण दिवस मनाया

 

रामविलास पासवान ने उद्योग जगत के प्रतिनिधियों के साथ सीसीपीए के महत्‍वपूर्ण प्रावधानों पर विचार-विमर्श किया

Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

नई दिल्ली , 19 Feb 2020

Last updated on: Feb 19, 2020, 00:00 IST

केन्‍द्रीय उपभोक्‍ता कार्य, खाद्य एवं सार्वजनिक वितरण मंत्री रामविलास पासवान ने आज केन्‍द्रीय उपभोक्‍ता संरक्षण प्राधिकरण (सीसीपीए) के विभिन्‍न प्रावधानों और नये उपभोक्‍ता संरक्षण अधिनियम के तहत तैयार किये जा रहे नियमों पर उद्योग जगत के प्रतिनिधियों के साथ विस्‍तार से विचार-विमर्श किया। विभिन्‍न औद्योगिक संगठनों जैसे कि फिक्‍की, एसोचैम, सीआईआई, डीआईसीसीआई और अनेक कंपनियों जैसे कि अमेजन, एचयूएल, पीएंडजी, वोडाफोन, स्‍नैपडील, जोमैटो, पेटीएम इत्‍यादि के प्रतिनिधियों ने इन परिचर्चाओं में भाग लिया और उन्‍होंने उपभोक्‍ताओं को गुणवत्‍तापूर्ण उत्‍पाद तथा सेवाएं मुहैया कराने के लिए आपस में मिलकर काम करने पर सहमति जताई। श्री पासवान ने कहा कि विभिन्‍न उपभोक्‍ता विवाद निपटान आयोगों में उपभोक्‍ता विवादों को तेजी से सुलझाने के लिए उपभोक्‍ता संरक्षण अधिनियम 2019 के तहत विभिन्‍न नियमों को आसान बना दिया गया है।केन्‍द्रीय मंत्री ने कहा कि लम्‍बे समय तक चलने वाली अनावश्‍यक मुकदमेबाजी की रोकथाम के लिए सभी आयोगों में मध्‍यस्‍थता की शुरुआत की गई है। उद्योग जगत के प्रतिनिधियों ने मध्‍यस्‍थता की सराहना करते हुए कहा कि यह उपभोक्‍ताओं की बेहतर संतुष्टि की दृष्टि से समय और संसाधनों की बचत करने वाली उपयुक्‍त व्‍यवस्‍था है। लम्‍बे समय तक चलने वाली मुकदमेबाजी पर रोक लगाने के लिए अधिनियम में अपीलों की संख्‍या पर पाबंदी लगाने का प्रावधान किया गया है। श्री पासवान ने कहा कि यह अच्‍छी बात है कि सभी लोगों ने सर्वसम्‍मति से नये उपभोक्‍ता संरक्षण अधिनियम की सराहना की है और सभी ने उपभोक्‍ताओं की बेहतरी के लिए आपस में मिलकर काम करने का निर्णय लिया है। उद्योग जगत के प्रतिनिधियों ने अपनी स्‍व–नियामकीय व्‍यवस्‍था को मजबूत करने और उपभोक्‍ता कार्य विभाग को हरसंभव सहायता देने पर भी सहमति जताई।

केन्‍द्रीय मंत्री ने ई-कॉमर्स और डायरेक्‍ट सेलिंग का नियमन करने की आवश्‍यकता पर भी बल दिया, क्‍योंकि मौजूदा समय में इन सेक्‍टरों के लिए कोई नियामकीय निकाय नहीं है और ऑनलाइन खरीदारी दिन-ब-दिन बढ़ती जा रही है। श्री पासवान ने विशेषकर उपभोक्‍ता शिकायतों के निवारण के लिए राष्‍ट्रीय उपभोक्‍ता हेल्‍पलाइन और जोनल हेल्‍पलाइन की शिकायत निवारण प्रक्रिया का उल्‍लेख किया। उन्‍होंने कहा कि बड़ी संख्‍या में उपभोक्‍ता अपनी शिकायतें दर्ज कराने के लिए ‘कंज्‍यूमर एप’ का उपयोग कर रहे हैं और इस दिशा में बड़ी सफलता मिली है। मंत्रालय में इस एप पर करीब नजर रखी जा रही है। श्री पासवान ने यह भी कहा कि आने वाले समय में अनुचित कारोबारी तौर-तरीकों पर अंकुश लगाने के लिए व्‍यापार एवं उद्योग जगत, सिविल सोसायटी संगठनों और इनसे भी महत्‍वपूर्ण स्‍वयं उपभोक्‍ताओं का इससे जुड़ना अत्‍यंत आवश्‍यक है।इन परिचर्चाओं के बाद मीडिया को संबोधित करते हुए श्री पासवान ने कहा कि सीसीपीए के तत्‍वावधान में एक जांच प्रकोष्‍ठ बनाने की परिकल्‍पना की गई है, जो उपभोक्‍ता अधिकारों, अनुचित कारोबारी तौर-तरीकों और भ्रामक विज्ञापनों से जुड़े मुद्दों की जांच-पड़ताल करेगा। सीसीपीए के तत्‍वावधान में सीपीए 2019 के तहत जिलाधीशों को भी उन मामलों की जांच करने का अधिकार दिया गया है, जिनसे एक वर्ग के रूप में उपभोक्‍ताओं के हित प्रभावित होते हैं। एक केन्‍द्रीय प्राधिकरण का गठन और एक वर्ग के रूप में कार्रवाई शुरू करना उपभोक्‍ताओं को राहत देने का एक और अनूठा तरीका है, जिसे व्‍यक्तिगत तौर पर उपभोक्‍ताओं द्वारा अपनी-अपनी शिकायतों के निवारण के लिए शिकायतें दर्ज करने के साथ अमल में लाया जा सकता है। अत: इसमें दो समानांतर कार्यवाहियां हो सकेंगी।

 

Tags: Ram Vilas Paswan

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD