Thursday, 04 June 2026

 

 

खास खबरें डोनाल्ड ट्रंप ने युद्ध शक्तियों पर संसद के मतदान को बताया 'फिजूल' सरबजीत सिंह झिंझर की ‘बोलेगा घनौर बदलेगा दौर’ पदयात्रा के छठे दिन घनौर में पेयजल संकट की हकीकत आई सामने इंडोनेशिया ओपन : पीवी सिंधु और आयुष शेट्टी की हार के साथ भारत का सिंगल्स अभियान समाप्त तेल आयात कम करने से लेकर किसानों की समृद्धि तक : हरदीप सिंह पुरी ने पहले फ्लेक्स-फ्यूल यात्री वाहन का शुभारम्भ किया भारत और ब्रिटेन ने महत्वपूर्ण खनिज आपूर्ति श्रृंखला वेधशाला शुरू की 144 वर्षों में किसी सरकार ने नहरों का पानी नहीं लेने दिया, मुख्यमंत्री भगवंत मान किसानों के मसीहा बने : मनविंदर सिंह ग्यासपुरा पीएम मोदी के नेतृत्व में पूर्वोत्तर ने देखा ऐतिहासिक बदलाव : सीएम पेमा खांडू हरपाल सिंह चीमा ने मुलाजिम यूनियनों से की मुलाकात मंत्रिमंडल की बैठकों में लिए गए 99 प्रतिशत निर्णय पूरी तरह कार्यान्वितः जगत सिंह नेगी मंत्रिमंडलीय उप-समिति की बैठक आयोजित एमवाई भारत ने 3.9 लाख क्विज़ पार्टिसिपेंट्स के साथ गिनीज़ वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाया जितिन प्रसाद ने आईआईएफटी में जीबीआरसी 2026 का उद्घाटन किया शिमला पहाड़ी चौक की वर्षों पुरानी जलभराव समस्या का समाधान पंजाब पुलिस ने बड़ी आतंकी साजिश को किया नाकाम रोटरी क्लब रोपड़ सेंट्रल के डिस्ट्रिक्ट गवर्नर रवि प्रकाश का आधिकारिक दौरा सरकार 2027 तक 5,000 ई85 फ्यूल स्टेशन शुरू करेगी : हरदीप सिंह पुरी 1 किलोवाट उपभोक्ताओं के घर बिना बैंक गारंटी लगेगा सोलर सिस्टम, बिजली बिल होगा शून्य : अनिल विज सीएम मोहन चरण माझी ने बैठक में आपदा जोखिम कम करने पर ब्रिक्‍स के बीच सहयोग की अपील की नशों के खिलाफ अभियान को और मजबूत बनाने के लिए अमृतसर केंद्रीय में महत्वपूर्ण बैठक आयोजित नशाविरोधी अभियान के दौरान हवलदार शहीद भारत की ओर बढ़ रहा है दीर्घकालिक वैश्विक निवेश, निवेशकों के लिए सबसे भरोसेमंद गंतव्य बना देश : पीयूष गोयल

 

जनपहुंच कार्यक्रम : केंद्रीय कृषि मंत्री कैलाश चौधरी ने सांबा में कई परियोजनाओं का उद्घाटन किया

कृषि क्षेत्र के विकास के लिए केंद्र सरकार की योजना को उजागर किया

Listen to this article

Rouf Pampori

Rouf Pampori

5 Dariya News

विजयपुर (सांबा) , 21 Jan 2020

Last updated on: Jan 21, 2020, 00:00 IST

केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण राज्य मंत्री कैलाश चौधरी ने आज सीमावर्ती जिला सांबा में पूर्ण परियोजनाओं का उद्घाटन किया और नए कार्यों का शुभारंभ किया और राया मोड़ ब्लॉक-विजयपुर में एक सार्वजनिक बैठक की अध्यक्षता की।इस अवसर पर, सांसद लोकसभा जुगल किशोर शर्मा, सचिव कृषि विभाग मंजूर अहमद, जिला विकास आयुक्त सांबा रोहित खजूरिया, निदेशक कमांड एरिया डेवेलपमेंट स्मिता सेठी, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक शक्ति पाठक, अतिरिकत उपायुक्त विकास गुप्ता के अलावा अन्य जिला और क्षेत्रीय अधिकारी, बीडीसी अध्यक्ष, सरपंच, पंच और बड़ी संख्या में स्थानीय लोग भी मौजूद थे।कार्यक्रम के दौरान, मंत्री ने जल जीवन मिशन के तहत जलापूर्ति योजना राया-सुचानी और पट्टी के सुधार और संवर्द्धन कार्य का शुभारंभ किया। उन्होंने रांझेरी, राया में नवनिर्मित राया से पट्टी सड़क और नाला विकास परियोजना का भी उद्घाटन किया।इस अवसर पर, केंद्रीय मंत्री द्वारा समाज कल्याण विभाग की राज्य विवाह सहायता योजना के तहत वित्तीय सहायता के स्वीकृत पत्र भी कई लाभार्थियों को प्रस्तुत किए गए।

इसके उपरांत, सार्वजनिक बैठक में स्थानीय लोगों के साथ बातचीत करते हुए, कैलाश चौधरी ने बताया कि भारत सरकार ने सामाजिक कल्याण योजनाओं का एक समूह शुरू किया है, जो आम जनता को सीधे लाभ पहुंचा रहे हैं। उन्होंने कहा कि जम्मू-कष्मीर के विकास के लिए अनुच्छेद 370 हटने के बाद केंद्र सरकार द्वारा शुरू की गई नीतियां इसके विकास के संदर्भ में एक गेम चेंजर साबित होंगी।केंद्रीय मंत्री ने कहा, ‘‘मेडिकल कॉलेजों, शैक्षणिक संस्थानों को मंजूरी देने और पीआरआई को मजबूत करने सहित जम्मू-कष्मीर के विकास के लिए नई योजनाएं प्रगति पर हैं।कृषि क्षेत्र के विकास के लिए केंद्र सरकार की पहल पर प्रकाश डालते हुए, केंद्रीय राज्य मंत्री ने कहा कि भारत सरकार 2022 तक किसानों की आय को दोगुना करने में प्रमुख प्रगति कर रही है, जिससे किसानों को अपने खेतों में खाद्य प्रसंस्करण इकाइयां खोलने की सुविधा मिल रही है। उन्होंने कहा कि समाज के समग्र विकास के लिए नया मंत्र ‘सबका साथ सबका विकास और सबका विष्वास‘ के नारे में निहित है। उन्होंने कहा कि उज्ज्वला, उजाला, एसबीएम, आयुष्मान भारत, जन आरोग्य, पीएमएवाई, पीएमजीएसवाई और अन्य जैसी योजनाओं को समाज के उपेक्षित वर्ग की देखभाल के लिए शुरू किया गया है।इसके उपरांत, चौधरी और सांसद जुगल किशोर ने अधिकारियों की टीम के साथ आगे के सीमावर्ती गांवों का दौरा कर बारिश और खराब मौसम की स्थिति के कारण किसानों को हुए नुकसान का आकलन किया।

 

Tags: Kailash Choudhary

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD