Thursday, 23 July 2026

 

 

खास खबरें भाजपा चाहती तो हिमाचल प्रदेश को कर्जमुक्त बना सकती थीः सुखविन्द्र सिंह सुक्खू आप सरकार ने नौकरशाही को हाशिए पर धकेलने के बाद अब खुलेआम राजनीति का अपराधीकरण शुरू कर दिया है: सुनील जाखड़ पंजाब में पेपर लीक मामलों पर मान और बैंस दें इस्तीफा: अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग 'मिर्जापुर: द फिल्म' से पहले श्वेता त्रिपाठी ने याद किया फ्रेंचाइज़ी का यादगार सफर खरड़ पदयात्रा का 9वां दिन : रविंदर सिंह खेड़ा ने निज्जर रोड पर बंद पड़ी सीवरेज लाइन का मुद्दा उठाया सुखबीर सिंह बादल द्वारा अकाली कार्यकर्ताओं से सभी बाढ़ संभावित क्षेत्रों में बाढ़ सुरक्षा कार्य करने का आग्रह सुखबीर सिंह बादल ने केंद्र से विरोध कर रहे छात्रों की शिकायतों का समाधान करने की अपील की 'दोस्त-दोस्त न रहा' गाने वाले मुकेश ने कई फिल्मों में किया अभिनय, संगीत प्रेमियों के दिलों में आज भी गूंजती है उनकी आवाज गुजरात: गृह मंत्री अमित शाह ने 815 करोड़ रुपए की विकास परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास किया नीट विवाद: हैदराबाद पुलिस ने लोक भवन की ओर मार्च कर रहे छात्रों को रोका पीएम आवास के बाहर धरना दे रहे विपक्षी नेताओं को पुलिस ने हटाया, राहुल गांधी बोले-जोर आजमा लो, लड़ाई नहीं रुकेगी राहुल गांधी की केंद्रीय राज्य मंत्री जितेंद्र सिंह से वार्ता विफल, कांग्रेस ने सरकार के सामने रखी 5 मांगें 'छात्रों की आवाज को नजरअंदाज करना गलत', राहुल गांधी ने भारतीय से धरने में शामिल होने की अपील की कम बारिश वाले जिलों में किसानों की मदद के लिए तेज प्रयास कर रही केंद्र कोल्हापुर को मिलेगा 35 हजार दर्शक क्षमता वाला अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम, सीएम फडणवीस की मौजूदगी में हुआ एमओयू छात्रों के विरोध प्रदर्शन को संवेदनशीलता से संभाले सरकार, वाईएसआर कांग्रेस की मांग जयशंकर का दो द‍िवसीय फिलीपींस दौरा, 'आसियान' और 'क्‍वाड' बैठक में होंगे शामिल पंकज त्रिपाठी की 'ओह माय डॉग' में दिखेगा इंसान और डॉग का खास रिश्ता, बोले- 'यह कहानी दिल को छू लेने वाली है' ओ.एस.डी. सुखवीर सिंह ने धूरी हलके में चल रही विकास परियोजनाओं का लिया जायजा बेला फ़ार्मेसी कॉलेज को नया पेटेंट मिला लंबित राजस्व मामलों का समयबद्ध निपटारा सुनिश्चित करें अधिकारी: आशिका जैन

 

रामेश्वर तेली ने रामबन का दौरा किया, गर्ल्स हॉस्टल का उद्घाटन किया

Listen to this article

Rouf Pampori

Rouf Pampori

5 Dariya News

रामबन , 23 Jan 2020

Last updated on: Jan 23, 2020, 00:00 IST

केंद्र शासित प्रदेश जम्मू-कश्मीर के लिए केंद्र सरकार द्वारा शुरू किए गए जनपहंुच कार्यक्रम के हिस्से के रूप में, केंद्रीय खाद्य प्रसंस्करण उद्योग राज्य मंत्री रामेश्वर तेली ने आज पीआरआई पर बल देते हुए कहा कि “सबका साथ, सबका विकास, सबका विश्वास“ के लक्ष्य को प्राप्त करने हेतु उत्साह और समर्पण के साथ काम किया जाए।मंत्री ने यह बात जिला रामबन के कांथी क्षेत्र में एक जनसभा को संबोधित करते हुए कही।निजी सचिव वृंद्र मित्तल, उपायुक्त नाज़िम ज़ई खान, एसएसपी अनीता शर्मा, निदेशक बागवानी राज कुमार कटोच, एडीडीसी नवाब दीन, एडीसी अशोक कुमार और विभिन्न वरिष्ठ अधिकारी, बीडीसी के प्रतिनिधि, पीआरआई और बड़ी संख्या में आम जनता ने कार्यक्रम में भाग लिया।केंद्रीय मंत्री ने गवर्नमेंट हायर सकैंडरी स्कूल, कांथी के परिसर में विभिन्न प्रजातियों के पौधे रोपने के अलावा रमसा के तहत 2.82 करोड़ रुपये की लागत से पीडब्ल्यूडी द्वारा निर्मित कांथी में एक सौ बिस्तर वाले गर्ल्स हॉस्टल का उद्घाटन किया।उन्होंने कृषि और बागवानी विभाग द्वारा स्थापित स्टालों का भी निरीक्षण किया।इस दौरान, केंद्रीय मंत्री ने विभिन्न केंद्रीय योजनाओं के तहत जम्मू-कश्मीर में दर्ज उपलब्धियों पर प्रकाश डाला। उन्होंने कहा कि भारत सरकार जम्मू-कश्मीर के समग्र विकास के लिए प्रतिबद्ध है। उन्होंने कहा कि पीएम नरेंद्र मोदी ने जम्मू व कश्मीर को उन्नत और विकसित केंद्रशासित प्रदेश बनाने के लिए सभी पहलुओं में विकास की संभावनाओं को तलाशने के अलावा मंत्रियों से जनता के बीच जाकर उनकी समस्याओं और इच्छाओं का आकलन करने को कहा है।मंत्री ने कहा कि जम्मू-कश्मीर और लद्दाख में विभिन्न परियोजनाएं चल रही हैं, जिनके लिए 80,000 करोड़ पहले से ही पीएम ने मंजूर किए हैं और सरकार रेलवे और चार लेनिंग परियोजनाओं सहित सभी परियोजनाओं को प्राथमिकता के आधार पर पूरा करने के लिए बहुत उत्सुक है।उन्होंने आश्वासन दिया कि उनका मंत्रालय जिला रामबन के पहाड़ी और दूर-दराज के क्षेत्रों की महिलाओं के लिए कौशल विकास कार्यक्रम का आयोजन करेगा ताकि वे अपनी सामाजिक-आर्थिक स्थिति को सुधारने के लिए स्वयं की खाद्य प्रसंस्करण इकाइयाँ शुरू कर सकें।उन्होंने युवाओं को अपनी व्यावसायिक इकाइयों को शुरू करने के लिए आमंत्रित किया इसके अलावा उन्हें अपने विभाग से पूर्ण सहयोग का आश्वासन दिया।उन्होंने आश्वासन दिया कि वे संबंधित मंत्रालयों को डीसी द्वारा उठाई गई रामबन जिले की मांगों और विकासात्मक मुद्दों से अवगत कराएंगे।उन्होंने राज्य विवाह सहायता योजना, आयुष्मान भारत कार्ड के तहत गरीब लड़कियों को वित्तीय सहायता भी दी, मेधावी छात्रों को सम्मानित करने के अलावा स्वरोजगार योजनाओं के तहत ऋण देने की मंजूरी दी।इससे पहले, डीसी रामबन ने अपने स्वागत भाषण में जिले भर के विभिन्न क्षेत्रों में चल रही विकास गतिविधियों की संक्षिप्त जानकारी दी। उन्होंने मंत्री को जिले की क्षमता, संस्कृति, परंपरा और स्थलाकृति से अवगत कराया।

 

 

Tags: Rameswar Teli

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD