कई प्रतिनिधिमंडलों ने आज उपराज्यपाल के सलाहकार फारूक खान से उनके आवास तुलसी बाग श्रीनगर में मुलाकात की और उन्हें अपने-अपने क्षेत्रों से संबंधित विभिन्न मुद्दों से अवगत कराया।कश्मीर के विभिन्न हिस्सों से आए प्रतिनिधिमंडलों में, श्रीनगर की सराय बाला, अमीरा कदल और ईदगाह क्षेत्र और दक्षिण कश्मीर के अनंतनाग जिले से नौशहरा खिर्रम शामिल हैं।प्रतिनिधिमंडलों ने सलाहकार को अपने क्षेत्रों में पेयजल, जल निकासी, सड़कों, स्वच्छता, बिजली और अन्य विकास संबंधी कई मुद्दों से अवगत कराया।सलाहकार खान ने प्रतिनिधिमंडलों को सुना और उन्हें आष्वासन दिया कि उनके सभी वास्तविक मुद्दों को शीघ्र निवारण के लिए उपयुक्त विभागों के साथ लिया जाएगा।