Thursday, 04 June 2026

 

 

खास खबरें डोनाल्ड ट्रंप ने युद्ध शक्तियों पर संसद के मतदान को बताया 'फिजूल' सरबजीत सिंह झिंझर की ‘बोलेगा घनौर बदलेगा दौर’ पदयात्रा के छठे दिन घनौर में पेयजल संकट की हकीकत आई सामने इंडोनेशिया ओपन : पीवी सिंधु और आयुष शेट्टी की हार के साथ भारत का सिंगल्स अभियान समाप्त तेल आयात कम करने से लेकर किसानों की समृद्धि तक : हरदीप सिंह पुरी ने पहले फ्लेक्स-फ्यूल यात्री वाहन का शुभारम्भ किया भारत और ब्रिटेन ने महत्वपूर्ण खनिज आपूर्ति श्रृंखला वेधशाला शुरू की 144 वर्षों में किसी सरकार ने नहरों का पानी नहीं लेने दिया, मुख्यमंत्री भगवंत मान किसानों के मसीहा बने : मनविंदर सिंह ग्यासपुरा पीएम मोदी के नेतृत्व में पूर्वोत्तर ने देखा ऐतिहासिक बदलाव : सीएम पेमा खांडू हरपाल सिंह चीमा ने मुलाजिम यूनियनों से की मुलाकात मंत्रिमंडल की बैठकों में लिए गए 99 प्रतिशत निर्णय पूरी तरह कार्यान्वितः जगत सिंह नेगी मंत्रिमंडलीय उप-समिति की बैठक आयोजित एमवाई भारत ने 3.9 लाख क्विज़ पार्टिसिपेंट्स के साथ गिनीज़ वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाया जितिन प्रसाद ने आईआईएफटी में जीबीआरसी 2026 का उद्घाटन किया शिमला पहाड़ी चौक की वर्षों पुरानी जलभराव समस्या का समाधान पंजाब पुलिस ने बड़ी आतंकी साजिश को किया नाकाम रोटरी क्लब रोपड़ सेंट्रल के डिस्ट्रिक्ट गवर्नर रवि प्रकाश का आधिकारिक दौरा सरकार 2027 तक 5,000 ई85 फ्यूल स्टेशन शुरू करेगी : हरदीप सिंह पुरी 1 किलोवाट उपभोक्ताओं के घर बिना बैंक गारंटी लगेगा सोलर सिस्टम, बिजली बिल होगा शून्य : अनिल विज सीएम मोहन चरण माझी ने बैठक में आपदा जोखिम कम करने पर ब्रिक्‍स के बीच सहयोग की अपील की नशों के खिलाफ अभियान को और मजबूत बनाने के लिए अमृतसर केंद्रीय में महत्वपूर्ण बैठक आयोजित नशाविरोधी अभियान के दौरान हवलदार शहीद भारत की ओर बढ़ रहा है दीर्घकालिक वैश्विक निवेश, निवेशकों के लिए सबसे भरोसेमंद गंतव्य बना देश : पीयूष गोयल

 

सड़क सुरक्षा के बारे में लोगों को शिक्षित एवं जागरूक बनाने की आवश्यकता : जय राम ठाकुर

Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

ज्वालाजी (कांगड़ा) , 18 Feb 2020

Last updated on: Feb 18, 2020, 00:00 IST

मुख्यमंत्री जय राम ठाकुर ने आज कांगड़ा जिला के ज्वालाजी में दैनिक समाचार पत्र हिमाचल दस्तक द्वारा सड़क सुरक्षा अभियान-2019 के अन्तर्गत पोस्टर और नारालेखन प्रतियोगिता के पारितोषिक वितरण समारोह की अध्यक्षता की। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि सड़क सुरक्षा को लेकर लोगों को जागरूक करने के लिए इस प्रकार का प्रयास सराहनीय है। उन्होंने कहा कि राज्य में बढ़ रहे सड़क हादसों को रोकने के लिए केवल कानून ही काफी नहीं है। यह आवश्यक है कि लोगों को जागरूक और शिक्षित करने के लिए जन अभियान आरम्भ किया जाए।मुख्यमंत्री ने कहा कि पहाड़ी राज्य होने के कारण हिमाचल प्रदेश में सड़क दुर्घटनाओं की दर अधिक है, जिनमें से अधिकांश जानलेवा होती हैं। यह पाया गया है कि 90 प्रतिशत सड़क दुर्घटनाएं मानवीय भूल और लापरवाही के कारण होती हैं। उन्होंने कहा कि केन्द्रीय मोटर वाहन अधिनियम में लापरवाही से वाहन चलाने पर कड़े प्रावधान किए गए हैं। लेकिन इसका लाभ तभी होगा जब आम जनता को यातायात नियमों और सड़क सुरक्षा के बारे में जानकारी दी जाए।उन्होंने कहा कि सड़क सुरक्षा पर जागरूकता अभियान इस दिशा में कारगर साबित हो सकता है। पोलियो उन्मूलन अभियान, साक्षरता अभियान, स्वच्छता अभियान जैसे कई अभियान जनता की भागीदारी से सफल रहे हैं।

जय राम ठाकुर ने कहा कि सड़क सुरक्षा सुनिश्चित बनाने में युवा राजदूत के रूप में कार्य कर सकते हैं क्योंकि उनमें अपने परिवार के सदस्यों और अन्यों को यातायात नियमों का पालन करते हुए सुरक्षित तरीके से वाहन चलाने को प्रोत्साहित करने की क्षमता होती है।मुख्यमंत्री ने आशा व्यक्त की कि हिमाचल दस्तक द्वारा आरम्भ की गई यह मुहिम समाज को सड़क सुरक्षा और यातायात नियमों के बारे में जागरूक एवं शिक्षित बनाने में सहायक साबित होगी। उन्होंने 8 वर्ष की अपनी शानदार यात्रा के लिए समाचार पत्र के प्रकाशकों और प्रबन्धकों को बधाई दी। उन्होंने पोस्टर और नारा प्रतियोगिता के विजेताओं को भी बधाई दी।हिमाचल दस्तक के सम्पादक हेमन्त कुमार ने कहा कि इस अभियान को शुरू करने का मुख्य उद्देश्य युवा पीढ़ी को सड़क सुरक्षा के बारे में जागरूक बनाना है। उन्होंने कहा कि समाचार पत्र ने इससे पूर्व भी राज्य में जल संरक्षण को लेकर अभियान चलाया था।शहरी विकास मंत्री सरवीण चौधरी, स्वास्थ्य मंत्री विपिन सिंह परमार, ग्रामीण विकास और पंचायती राज मंत्री वीरेंद्र कंवर, उद्योग मंत्री बिक्रम सिंह, राज्य योजना बोर्ड के अध्यक्ष रमेश ध्वाला, कांगड़ा केंद्रीय सहकारी बैंक के अध्यक्ष डॉ. राजीव भारद्वाज, हिमाचल दस्तक के प्रबन्ध निदेशक के.पी.भारद्वाज सहित अन्य गणमान्य व्यक्ति भी इस अवसर पर उपस्थित थे।सड़क सुरक्षा अभियान-2019 के पोस्टर-नारालेखन के विजेता डीएवी पब्लिक स्कूल ऊना के आर्यन धीमान रहे। दूसरा पुरस्कार कैंब्रिज इन्टरनेशनल स्कूल कुल्लू के प्रीसिलिया और तीसरा पुरस्कार डीएवी वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला सरस्वती नगर जिला शिमला की वासवी घामटा ने प्राप्त किया।

 

Tags: Jai Ram Thakur

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD