Thursday, 23 July 2026

 

 

खास खबरें भाजपा चाहती तो हिमाचल प्रदेश को कर्जमुक्त बना सकती थीः सुखविन्द्र सिंह सुक्खू आप सरकार ने नौकरशाही को हाशिए पर धकेलने के बाद अब खुलेआम राजनीति का अपराधीकरण शुरू कर दिया है: सुनील जाखड़ पंजाब में पेपर लीक मामलों पर मान और बैंस दें इस्तीफा: अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग 'मिर्जापुर: द फिल्म' से पहले श्वेता त्रिपाठी ने याद किया फ्रेंचाइज़ी का यादगार सफर खरड़ पदयात्रा का 9वां दिन : रविंदर सिंह खेड़ा ने निज्जर रोड पर बंद पड़ी सीवरेज लाइन का मुद्दा उठाया सुखबीर सिंह बादल द्वारा अकाली कार्यकर्ताओं से सभी बाढ़ संभावित क्षेत्रों में बाढ़ सुरक्षा कार्य करने का आग्रह सुखबीर सिंह बादल ने केंद्र से विरोध कर रहे छात्रों की शिकायतों का समाधान करने की अपील की 'दोस्त-दोस्त न रहा' गाने वाले मुकेश ने कई फिल्मों में किया अभिनय, संगीत प्रेमियों के दिलों में आज भी गूंजती है उनकी आवाज गुजरात: गृह मंत्री अमित शाह ने 815 करोड़ रुपए की विकास परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास किया नीट विवाद: हैदराबाद पुलिस ने लोक भवन की ओर मार्च कर रहे छात्रों को रोका पीएम आवास के बाहर धरना दे रहे विपक्षी नेताओं को पुलिस ने हटाया, राहुल गांधी बोले-जोर आजमा लो, लड़ाई नहीं रुकेगी राहुल गांधी की केंद्रीय राज्य मंत्री जितेंद्र सिंह से वार्ता विफल, कांग्रेस ने सरकार के सामने रखी 5 मांगें 'छात्रों की आवाज को नजरअंदाज करना गलत', राहुल गांधी ने भारतीय से धरने में शामिल होने की अपील की कम बारिश वाले जिलों में किसानों की मदद के लिए तेज प्रयास कर रही केंद्र कोल्हापुर को मिलेगा 35 हजार दर्शक क्षमता वाला अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम, सीएम फडणवीस की मौजूदगी में हुआ एमओयू छात्रों के विरोध प्रदर्शन को संवेदनशीलता से संभाले सरकार, वाईएसआर कांग्रेस की मांग जयशंकर का दो द‍िवसीय फिलीपींस दौरा, 'आसियान' और 'क्‍वाड' बैठक में होंगे शामिल पंकज त्रिपाठी की 'ओह माय डॉग' में दिखेगा इंसान और डॉग का खास रिश्ता, बोले- 'यह कहानी दिल को छू लेने वाली है' ओ.एस.डी. सुखवीर सिंह ने धूरी हलके में चल रही विकास परियोजनाओं का लिया जायजा बेला फ़ार्मेसी कॉलेज को नया पेटेंट मिला लंबित राजस्व मामलों का समयबद्ध निपटारा सुनिश्चित करें अधिकारी: आशिका जैन

 

प्रकाश जावड़ेकर ने 30 मीडिया घरानों को पहला अंतरराष्ट्रीय योग दिवस मीडिया सम्मान प्रदान किया

समाज के हित के लिए मिशन मोड में काम करने वाले मीडिया संगठनों को यह पुरस्कार मान्यता देते हैं: सूचना प्रसारण मंत्री

Listen to this article

5 Dariya News

5 Dariya News

5 Dariya News

नई दिल्ली , 07 Jan 2020

Last updated on: Jan 07, 2020, 00:00 IST

सूचना और प्रसारण, पर्यावरण, वन तथा जलवायु परिवर्तन मंत्री प्रकाश जावड़ेकर ने आज राष्ट्रीय मीडिया केंद्र, नई दिल्ली में आयोजित एक कार्यक्रम के दौरान 30 मीडिया संगठनों को पहला अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस मीडिया सम्मान प्रदान किया।समारोह को संबोधित करते हुए, श्री जावड़ेकर ने कहा कि यह पुरस्कार को उन मीडिया संगठनों के लिए एक अद्वितीय सम्मान है जिन्होंने समाज के हित के लिए योग को प्रसारित करने में योगदान दिया। विभिन्न मीडिया संगठनों के प्रयासों की सराहना करते हुए श्री जावड़ेकर ने कहा कि अपनी तरह का यह पहला आयोजन है जो समाचार, विचार और विज्ञापनों से परे हैं। यह मीडिया संगठनों के प्रयासों को मान्यता देने की एक नई प्रवृत्ति को भी चिह्नित करता है जो समाज के लाभ के लिए मिशन मोड में काम करते हैं।श्री जावड़ेकर ने लोकमान्य तिलक को याद करते हुए कहा कि उन्होंने 'स्वराज्य' के प्रति जागरूकता पैदा करने के लिए 'केसरी' समाचार पत्र को एक माध्यम के रूप में लॉन्च किया था। उन्होंने कहा कि आज मीडिया संगठन 'सुराज' के प्रति अधिक से अधिक जन जागरूकता पैदा कर रहे हैं जहाँ सभी के लिए अच्छी स्वास्थ्य सेवा, शिक्षा और नागरिक सुविधाएँ उपलब्ध हैं। उन्होंने इसे भारत के मजबूत लोकतंत्र की निशानी बताया।

प्रकाश जावड़ेकर ने योग को रोगमुक्त स्वास्थ्य की सबसे बड़ी कुंजी बताया। श्री जावड़ेकर ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के विजन और प्रयासों की वजह से एक भारतीय ब्रांड योग को वैश्विक सम्मान मिला है। उन्होंने याद दिलाया कि संयुक्त राष्ट्र ने भारी बहुमत के साथ भारत के अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के प्रस्ताव का समर्थन किया था। उन्होंने पुरस्कार प्राप्त करने वाले और निर्णायक मंडल के सदस्यों को बधाई और धन्यवाद दिया।इस अवसर पर आयुष राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) श्री श्रीपद येसो नाइक ने योग दिवस मीडिया सम्मान की इस नई पहल के सफल आयोजन के लिए सूचना और प्रसारण मंत्री श्री प्रकाश जावड़ेकर को बधाई दी। उन्होंने योग को हमारी सभ्यता की एक प्राचीन धरोहर बताते हुए कहा कि इसके माध्यम से व्यक्ति मानसिक और शारीरिक रूप से सुखी रह सकता है।अपने संबोधन में निर्णायक के अध्यक्ष और प्रेस काउंसिल ऑफ इंडिया के अध्यक्ष न्यायमूर्ति सी.के. प्रसाद ने योग को शून्य जोखिम और महत्वपूर्ण लाभ के साथ निवेश के रूप में वर्णित किया। इससे पहले अपने स्वागत भाषण में सूचना और प्रसारण मंत्रालय के संयुक्त सचिव श्री विक्रम सहाय ने कहा कि ये पुरस्कार प्रेस की स्वतंत्रता में मजबूत विश्वास, और महत्वपूर्ण भूमिका को दर्शाते हैं। उन्होंने कहा कि मीडिया सामाजिक और सार्वजनिक जीवन के विभिन्न पहलुओं पर लोगों के बीच जागरूकता का प्रसार करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है।इस अवसर पर सूचना और प्रसारण सचिव श्री रवि मित्तल, अपर सचिव श्री अतुल तिवारी और सूचना तथा प्रसारण मंत्रालय और आयुष मंत्रालय के कई अन्य वरिष्ठ अधिकारी भी उपस्थित थे।

 

Tags: Prakash Javadekar

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD