Friday, 05 June 2026

 

 

खास खबरें सांसद तनमनजीत सिंह ढेसी ने ब्रिटेन में हत्या मामले के बाद सिखों को निशाना बनाने पर कट्टर दक्षिणपंथी पार्टियों की कड़ी आलोचना की नरेंद्र मोदी ने जेन फ्रेजर से मुलाकात कर भारत की विकास प्राथमिकताओं को आगे बढ़ाने के अवसरों पर चर्चा की हर व्यक्ति साइक्लिंग को अपने जीवन का अभिन्न अंग बनाए : विधायक रुपिंदर सिंह हैप्पी मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान के ऐलान के 24 घंटों के भीतर पंजाब सरकार द्वारा निजी स्कूलों द्वारा मनमाने तरीके से फीस वृद्धि पर रोक लगाने के लिए कानून का मसौदा तैयार करने के आदेश गुलाब चंद कटारिया ने वर्ष 2026-27 की वृक्षारोपण तैयारियों की समीक्षा की आप ने भाजपा की ‘इस्तेमाल करो और फेंको’ की राजनीति की आलोचना की, जाखड़ और बिट्टू का हवाला दिया डोनाल्ड ट्रंप ने युद्ध शक्तियों पर संसद के मतदान को बताया 'फिजूल' सरबजीत सिंह झिंझर की ‘बोलेगा घनौर बदलेगा दौर’ पदयात्रा के छठे दिन घनौर में पेयजल संकट की हकीकत आई सामने इंडोनेशिया ओपन : पीवी सिंधु और आयुष शेट्टी की हार के साथ भारत का सिंगल्स अभियान समाप्त तेल आयात कम करने से लेकर किसानों की समृद्धि तक : हरदीप सिंह पुरी ने पहले फ्लेक्स-फ्यूल यात्री वाहन का शुभारम्भ किया भारत और ब्रिटेन ने महत्वपूर्ण खनिज आपूर्ति श्रृंखला वेधशाला शुरू की 144 वर्षों में किसी सरकार ने नहरों का पानी नहीं लेने दिया, मुख्यमंत्री भगवंत मान किसानों के मसीहा बने : मनविंदर सिंह ग्यासपुरा पीएम मोदी के नेतृत्व में पूर्वोत्तर ने देखा ऐतिहासिक बदलाव : सीएम पेमा खांडू हरपाल सिंह चीमा ने मुलाजिम यूनियनों से की मुलाकात मंत्रिमंडल की बैठकों में लिए गए 99 प्रतिशत निर्णय पूरी तरह कार्यान्वितः जगत सिंह नेगी मंत्रिमंडलीय उप-समिति की बैठक आयोजित एमवाई भारत ने 3.9 लाख क्विज़ पार्टिसिपेंट्स के साथ गिनीज़ वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाया जितिन प्रसाद ने आईआईएफटी में जीबीआरसी 2026 का उद्घाटन किया शिमला पहाड़ी चौक की वर्षों पुरानी जलभराव समस्या का समाधान पंजाब पुलिस ने बड़ी आतंकी साजिश को किया नाकाम रोटरी क्लब रोपड़ सेंट्रल के डिस्ट्रिक्ट गवर्नर रवि प्रकाश का आधिकारिक दौरा

 

निर्धारित नियमों का पालन न करने वाले संदिग्ध स्कूली वाहनों के विरुद्ध राज्य स्तरीय मुहिम का आज दूसरा दिन

दो दिवसीय मुहिम के दौरान 2680 वाहनों के काटे चालान और 430 वाहनों को लिया कब्ज़े में

Listen to this article

5 Dariya News

5 Dariya News

5 Dariya News

चंडीगढ़ , 18 Feb 2020

Last updated on: Feb 18, 2020, 00:00 IST

पंजाब के मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिन्दर सिंह के दिशा निर्देशों पर राज्य के ट्रांसपोर्ट विभाग ने मोटर व्हीकल एक्ट और स्कूल वाहन स्कीम का उल्लंघन करते हुए ग़ैर कानूनी तौर पर चल रही स्कूली बसों के खि़लाफ़ राज्य स्तरीय जांच मुहिम शुरू की है।इस सम्बन्धी जानकारी देते हुए पंजाब की ट्रांसपोर्ट मंत्री रजिया सुल्ताना ने बताया कि विभाग ने जिला प्रशासन और पुलिस के सहयोग से दो दिनों के दौरान 7872 वाहनों की चैकिंग की, जिनमें से मोटर व्हीकल एक्ट और स्कूल वाहन स्कीम के ज़रुरी मापदण्डों का उल्लंघन करने वाले 2680 वाहनों के चालान काटे गए जबकि 430 वाहनों को कब्ज़े में लिया गया। उन्होंने बताया कि इस दो दिवसीय मुहिम के दौरान डिप्टी कमीश्नरों ने अपने सम्बन्धित क्षेत्रों में कड़ी निगरानी की, जिसमें वाहनों की तकनीकी पक्ष से जांच की गई। उन्होंने बताया कि यह सारी मुहिम सम्बन्धित सहायक ट्रांसपोर्ट कमीश्नरों, सब डिविजऩल मैजिस्ट्रेट (एसडीएमज़), क्षेत्रीय ट्रांसपोर्ट अथॉरिटी के सचिव की निगरानी में चलाई गई है और राज्यभर में पुलिस की 100 टीमें इस मुहिम में शामिल थीं।इस सम्बन्धी अधिक जानकारी देते हुए श्रीमती सुल्ताना ने कहा कि मार्च महीने से उल्लंघन करने वालों के खि़लाफ़ एक व्यापक मुहिम शुरू की जायेगी जिससे ‘सेफ स्कूल वाहन’ के नाम अधीन स्कूली बच्चों की सुरक्षा के लिए निर्धारित नियमों के पालन को यकीनी बनाया जा सके।शनिवार को लोंगोवाल के नज़दीक एक स्कूल बस में आग लगने की दुखदायी घटना को याद करते हुए ट्रांसपोर्ट मंत्री ने कहा कि अच्छे दर्जे के वाहन चलाने सम्बन्धी नियमों का पालन करना स्कूली वाहनों के लिए लाजि़मी है। उन्होंने जि़ला शिक्षा अधिकारियों को स्कूलों द्वारा बच्चों को लाने लेजाने के लिए इस्तेमाल किए जाने वाले वाहनों सम्बन्धी जानकारी एकत्रित करके ट्रांसपोर्ट विभाग के साथ साझा करने के निर्देश भी दिए। श्रीमती सुल्ताना ने आगे कहा कि विभाग की तरफ से मार्च महीने से नियमों का पालन न करने वाले स्कूली वाहनों के लिए मौके पर फिटनेस सर्टीफिकेट जारी करने की प्रक्रिया की वीडियोग्राफी की जायेगी। उन्होंने कहा कि इस सम्बन्धी अपेक्षित ढांचा स्थापित करने के लिए दिशा निर्देश पहले ही जारी किये जा चुके हैं।

 

Tags: Safe School Vahan Policy

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD