Tuesday, 21 July 2026

 

 

खास खबरें मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने की विशेष गहन पुनरीक्षण पर समीक्षा बैठक आईआईएचएमआर यूनिवर्सिटी कॉन्वोकेशन 2026: 506 स्टूडेंट्स को मिली डिग्रियां नाबार्ड ने बदली हरियाणा के ग्रामीण आँचल की तस्वीर विपुल गोयल की अध्यक्षता में एच.ए.डी.सी की 8वीं बोर्ड बैठक संपन्न आईटीआई छात्रों को हुनरमंद बनाकर आधुनिक उद्योगों से जोड़ना है सरकार का मुख्य लक्ष्य- राज्य मंत्री गौरव गौतम डॉ. हिमांशु अग्रवाल द्वारा सेवा केंद्र और सब-रजिस्ट्रार कार्यालय का औचक निरीक्षण जिला प्रशासन ने स्वतंत्रता दिवस समारोह की तैयारियां शुरू की शाह के इशारों पर नाच रहे हैं मान: अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग प्रितपाल सिंह बलियावाल ने हलका साहनेवाल के बांधों की मरम्मत और अवैध खनन के लिए डिप्टी कमिश्नर को सौंपा ज्ञापन पीएम आवास के बाहर प्रदर्शन, राहुल गांधी से डॉ. जितेंद्र सिंह ने की बातचीत ‘मुख्यमंत्री का कार्यकर्ताओं के साथ संवाद’ कार्यक्रम शुरू गुलाब चंद कटारिया ने समावेशी समाज के निर्माण का किया आह्वान ज्ञानेश कुमार ने ब्राजील के राजदूत से की मुलाकात मोहिंदर भगत ने पूर्व सैनिकों के कल्याण को सुनिश्चित करने के लिए अधिकारियों के साथ की विशेष समीक्षा बैठक द्रौपदी मुर्मु उत्तर मैसिडोनिया के दौरे पर हरभजन सिंह ई.टी.ओ. ने 4.55 करोड़ रुपये की लागत से कालेके–रमाणा चक्क सड़क के नवीनीकरण कार्य का शिलान्यास किया दक्षिण दिल्ली की एक इमारत में आग लगने से एक ही परिवार के तीन लोगों की मौत भारत-फ्रांस रक्षा सहयोग को नई मजबूती जेपी नड्डा ने 'संसद चलो' हिंसा के बाद अस्पतालों का दौरा किया छात्रों पर लाठीचार्ज का विरोध, राहुल गांधी के नेतृत्व में कई सांसदों ने प्रधानमंत्री आवास तक निकाला मार्च 40 वर्षों की शिक्षण सेवा के लिए सर्विंग अर्थ सोसाइटी द्वारा प्रिंसिपल जितेंद्र गुप्ता का हुआ सम्मान

 

कांग्रेस और प्रतिपक्ष देश की एकता में आग लगाने की कोशिश कर रहे हैं : शिवराज सिंह चौहान

राष्ट्रीय जनसंख्या रजिस्टर (एनपीआर) भाजपा सरकार द्वारा लागू नहीं किया गया

Listen to this article

5 Dariya News

5 Dariya News

5 Dariya News

चंडीगढ़ , 25 Dec 2019

Last updated on: Dec 25, 2019, 00:00 IST

"नागरिकता संशोधन कानून पर इस भारी सर्दी में कांग्रेस और प्रतिपक्ष देश की एकता में आग लगाने की कोशिश कर रहे हैं | कानून में धार्मिक आधार पर प्रतिपादित समानता के अधिकार का कहीं भी उल्लंघन नहीं है| भारतीय जनता पार्टी धर्म के आधार पर कोई भेदभाव नहीं करती| "उक्त वक्तव्य भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष और मध्यप्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने आज चंडीगढ़ में आयोजित एक प्रेस वार्ता में कहे| इस अवसर पर उनके साथ भारतीय जनता पार्टी चंडीगढ़ के प्रदेश अध्यक्ष संजय टंडन, सांसद किरण खेर, महासचिव चंद्रशेखर और मीडिया प्रभारी रविंद्र पठानिया भी उपस्थित थे| पूर्व प्रधानमंत्री श्रद्धेय अटल बिहारी वाजपेयी की जयंती पर "सुशासन दिवस" पर आयोजित संगोष्ठी के दौरान उत्तर प्रदेश के सह प्रभारी सुनील ओझा, पूर्व सांसद सत्य पाल जैन, उपाध्यक्ष रघुवीर लाल अरोड़ा, संगठन महामंत्री दिनेश कुमार, महासचिव प्रेम कौशिक व् चन्दर शेखर, सचिव रमेश कुमार और भारी संख्या में पार्टी के कार्यकर्ता उपस्थित थे|शिवराज सिंह चौहान भारतीय जनता पार्टी चंडीगढ़ द्वारा पूर्व प्रधानमंत्री श्रद्धेय अटल बिहारी वाजपेयी की जयंती पर "सुशासन दिवस" पर आयोजित संगोष्ठी "नागरिकता संशोधन एक्ट" पर आज चंडीगढ़ में  लोगों को इसकी विस्तृत जानकारी प्रदान करने हेतु आये हुए थे| इस मौके पर उनका पार्टी के पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं द्वारा गर्मजोशी से स्वागत किया गया और भारी संख्या में पार्टी कार्यालय पहुँच कर लोगों ने उनके विचारों को भी सुना| प्रेस वार्ता को सम्बोधित करते हुए  शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि नागरिकता संशोधन कानून किसी भी तरह से भारत में रहने वाले किसी भी नागरिक के खिलाफ नहीं है | देश की आजादी के तुरंत बाद राष्ट्रपिता महात्मा गांधी ने कहा था कि पाकिस्तान में रह गए हिन्दुओं और हिंदुस्तान के मुसलमानों का हिन्दुस्तान आने का हक है तथा सरकार को उनकी सुरक्षा  और सम्मान का ध्यान रखना होगा| उसी आधार पर तत्कालीन प्रधानमंत्री जवाहर लाल नेहरू और पाकिस्तान के तत्कालीन प्रधानमंत्री  लियाकत अली खान के बीच हुए समझौते के अनुसार दोनों देश अपने अपने देशों में रहने वाले अल्पसंख्यकों की रक्षा करेंगे, जिस पर हिंदुस्तान ने अपना वचन निभाया जबकि पाकिस्तान अपने यहाँ अल्पसंख्यकों की रक्षा करने में नाकाम  रहा है| धर्म के आधार पर लोग प्रताड़ित किये गए, धर्मांतरण किया गया, धार्मिक आधार पर प्रताड़ित भाई और बहन जो सुरक्षित नहीं है,वे भारत आये. उनको सम्मान पूर्वक जीने का अधिकार देकर सरकार क्या गलत कर रही है|

शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि कांग्रेस अध्यक्षा सोनिया गाँधी को उनकी प्रताड़ना नहीं दिखती और जब यह बिल लोकसभा में आया तो सोनिया  ने संसद में मौजूद रहने के बावजूद इस पर क्यों कुछ नहीं बोला, क्यों डिबेट मं हिस्सा नहीं लिया ? अब जब यह बिल संसद के दोनों सदनों में पास होकर कानून बन गया है तो उसके बाद हो हल्ला क्यों?मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री कमलनाथ के शान्ति मार्च पर कटाक्ष करते हुए शिवराज सिंह ने कहा कि केंद्र की सूची वाले नागरिकता कानून के बारे क्या कोई संवैधानिक निर्वाचित मुख्यमंत्री को इसका विरोध  करने का संवैधानिक अधिकार है? अगर वे इसका विरोध करना चाहते हैं तो उन्हें अपने पद से इस्तीफा  दे देना चाहिए |शिवराज सिंह ने आगे कहा कि भारत का संविधान संघ सरकार के अधिकार क्षेत्र में नागरिकता से संबंधित सभी मामलों को लाता है। इसलिए, विपक्षी दल के मुख्यमंत्री, पश्चिम बंगाल की ममता बनर्जी, मध्यपदेश के कमलनाथ, राजस्थान के अशोक गहलोत अपने विरोध और अधिनियम का विरोध कर सकते हैं, जो इस प्रक्रिया के बाद संसद द्वारा पारित किया गया है। उन्होंने सवाल किया, कि एक मुख्यमंत्री, जिनका कर्तव्य भारत के संविधान के तहत पारित कानूनों को बनाए रखना है, कानून का विरोध कैसे कर सकते हैं? उन्होंने मांग की कि अगर वे देश की संसद द्वारा पारित किए गए कानूनों के खिलाफ विरोध करना चाहते हैं, तो उन्हें पहले इस्तीफा दे देना चाहिए।उन्होंने कहा कि प्रतिपक्ष प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का मुकाबला मैदान में नहीं कर सकते इसलिए लोगों में उनके खिलाफ भ्रम फैला रहा है तथा झूठी अफवाहों को हवा दे रहा है| सोनिया गांधी ने क्यों हिंसा और तोड़फोड़ की निंदा नहीं की| नागरिकता संशोधन विधेयक नागरिकता देने का कानून है| नागरिकता लेने का नहीं | 

इस कानून से किसी का कोई भी नुक्सान नहीं हो सकता, बल्कि ये कानून तो पड़ोसी देशों से आये धार्मिक प्रताड़ना के ग्रसित लोगों को मानवता के नाते नागरिकता प्रदान करने के लिए है| मानवता पर जब कभी किसी पर भी ऐसा संकट आया है तो भारत ने हमेशा बाहें फैला कर उसका स्वागत किया है|एक सवाल के जवाब में शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि नेशनल जनसँख्या रजिस्टर का विरोध दुर्भाग्यपूर्ण है|यह विपक्ष की गैरजिम्मेदाराना व्यवहार की पराकाष्ठा है| राष्ट्रीय जनसंख्या रजिस्टर (एनपीआर) भाजपा सरकार द्वारा नहीं बनाया गया था, लेकिन कांग्रेस के नेतृत्व वाले यूपीए ने 2010 में पारित किया था जब मनमोहन सिंह प्रधानमंत्री थे। चूंकि कांग्रेस और विपक्षी दलों के पास प्रधानमंत्री मोदी को लेने के लिए कोई मुद्दा नहीं है, इसलिए वे इस देश की जनता को गुमराह करने के लिए गलत प्रचार और गलत सूचना का इस्तेमाल कर रहे हैं।उन्होंने जानकारी दी कि भारतीय जनता पार्टी 5 जनवरी तक देश के विभिन्न राज्यों और जिलों में रैलियां करके लोगों को नागरिकता संशोधन एक्ट के बारे में सही जानकारी से अवगत कराएगी और इस बारे फैलाई जा रही अफवाहों का खुलासा करेगी|तत्पश्चात भाजपा प्रदेश कार्यालय में आयोजित सुशासन दिवस पर कार्यकर्ताओं को सम्बोधित करते हुए भी शिवराज सिंह चौहान ने उक्त बातों को दोहराया तथा नागरिकता संशोधन एक्ट के बारे में बताया|इस अवसर पर प्रदेशाध्यक्ष संजय टंडन ने पार्टी कार्यालय आने पर शिवराज सिंह चौहान का स्वागत किया तथा कार्यकर्ताओं को सम्बोधित करते हुए कहा कि वे लोगों को नागरिकता संशोधन एक्ट के बारे में सही जानकारी दे और बताये कि इस एक्ट से किसी का कोई नुक्सान नहीं होने वाला है बल्कि पडोसी देशों से उनके अल्पसंख्यक वर्ग के लोग जो धार्मिक प्रताड़ना की वजह से आकर अवैध रूप से बसे हैं उन भाइयों को भी नागरिकता प्रदान करने से सम्मानपूर्वक जीवन जीने की राह मिलेगी|

 

Tags: Shivraj Chauhan , Kirron Kher , Sanjay Tandon

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD