Thursday, 04 June 2026

 

 

खास खबरें डोनाल्ड ट्रंप ने युद्ध शक्तियों पर संसद के मतदान को बताया 'फिजूल' सरबजीत सिंह झिंझर की ‘बोलेगा घनौर बदलेगा दौर’ पदयात्रा के छठे दिन घनौर में पेयजल संकट की हकीकत आई सामने इंडोनेशिया ओपन : पीवी सिंधु और आयुष शेट्टी की हार के साथ भारत का सिंगल्स अभियान समाप्त तेल आयात कम करने से लेकर किसानों की समृद्धि तक : हरदीप सिंह पुरी ने पहले फ्लेक्स-फ्यूल यात्री वाहन का शुभारम्भ किया भारत और ब्रिटेन ने महत्वपूर्ण खनिज आपूर्ति श्रृंखला वेधशाला शुरू की 144 वर्षों में किसी सरकार ने नहरों का पानी नहीं लेने दिया, मुख्यमंत्री भगवंत मान किसानों के मसीहा बने : मनविंदर सिंह ग्यासपुरा पीएम मोदी के नेतृत्व में पूर्वोत्तर ने देखा ऐतिहासिक बदलाव : सीएम पेमा खांडू हरपाल सिंह चीमा ने मुलाजिम यूनियनों से की मुलाकात मंत्रिमंडल की बैठकों में लिए गए 99 प्रतिशत निर्णय पूरी तरह कार्यान्वितः जगत सिंह नेगी मंत्रिमंडलीय उप-समिति की बैठक आयोजित एमवाई भारत ने 3.9 लाख क्विज़ पार्टिसिपेंट्स के साथ गिनीज़ वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाया जितिन प्रसाद ने आईआईएफटी में जीबीआरसी 2026 का उद्घाटन किया शिमला पहाड़ी चौक की वर्षों पुरानी जलभराव समस्या का समाधान पंजाब पुलिस ने बड़ी आतंकी साजिश को किया नाकाम रोटरी क्लब रोपड़ सेंट्रल के डिस्ट्रिक्ट गवर्नर रवि प्रकाश का आधिकारिक दौरा सरकार 2027 तक 5,000 ई85 फ्यूल स्टेशन शुरू करेगी : हरदीप सिंह पुरी 1 किलोवाट उपभोक्ताओं के घर बिना बैंक गारंटी लगेगा सोलर सिस्टम, बिजली बिल होगा शून्य : अनिल विज सीएम मोहन चरण माझी ने बैठक में आपदा जोखिम कम करने पर ब्रिक्‍स के बीच सहयोग की अपील की नशों के खिलाफ अभियान को और मजबूत बनाने के लिए अमृतसर केंद्रीय में महत्वपूर्ण बैठक आयोजित नशाविरोधी अभियान के दौरान हवलदार शहीद भारत की ओर बढ़ रहा है दीर्घकालिक वैश्विक निवेश, निवेशकों के लिए सबसे भरोसेमंद गंतव्य बना देश : पीयूष गोयल

 

राम विलास पासवान ने एफसीआई के खाद्यान्न वितरण और खरीद की समीक्षा की

एफसीआई खाद्य वितरण के लिए जीवन रेखा बन गया है: राम विलास पासवान

Listen to this article

5 Dariya News

5 Dariya News

5 Dariya News

नई दिल्ली , 28 May 2020

Last updated on: May 28, 2020, 00:00 IST

केंद्रीय उपभोक्ता मामले, खाद्य एवं सार्वजनिक वितरण मंत्री राम विलास पासवान ने आज वीडियो कांफ्रेंस के जरिये खाद्यान्नों के वितरण और खरीद पर भारतीय खाद्य निगम के जोनल कार्यकारी निदेशकों तथा क्षेत्रीय महाप्रबंधकों के साथ समीक्षा बैठक की अध्यक्षता की।अपने संबोधन में श्री पासवान ने लॉकडाउन के दौरान एफसीआई की भूमिका की सराहना की और कहा कि खाद्यान्न की आवाजाही सर्वकालिक ऊंचाई पर रही है। उन्होंने कहा कि एफसीआई कार्यबल वैश्विक महामारी संकट के समय एक खाद्य योद्धा के रूप में उभरा है और उन्होंने इस चुनौती को एक अवसर के रूप में बदल दिया। एफसीआई ने लॉकडाउन अवधि के दौरान खाद्यान्न रिकार्ड लोडिंग, अनलोडिंग और परिवहन किया है। दूसरी तरफ, खरीद भी बिना किसी बाधा के जारी रही और सरकारी एजेन्सियों द्वारा इस वर्ष की गेहं की खरीद ने पिछले वर्ष के आंकड़ों को पीछे छोड़ दिया।मंत्री ने समीक्षा बैठक के दौरान राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों (यूटी) में खाद्यान्नों के वितरण का भी जायजा लिया।

आत्म निर्भर भारत पैकेज 

प्रवासी/फंसे हुए प्रवासियों के लिए आत्म निर्भर भारत पैकेज के तहत खाद्यान्नों के आवंटन की समीक्षा करते हुए, श्री पासवान ने कहा कि भारत सरकार ने मई एवं जून 2020 के महीनों के लिए 37 राज्यों/केंद्र शासित प्रदेशों को 8.00 एलएमटी खाद्यान्न (2.44 एलएमटी गेहूं और 5.56 एलएमटी चावल) का आवंटन किया है। एफसीआई के अनुसार, इस आवंटन में से राज्यों/केंद्र शासित प्रदेशों द्वारा 27.05.2020 तक 2.06 एलएमटी खाद्यान्नों का उठाव हो चुका है। अंडमान एवं निकोबार, आंध्र प्रदेश एवं लक्षद्वीप दो महीनों के लिए पूरे आवंटन का उठाव कर चुके हैं। मंत्री ने एफसीआई को राज्यों/केंद्र शासित प्रदेशों के साथ समन्वय करने और खाद्यान्नों के उठाव में तेजी लाने का निर्देश दिया।

प्रधानमंत्री गरीब कल्याण अन्न योजना

इस योजना के तहत, सरकार ने अप्रैल, मई एवं जून 2020 के महीनों के लिए 37 राज्यों/ केंद्र शासित प्रदेशों को 120.4 एलएमटी खाद्यान्न (15.65 एलएमटी गेहूं और 104.4 एलएमटी चावल) का आवंटन किया है। इस स्कीम की समीक्षा करते हुए, श्री पासवान ने संबंधित अधिकारियों को राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों के साथ समन्वय करके उठाव में तेजी लाने का निर्देश दिया, जिससे कि खाद्यान्न समय पर लाभार्थियों तक पहुंच सके। एफसीआई ने सूचना दी कि पीएमजीकेएवाई के आवंटन में से 27.05.2020 तक 95.80 एलएमटी खाद्यान्न (15.6 एलएमटी गेहूं और 83.38 एलएमटी चावल) राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों द्वारा उठाये जा चुके हैं।बिना ई-नीलामी के ओएमएसएस (डी) के तहत चैरिटेबल /एनजीओ को खाद्यान्न की बिक्रीएफसीआई ने सूचना दी कि भारत सरकार के निर्देशों के अनुरूप 25.05.2020 तक इसने 186 संगठनों को 1179 एमटी गेहूं तथा 890 संगठनों को 8496 एमटी चावल की बिक्री को अनुमोदित कर दिया है, जिसमें से इन संगठनों द्वारा 886 एमटी गेहूं और 7778 एमटी चावल उठाये जा चुके हैं।

पश्चिम बंगाल एवं ओडिशा में अम्फान तूफान

एफसीआई के अनुसार, पश्चिम बंगाल सरकार ने बिना ई-नीलामी के ओएमएसएस (डी) के तहत 2250 रुपये प्रति क्विंटल की दर से 11,800 एमटी चावल भंडार का आग्रह किया है लेकिन ओडिशा सरकार ने अभी तक खाद्यान्न की जरुरत की कोई सूचना नहीं दी है। श्री पासवान ने कहा कि एफसीआई को पश्चिम बंगाल एवं ओडिशा की राज्य सरकारों के साथ समन्वय करना चाहिए और तूफान प्रभावित राज्यों में खाद्यान्न की नवीनतम स्थिति का मूल्यांकन करना चाहिए।

खरीद (चावल/गेहूं)

समीक्षा बैठक में मंत्री ने आरएमएस 2020-21 में गेहूं की बिक्री तथा केएमएस 2019-20 में चावल खरीद की समीक्षा की। चूंकि गेहूं की खरीद पहले ही पिछले वर्ष की खरीद मात्रा से अधिक है, मंत्री ने एफसीआई को गेहूं (आरएमएस 2020-21) और चावल केएमएस (20-21) की खरीद को और अपडेट करने को कहा। एफसीआई के अनुसार, 27.05.2020 तक कुल 351 एलएमटी गेहूं (आरएमएस 2020-21) की खरीद की जा चुकी है। 60.40 एलएमटी चावल (आरएमएस) की खरीद की गई है। 2019-20 में कुल 700.29 एलएमटी धान ( 470.23 एलएमटी चावल सहित) की खरीद की गई है।

खाद्यान्नों का चलन

लॉकडाउन के समय से ही पूर्वोत्‍तर राज्यों सहित देश भर में सड़कों, रेलवे, जलमार्गों तथा दुर्गम एवं पहाड़ी क्षेत्रों में विमानों द्वारा खाद्यान्नों का उठाव और परिवहन किया गया है। 3550 रेल रेकों के जरिये लगभग 100 एलटी खाद्यान्नों की माल ढुलाई हुई है। सड़कों द्वारा 12 एलटी खाद्यान्नों की माल ढुलाई हुई है जबकि 12 जहाजों द्वारा 12,000 टन खाद्यान्नों की माल ढुलाई हुई है। पूर्वोत्‍तर राज्यों को कुल 9.61 एलएमटी खाद्यान्नों की माल ढुलाई हुई है

केंद्रीय पूल में भंडार

एफसीआई ने 27.05.2020 तक खाद्यान्नों के वर्तमान भंडार स्थिति के बारे में सूचित किया है। अधिकारियो ने कहा कि 479.40 एलएमटी गेहूं तथा 272.29 एलएमटी चावल, कुल 751.69 एलएमटी खाद्यान्न केंद्रीय पूल में उपलब्ध है। देश की वर्तमान एवं भविष्य की खाद्यान्न जरुरतों को पूरा करने के लिए भंडार की स्थिति पर संतोष जताते हुए श्री पासवान ने एफसीआई के अधिकारियों एवं श्रमिकों, जो संकट के इस समय में कड़ी मेहनत करते रहे हैं, को सरकार द्वारा पूरी सहायता दिए जाने का संकल्प दुहराया।

 

Tags: Ram Vilas Paswan

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD