Friday, 05 June 2026

 

 

खास खबरें नरेन्द्र मोदी ने अहमदाबाद, गुजरात में आयोजित प्रथम विश्व योगासन चैंपियनशिप का उद्घाटन किया सर्बानंद सोनोवाल ने कोलकाता में सुवेंदु अधिकारी से मुलाकात की प्रदेश में सभी पात्र परिवारों को दी जाएगी आवास सुविधा : नायब सिंह सैनी नायब सिंह सैनी ने मार्च 2027 तक 12 फुट की हर सड़क को 18 फुट चौड़ा करने के निर्देश दिए नायब सिंह सैनी ने सभी विभागों को अपने 5 साल का रोडमैप एआई टूल पर अपलोड करने के दिए निर्देश हरियाणा के विभिन्न बोर्डों एवं आयोगों के नवनियुक्त अध्यक्षों, उपाध्यक्षों और सदस्यों ने पंचकूला में ग्रहण किया पदभार गौरव गौतम ने हरियाणा के 23 उत्कृष्ट खिलाड़ियों को सीनियर व जूनियर प्रशिक्षकों के नियुक्ति पत्र सौंपे प्रो. असीम कुमार घोष ने युवाओं से रोजगार सृजक बनकर ‘विकसित भारत’ के निर्माण में योगदान देने का किया आह्वान हरियाणा में नियमों के सरलीकरण से बढ़ी कारोबारी सुगमता पीएम सूर्य घर योजना में हरियाणा को राष्ट्रीय स्तर पर मिले तीन प्रतिष्ठित पुरस्कार शाहपुर में ‘‘ड्राइविंग ट्रेनिंग एवं रिसर्च संस्थान व आटोमेटेड व्हीकल टेस्टिंग स्टेशन’’ स्थापना के लिए जमीन की रजिस्टरी हुई : अनिल विज गुरुग्रामवासियों के लिए बड़ी सौगात प्रदेश के सरकारी पॉलिटेक्निक संस्थानों में शुरू होंगे नए रोजगारोन्मुखी कोर्स : महीपाल ढांडा राज्य सरकार प्रदेश के सरकारी अस्पतालों को अत्याधुनिक सुविधाएं देने के लिए उठा रही है कदम : आरती सिंह राव नांगल चौधरी में 11.65 करोड़ की लागत से बनेगा अत्याधुनिक कम्युनिटी हेल्थ सेंटर : आरती सिंह राव मुख्य सचिव को हरियाणा राइट टू सर्विस कमीशन के चीफ कमिश्नर का अतिरिक्त प्रभार सांसद तनमनजीत सिंह ढेसी ने ब्रिटेन में हत्या मामले के बाद सिखों को निशाना बनाने पर कट्टर दक्षिणपंथी पार्टियों की कड़ी आलोचना की नरेंद्र मोदी ने जेन फ्रेजर से मुलाकात कर भारत की विकास प्राथमिकताओं को आगे बढ़ाने के अवसरों पर चर्चा की हर व्यक्ति साइक्लिंग को अपने जीवन का अभिन्न अंग बनाए : विधायक रुपिंदर सिंह हैप्पी मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान के ऐलान के 24 घंटों के भीतर पंजाब सरकार द्वारा निजी स्कूलों द्वारा मनमाने तरीके से फीस वृद्धि पर रोक लगाने के लिए कानून का मसौदा तैयार करने के आदेश गुलाब चंद कटारिया ने वर्ष 2026-27 की वृक्षारोपण तैयारियों की समीक्षा की

 

घरेलू हस्तशिल्प को बचाने और उसे बढ़ावा देने के लिए हमें मिशन मोड पर काम करना चाहिएः पीयूष गोयल

पीयूष गोयल, मुख्तार अब्बास नकवी और हरदीप सिंह पुरी ने इंडिया गेट पर 20वें हुनर हाट का उद्घाटन किया

Listen to this article

5 Dariya News

5 Dariya News

5 Dariya News

नई दिल्ली , 13 Feb 2020

Last updated on: Feb 13, 2020, 00:00 IST

केन्‍द्रीय रेलवे, वाणिज्य और उद्योग मंत्री पीयूष गोयल ने कहा है कि सरकार को घरेलू हस्तशिल्प और देशभर के दस्तकारों को बचाने और उन्हें बढ़ावा देने के लिए मिशन मोड पर काम करना चाहिए। श्री गोयल केन्द्रीय अल्पसंख्यक कार्य मंत्री श्री मुख्तार अब्बास नकवी और केन्द्रीय शहरी विकास (स्वतंत्र प्रभार) मंत्री श्री हरदीप सिंह पुरी के साथ 20वें हुनर हाट का उद्घाटन कर रहे थे। हुनर हाट का आयोजन अल्पसंख्यक कार्य मंत्रालय द्वारा इंडिया गेट लॉन, राजपथ, नई दिल्ली में किया जाता है।श्री पीयूष गोयल ने कहा अल्पसंख्यक कार्य मंत्रालय को वाणिज्य मंत्रालय के साथ, जनजाति कार्य मंत्रालय को विदेश मंत्रालय के साथ मिलकर दस्तकारों और हस्तशिल्प की उनकी कला को अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर बढ़ावा देने के लिए कार्य करना चाहिए। उन्होंने कहा कि कारीगर और उनकी कला हमारी परम्परा और राष्ट्र का गौरव है।अल्पसंख्यक कार्य मंत्री श्री मुख्तार अब्बास नकवी ने कहा कि हुनर हाट दस्तकारों की स्वदेशी परम्परा को सशक्त बनाने का एक मैगा मिशन साबित हुआ है उन्होंने कहा कि अल्पसंख्यक कार्य मंत्रालय देश की कला/शिल्प की समृद्ध विरासत को अवसर और बाजार प्रदान करने के लिए प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी के ‘ड्रीम प्रोजेक्‍ट’ को मजबूत बना रहा है। मंत्रालय देश के प्रत्येक कोने के कुशल व्यक्ति की शानदार विरासत को बचाने और उसे बढ़ावा देने का ऐतिहासिक कार्य कर रहा है और उन्हें राष्ट्रीय और अंतर्राष्ट्रीय बाजार प्रदान  कर रहा है।श्री नकवी ने कहा की हुनर हाट स्वदेशी कला, व्यंजन और संस्कृति तथा दस्तकारों, शिल्पियों को आर्थिक रूप से सशक्त बनाने का मैगा मिशन बन चुका है। हुनर हाट के जरिए पिछले 3 वर्षों में करीब 3 लाख दस्तकारों, शिल्पियों और व्यंजन विशेषज्ञों या खानसामों को रोजगार और रोजगार के अवसर प्रदान किये जा चुके हैं और लाभान्वित होने वालों में बड़ी संख्याओं में महिलाएं शामिल है।

श्री नकवी ने कहा कि अब तक हुनर हाट देश के विभिन्न स्थानों जैसे- दिल्ली, मुंबई, प्रयाग राज, लखनऊ, जयपुर, अहमदाबाद, हैदराबाद, पुडुचेरी और इंदौर में आयोजित किया जा चुका है। अगला हुनर हाट 29 फरवरी से 8 मार्च तक रांची में और 13 से 22 मार्च 2020 तक चंडीगढ़ में आयोजित किया जायेगा। आने वाले समय में हुनर हाट का आयोजन गुरूग्राम, बंगलुरू, चेन्नई, कोलकाता, देहरादून, पटना, भोपाल, नागपुर, रायपुर, पुडुचेरी, अमृतसर, जम्मू, शिमला, गोवा, कोच्चिं, गुवाहाटी, भुवनेश्वर, अजमेर और अन्य स्थानों में किया जायेगा।नई दिल्ली में आयोजित "हुनर हाट" में 250 से ज्यादा स्टॉल लगाए गए हैं जिनमें देश भर से दस्तकार, शिल्पकार, खानसामे भाग ले रहे हैं जो देश के कोने-कोने के स्वदेशी हस्तशिल्प और हथकरघा के शानदार स्वदेशी उत्पाद अपने साथ लाये हैं। यहाँ विभिन्न राज्यों के पारंपरिक लज़ीज़ पकवान भी "बावर्चीखाने" में अपनी सुगंध बिखेरेंगे। इसके अलावा रोजाना होने वाले सांस्कृतिक कार्यक्रम हुनर हाट में लोगों के आकर्षण का मुख्य केंद्र होंगे।नई दिल्ली में 23 फरवरी 2020 तक आयोजित हुनर हाट का विषय ‘कौशल को काम’ है जिसमें देशभर से आए शिल्पी, दस्तकार और खानसामे भाग ले रहे हैं। इनमें 50 प्रतिशत से अधिक संख्या महिलाओं की है।इस अवसर पर राज्यसभा के सांसद और आईसीसीआर के अध्यक्ष डॉ. विनय सहस्‍त्रबुद्धे, अल्पसंख्यक कार्य और विभिन्न अन्य मंत्रालयों के वरिष्ट अधिकारी तथा देश-विदेश के अन्य गणमान्य व्यक्ति मौजूद थे।

 

 

Tags: Piyush Goel , Mukhtar Abbas Naqvi , Hardeep Singh Puri

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD