कुल हिंद कांग्रेस कमेटी की महासचिव श्रीमती प्रियंका गांधी का जन्म दिन आज अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी (किसान कांग्रेस) के राष्ट्रीय संयुक्त समन्वयक गुरसिमरन सिंह मंड की अध्यक्षता में सिवल अस्पताल लुधियाना मे भर्ती गरीब मरीजों एवं उनके परिजनों के साथ मनाया गया है, इस अवसर पर सिवल अस्पताल पहुँचकर मरीजों को फल, मिठाईयाँ बाँटी गई ।श्री मंड ने कहा कि श्रीमती प्रियंका 21वीं सदी की इन्दिरा गांधी है, करोड़ों देशवासियों के लोकप्रिय नेता के रूप में प्रियंका गांधी की मान्यता है और कांग्रेस निश्चित रुप से उनके प्रतिभाशाली नेतृत्व में देश भर खासकर उत्तर प्रदेश में सफलता प्राप्त करेगी। उनहोंने बताया कि बहन प्रियंका हमेशा गरीबो एवं मज़लूमो की मदद करने में आगे रही है वह महिलाओं और युवाओं के लिए प्रेरणा स्रोत है।अस्पताल में भर्ती मरीजों ने कहा कि हम सभी बहन प्रियंका के जन्म दिन की हार्दिक शुभकामनाए देते है एवं लंबी आयु की कामना करते है।इस अवसर पर राजा गुरजोत सिंह पुर्व उप चेयरमैन पंजाब कांग्रेस सोशल मीडिया सैल, भवजोत सिंह पुर्व महासचिव पंजाब प्रदेश कांग्रेस सोशल मीडिया सैल, राज कुमार हैपी, सुशील कृष्ण, राम कुमार, रिचा रानी, पूजा शर्मा मौजूद रहे।