Friday, 05 June 2026

 

 

खास खबरें डोनाल्ड ट्रंप ने युद्ध शक्तियों पर संसद के मतदान को बताया 'फिजूल' सरबजीत सिंह झिंझर की ‘बोलेगा घनौर बदलेगा दौर’ पदयात्रा के छठे दिन घनौर में पेयजल संकट की हकीकत आई सामने इंडोनेशिया ओपन : पीवी सिंधु और आयुष शेट्टी की हार के साथ भारत का सिंगल्स अभियान समाप्त तेल आयात कम करने से लेकर किसानों की समृद्धि तक : हरदीप सिंह पुरी ने पहले फ्लेक्स-फ्यूल यात्री वाहन का शुभारम्भ किया भारत और ब्रिटेन ने महत्वपूर्ण खनिज आपूर्ति श्रृंखला वेधशाला शुरू की 144 वर्षों में किसी सरकार ने नहरों का पानी नहीं लेने दिया, मुख्यमंत्री भगवंत मान किसानों के मसीहा बने : मनविंदर सिंह ग्यासपुरा पीएम मोदी के नेतृत्व में पूर्वोत्तर ने देखा ऐतिहासिक बदलाव : सीएम पेमा खांडू हरपाल सिंह चीमा ने मुलाजिम यूनियनों से की मुलाकात मंत्रिमंडल की बैठकों में लिए गए 99 प्रतिशत निर्णय पूरी तरह कार्यान्वितः जगत सिंह नेगी मंत्रिमंडलीय उप-समिति की बैठक आयोजित एमवाई भारत ने 3.9 लाख क्विज़ पार्टिसिपेंट्स के साथ गिनीज़ वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाया जितिन प्रसाद ने आईआईएफटी में जीबीआरसी 2026 का उद्घाटन किया शिमला पहाड़ी चौक की वर्षों पुरानी जलभराव समस्या का समाधान पंजाब पुलिस ने बड़ी आतंकी साजिश को किया नाकाम रोटरी क्लब रोपड़ सेंट्रल के डिस्ट्रिक्ट गवर्नर रवि प्रकाश का आधिकारिक दौरा सरकार 2027 तक 5,000 ई85 फ्यूल स्टेशन शुरू करेगी : हरदीप सिंह पुरी 1 किलोवाट उपभोक्ताओं के घर बिना बैंक गारंटी लगेगा सोलर सिस्टम, बिजली बिल होगा शून्य : अनिल विज सीएम मोहन चरण माझी ने बैठक में आपदा जोखिम कम करने पर ब्रिक्‍स के बीच सहयोग की अपील की नशों के खिलाफ अभियान को और मजबूत बनाने के लिए अमृतसर केंद्रीय में महत्वपूर्ण बैठक आयोजित नशाविरोधी अभियान के दौरान हवलदार शहीद भारत की ओर बढ़ रहा है दीर्घकालिक वैश्विक निवेश, निवेशकों के लिए सबसे भरोसेमंद गंतव्य बना देश : पीयूष गोयल

 

गुरप्रीत सिंह कांगड़ द्वारा नम्बरदारों का मानभत्ता 2000 रुपए करने का फैसला

Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

चंडीगढ़ , 18 Feb 2020

Last updated on: Feb 18, 2020, 00:00 IST

पंजाब सरकार द्वारा नम्बरदारों को दिए जाने वाले मानभत्ते को बढ़ाकर 2000 रुपए प्रति माह करने को पंजाब के राजस्व मंत्री गुरप्रीत सिंह कांगड़ ने आज यहाँ स्वीकृति दे दी। श्री कांगड़ ने यह स्वीकृति पंजाब नम्बरदारा यूनियन के नुमायंदों द्वारा माँगों सम्बन्धी की गई मुलाकात में दी गई।मीटिंग सम्बन्धी जानकारी देते हुए विभाग के प्रवक्ता ने बताया कि आज राजस्व मंत्री को नंबरदार यूनियन पंजाब का प्रतिनिधिमंडल अपनी माँगों से अवगत करवाने के लिए आया था जिस दौरान प्रतिनिधिमंडल ने मंत्री के ध्यान में लाया कि उनको तहसील दफ्तरों और जिला दफ्तरों में बैठने के लिए कमरा नहीं अलॉट किया गया जिस कारण नम्बरदारों को बहुत दिक्कतों का सामना करना पड़ता है। इसके अलावा उन्होंने नम्बरदारों को मिलने वाले मानभत्ते में वृद्धि और इंश्योरेंस करवाने की माँग की। इसके अलावा उन्होंने अपनी अन्य कई माँगें भी ध्यान में लाईं।श्री कांगड़ ने प्रतिनिधिमंडल की माँगों को बहुत ध्यान से सुना और मौके पर ही विभाग के अधिकारियों को मानभत्ते को बढ़ाकर 2000 रुपए करने के हुक्म दिए और भविष्य में बनाए जाने वाले समूह तहसील और जिला प्रशासनिक कम्पलैक्सों में नंबरदारों के लिए विशेष तौर पर कमरे तैयार करवाने के हुक्म जारी करने के आदेश दिए। इसके अलावा यह भी आदेश दिए गए कि यदि किसी तहसील या जिला प्रशासनिक कम्पलैक्सों में नंबरदार अपने निजी खर्चे पर कमरा बनाने के लिए तैयार हैं तो उनको ज़मीन अलॉट करने के लिए जिला प्रशासन को हुक्म जारी कर दिए जाएँ।

 

Tags: Gurpreet Singh Kangar

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD