Friday, 05 June 2026

 

 

खास खबरें सांसद तनमनजीत सिंह ढेसी ने ब्रिटेन में हत्या मामले के बाद सिखों को निशाना बनाने पर कट्टर दक्षिणपंथी पार्टियों की कड़ी आलोचना की नरेंद्र मोदी ने जेन फ्रेजर से मुलाकात कर भारत की विकास प्राथमिकताओं को आगे बढ़ाने के अवसरों पर चर्चा की हर व्यक्ति साइक्लिंग को अपने जीवन का अभिन्न अंग बनाए : विधायक रुपिंदर सिंह हैप्पी मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान के ऐलान के 24 घंटों के भीतर पंजाब सरकार द्वारा निजी स्कूलों द्वारा मनमाने तरीके से फीस वृद्धि पर रोक लगाने के लिए कानून का मसौदा तैयार करने के आदेश गुलाब चंद कटारिया ने वर्ष 2026-27 की वृक्षारोपण तैयारियों की समीक्षा की आप ने भाजपा की ‘इस्तेमाल करो और फेंको’ की राजनीति की आलोचना की, जाखड़ और बिट्टू का हवाला दिया डोनाल्ड ट्रंप ने युद्ध शक्तियों पर संसद के मतदान को बताया 'फिजूल' सरबजीत सिंह झिंझर की ‘बोलेगा घनौर बदलेगा दौर’ पदयात्रा के छठे दिन घनौर में पेयजल संकट की हकीकत आई सामने इंडोनेशिया ओपन : पीवी सिंधु और आयुष शेट्टी की हार के साथ भारत का सिंगल्स अभियान समाप्त तेल आयात कम करने से लेकर किसानों की समृद्धि तक : हरदीप सिंह पुरी ने पहले फ्लेक्स-फ्यूल यात्री वाहन का शुभारम्भ किया भारत और ब्रिटेन ने महत्वपूर्ण खनिज आपूर्ति श्रृंखला वेधशाला शुरू की 144 वर्षों में किसी सरकार ने नहरों का पानी नहीं लेने दिया, मुख्यमंत्री भगवंत मान किसानों के मसीहा बने : मनविंदर सिंह ग्यासपुरा पीएम मोदी के नेतृत्व में पूर्वोत्तर ने देखा ऐतिहासिक बदलाव : सीएम पेमा खांडू हरपाल सिंह चीमा ने मुलाजिम यूनियनों से की मुलाकात मंत्रिमंडल की बैठकों में लिए गए 99 प्रतिशत निर्णय पूरी तरह कार्यान्वितः जगत सिंह नेगी मंत्रिमंडलीय उप-समिति की बैठक आयोजित एमवाई भारत ने 3.9 लाख क्विज़ पार्टिसिपेंट्स के साथ गिनीज़ वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाया जितिन प्रसाद ने आईआईएफटी में जीबीआरसी 2026 का उद्घाटन किया शिमला पहाड़ी चौक की वर्षों पुरानी जलभराव समस्या का समाधान पंजाब पुलिस ने बड़ी आतंकी साजिश को किया नाकाम रोटरी क्लब रोपड़ सेंट्रल के डिस्ट्रिक्ट गवर्नर रवि प्रकाश का आधिकारिक दौरा

 

मुख्यमंत्री जय राम ठाकुर ने चंडीगढ़ विश्वविद्यालय के दीक्षांत समारोह में भाग लिया

Listen to this article

5 Dariya News

5 Dariya News

5 Dariya News

शिमला , 07 Feb 2020

Last updated on: Feb 07, 2020, 00:00 IST

मुख्यमंत्री जय राम ठाकुर ने कहा कि शिक्षा एक ऐसा घटक है, जिसके कारण लोकाचार के निर्माण के साथ-साथ राष्ट्रीय विकास और सुरक्षा के लिए राजनीतिक, आर्थिक, सामाजिक और सांस्कृतिक संस्थान तैयार होते हैं। वह आज पंजाब राज्य के मोहाली में चंडीगढ़ विश्वविद्यालय के दीक्षांत समारोह के अवसर पर संबोधित कर रहे थे।मुख्यमंत्री ने कहा कि राष्ट्र निर्माण के लिए शिक्षा में वैश्विक मानवता, वैज्ञानिक उत्सुकता, ज्ञान, अध्यात्म आदि का समावेश आवश्यक है। उन्होंने कहा कि कार्य के प्रति प्रेम और उत्साह के माध्यम से वांछित उद्देश्यों को प्राप्त किया जा सकता है।उन्होंने कहा कि हमारे देश ने अधोसंरचना, आर्थिक विकास, विज्ञान, प्रौद्योगिकी और शिक्षा के क्षेत्रों में बहुत उपलब्धियां हासिल की हैं। इस गति को कायम रखने के लिए यह आवश्यक है कि शिक्षा की सुदृढ़ प्रणाली समान रूप से कार्य करें, ताकि उच्च योग्यता प्राप्त, प्रतिभावान और प्रतिबद्ध श्रमशक्ति तैयार की जा सके।जय राम ठाकुर ने कहा कि चंडीगढ़ विश्वविद्यालय देश का प्रमुख शिक्षण संस्थान बनकर उभरा है, जो युवाओं को गुणात्मक शिक्षा प्रदान करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहा है। विश्वविद्यालय में विश्व स्तरीय अध्ययन पद्धति का उपयोग किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि आज की आर्थिक आवश्यकताओं के कारण तकनीकी और व्यवसायिक शिक्षा अत्यंत अनिवार्य बन गई है। राष्ट्र निर्माण के लिए यह आवश्यक है कि शिक्षा आर्थिक, लोकतांत्रिक और आध्यात्मिक वास्तविकताओं की पूर्ति करे। उन्होंने प्रसन्नता व्यक्त की कि चंडीगढ़ विश्वविद्यालय ने शोध कार्य में 600 से अधिक पेटेंट दाखिल किए हैं।मुख्यमंत्री ने कहा कि देश आज प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के हाथों में सुरक्षित हैं और प्रतिभावान युवाओं को अपने जीवन में आगे बढ़ने व तरक्की के लिए पर्याप्त अवसर उपलब्ध हैं। उन्होंने कहा कि जीवन में सफलता के लिए कुछ नया सीखने की जिज्ञासा अनिवार्य है। उन्होंने कहा कि आज के प्रतिस्पर्धा के युग में हम अपने मूल्यों, संस्कृति और परंपराओं को भूलते जा रहे हैं, जो चिंता का विषय है। भारत को कभी विश्व गुरू कहा जाता था और यह हम सबका उत्तरदायित्व है कि देश के पुराने वैभव को पुनः हासिल करने के लिए प्रयास करें।युवाओं में नशे के प्रति बढ़ते चलन पर चिंता व्यक्त करते हुए उन्होंने कहा कि इससे हमारे समाज को बहुत नुकसान उठाना पड़ रहा है। उन्होंने विद्यार्थियों का आह्वान किया कि इस सामाजिक बुराई के विरूद्ध लड़ाई लड़ें, क्यांकि केवल कानून से ही इस पर नियंत्रण नहीं पाया जा सकता।चंडीगढ़ विश्वविद्यालय के चांसलर सतनाम सिंह संधु ने धन्यवाद प्रस्ताव रखा।कुलपति प्रोफेसर आरएस बावा ने मुख्यमंत्री का स्वागत किया।

 

Tags: Jai Ram Thakur , Chandigarh University

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD