सेवा कमेटी बारीदार श्री माता वैष्णो देवी जी, कटरा के एक प्रतिनिधिमंडल ने आज राजभवन में उपराज्यपाल गिरीश चंद्र मुर्मु से मुलाकात की।समिति के अध्यक्ष रछपाल सिंह के नेतृत्व वाले प्रतिनिधिमंडल ने देश के अन्य हिस्सों में, विशेष रूप से हिमाचल प्रदेश के अन्य तीर्थ बोर्डों के पुजारियों और बारीदारों के समान श्री माता वैष्णो देवी जी के बारीदारों के समुचित पुनर्वास की मांग की।उपराज्यपाल ने प्रतिनिधिमंडल को उनके द्वारा रखी गई मांगों की जांच करने और बारीदारों के मुद्दों को हल करने में सरकार के पूर्ण सहयोग का आश्वासन दिया।