Friday, 05 June 2026

 

 

खास खबरें डोनाल्ड ट्रंप ने युद्ध शक्तियों पर संसद के मतदान को बताया 'फिजूल' सरबजीत सिंह झिंझर की ‘बोलेगा घनौर बदलेगा दौर’ पदयात्रा के छठे दिन घनौर में पेयजल संकट की हकीकत आई सामने इंडोनेशिया ओपन : पीवी सिंधु और आयुष शेट्टी की हार के साथ भारत का सिंगल्स अभियान समाप्त तेल आयात कम करने से लेकर किसानों की समृद्धि तक : हरदीप सिंह पुरी ने पहले फ्लेक्स-फ्यूल यात्री वाहन का शुभारम्भ किया भारत और ब्रिटेन ने महत्वपूर्ण खनिज आपूर्ति श्रृंखला वेधशाला शुरू की 144 वर्षों में किसी सरकार ने नहरों का पानी नहीं लेने दिया, मुख्यमंत्री भगवंत मान किसानों के मसीहा बने : मनविंदर सिंह ग्यासपुरा पीएम मोदी के नेतृत्व में पूर्वोत्तर ने देखा ऐतिहासिक बदलाव : सीएम पेमा खांडू हरपाल सिंह चीमा ने मुलाजिम यूनियनों से की मुलाकात मंत्रिमंडल की बैठकों में लिए गए 99 प्रतिशत निर्णय पूरी तरह कार्यान्वितः जगत सिंह नेगी मंत्रिमंडलीय उप-समिति की बैठक आयोजित एमवाई भारत ने 3.9 लाख क्विज़ पार्टिसिपेंट्स के साथ गिनीज़ वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाया जितिन प्रसाद ने आईआईएफटी में जीबीआरसी 2026 का उद्घाटन किया शिमला पहाड़ी चौक की वर्षों पुरानी जलभराव समस्या का समाधान पंजाब पुलिस ने बड़ी आतंकी साजिश को किया नाकाम रोटरी क्लब रोपड़ सेंट्रल के डिस्ट्रिक्ट गवर्नर रवि प्रकाश का आधिकारिक दौरा सरकार 2027 तक 5,000 ई85 फ्यूल स्टेशन शुरू करेगी : हरदीप सिंह पुरी 1 किलोवाट उपभोक्ताओं के घर बिना बैंक गारंटी लगेगा सोलर सिस्टम, बिजली बिल होगा शून्य : अनिल विज सीएम मोहन चरण माझी ने बैठक में आपदा जोखिम कम करने पर ब्रिक्‍स के बीच सहयोग की अपील की नशों के खिलाफ अभियान को और मजबूत बनाने के लिए अमृतसर केंद्रीय में महत्वपूर्ण बैठक आयोजित नशाविरोधी अभियान के दौरान हवलदार शहीद भारत की ओर बढ़ रहा है दीर्घकालिक वैश्विक निवेश, निवेशकों के लिए सबसे भरोसेमंद गंतव्य बना देश : पीयूष गोयल

 

पीटरहाफ में होगा 10 हजार करोड़ के एमओयू का ग्राउंड ब्रकिंग समारोह

Listen to this article

5 Dariya News

5 Dariya News

5 Dariya News

शिमला , 26 Dec 2019

Last updated on: Dec 26, 2019, 00:00 IST

मुख्यमंत्री जय राम ठाकुर ने वर्तमान प्रदेश सरकार के दो वर्ष का कार्यकाल के पूरा होने के उपलक्ष्य पर शुक्रवार को यहां रिज पर आयोजित होने वाली मैगा रैली की तैयारियों की समीक्षा बैठक की अध्यक्षता की।मुख्यमंत्री ने कहा कि गृह मंत्री अमित शाह इस अवसर पर मुख्य अतिथि होंगे। प्रदेश भर के लोगां के साथ-साथ्ज्ञ प्रदेश सरकार की विभिन्न योजनाओं के लाभार्थी रैली में भाग लेंगे। इस रैली में भाजपा कार्यकर्ता भी बड़ी संख्या में भाग लेंगे। इसके अतिरिक्त, राष्ट्रीय भाजपा नेता, मंत्रीगण और प्रदेश के पार्टी नेता भी इस अवसर पर उपस्थित होंगे।उन्होंने कहा कि प्रशासन को यह सुनिश्चित बनाने के निर्देश दिए गए हैं कि गृह मंत्री के दौरे कारण कड़ी सुरक्षा व्यवस्था हो और यातायात का सुचारू संचालन हो। उन्होंने कहा कि एम्बुलेंस के लिए रास्ते चिन्हित किए गए हैं तथा आवश्यक सुविधाएं भी उपलब्ध करवाने के लिए कहा गया है। उन्होंने कहा कि आम जनता और पर्यटकों को रैली के कारण कोई भी असुविधा नहीं होनी चाहिए।जय राम ठाकुर ने कहा कि इस अवसर पर प्रदेश सरकार की दो वर्ष की उपलब्धियों पर आधारित एक बुकलेट जारी होगी और विकास पर आधारित वृत्तचित्र भी दिखाया जाएगा। इसके अलावा, पीटीहाफ हाटेल में 10 हजार करोड़ के समझौता ज्ञापनों का ग्राउंड ब्रेकिंग समाराहे भी आयोजित किया जाएगा।

जय राम ठाकुर ने कहा कि सभी जिला मुख्यालयों के अतिरिक्त शिमला शहर के सभी प्रमुख स्थानों पर एलईडी सक्रीनें लगाई जाएंगी ताकि आम जनता केन्द्रीय गृह मंत्री का भाषण सुन सके। उन्होंने कहा कि प्रदेश के सभी प्रवेश द्वारों पर स्वागत गेट स्थापित किए गए हैं।मुख्यमंत्री ने रैली में भाग लेने वालों की सुविधा के लिए साफ-सफाई सुनिश्चित करने के अतिरिक्त पर्याप्त पेयजल और मोबाइल शौचालय की सुविधा उपलब्ध करवाने के निर्देश दिए।प्रदेश विधानसभा अध्यक्ष राजीव बिन्दल, शिक्षा मंत्री सुरेश भारद्वाज, राज्य भाजपा अध्यक्ष सतपाल सिंह सती, मुख्यमंत्री के राजनीतिक सलाकार त्रिलोक जमवाल, मुख्य सचिव डा. श्रीकान्त बाल्दी, अतिरिक्त मुख्य सचिव मनोज कुमार, मुख्यमंत्री के प्रधान सचिव संजय कुण्डू, पुलिस महानिदेशक एस.आर. मरडी, मुख्यमंत्री के ओएसडी महेन्द्र धर्माणी, प्रशासनिक सचिव, उपायुक्त शिमला अमित कश्यप, पुलिस अधीक्षक शिमला ओमापति जमवाल, विभिन्न विभागों के प्रमुख तथा अन्य वरिष्ठ अधिकारी भी इस बैठक में उपस्थित थे।

 

Tags: Jai Ram Thakur

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD