Friday, 05 June 2026

 

 

खास खबरें गुलाब चंद कटारिया ने वर्ष 2026-27 की वृक्षारोपण तैयारियों की समीक्षा की आप ने भाजपा की ‘इस्तेमाल करो और फेंको’ की राजनीति की आलोचना की, जाखड़ और बिट्टू का हवाला दिया डोनाल्ड ट्रंप ने युद्ध शक्तियों पर संसद के मतदान को बताया 'फिजूल' सरबजीत सिंह झिंझर की ‘बोलेगा घनौर बदलेगा दौर’ पदयात्रा के छठे दिन घनौर में पेयजल संकट की हकीकत आई सामने इंडोनेशिया ओपन : पीवी सिंधु और आयुष शेट्टी की हार के साथ भारत का सिंगल्स अभियान समाप्त तेल आयात कम करने से लेकर किसानों की समृद्धि तक : हरदीप सिंह पुरी ने पहले फ्लेक्स-फ्यूल यात्री वाहन का शुभारम्भ किया भारत और ब्रिटेन ने महत्वपूर्ण खनिज आपूर्ति श्रृंखला वेधशाला शुरू की 144 वर्षों में किसी सरकार ने नहरों का पानी नहीं लेने दिया, मुख्यमंत्री भगवंत मान किसानों के मसीहा बने : मनविंदर सिंह ग्यासपुरा पीएम मोदी के नेतृत्व में पूर्वोत्तर ने देखा ऐतिहासिक बदलाव : सीएम पेमा खांडू हरपाल सिंह चीमा ने मुलाजिम यूनियनों से की मुलाकात मंत्रिमंडल की बैठकों में लिए गए 99 प्रतिशत निर्णय पूरी तरह कार्यान्वितः जगत सिंह नेगी मंत्रिमंडलीय उप-समिति की बैठक आयोजित एमवाई भारत ने 3.9 लाख क्विज़ पार्टिसिपेंट्स के साथ गिनीज़ वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाया जितिन प्रसाद ने आईआईएफटी में जीबीआरसी 2026 का उद्घाटन किया शिमला पहाड़ी चौक की वर्षों पुरानी जलभराव समस्या का समाधान पंजाब पुलिस ने बड़ी आतंकी साजिश को किया नाकाम रोटरी क्लब रोपड़ सेंट्रल के डिस्ट्रिक्ट गवर्नर रवि प्रकाश का आधिकारिक दौरा सरकार 2027 तक 5,000 ई85 फ्यूल स्टेशन शुरू करेगी : हरदीप सिंह पुरी 1 किलोवाट उपभोक्ताओं के घर बिना बैंक गारंटी लगेगा सोलर सिस्टम, बिजली बिल होगा शून्य : अनिल विज सीएम मोहन चरण माझी ने बैठक में आपदा जोखिम कम करने पर ब्रिक्‍स के बीच सहयोग की अपील की नशों के खिलाफ अभियान को और मजबूत बनाने के लिए अमृतसर केंद्रीय में महत्वपूर्ण बैठक आयोजित

 

बलबीर सिंह सिद्धू द्वारा 1971 के भारत-पाक युद्ध के शहीदों को श्रद्धांजलि भेंट

स्वास्थ्य मंत्री द्वारा अपने वेतन में से 35 शहीदों के परिवारों को 1 लाख 75 हजार रुपए की सहायता राशि मुहैया

Listen to this article

5 Dariya News

5 Dariya News

5 Dariya News

फाजि़लका , 17 Dec 2019

Last updated on: Dec 17, 2019, 00:00 IST

1971 के भारत-पाक युद्ध के दौरान फाजिल्का सैक्टर में शहीद हुए फौजी जवानों की याद में आसफवाला में बनी ‘शहीदों की समाधि ’ पर विजय दिवस के अवसर पर एक श्रद्धाँजलि समागम करवाया गया जिसमें पंजाब सरकार की तरफ  से स्वास्थ्य और परिवार कल्याण मंत्री स. बलबीर सिंह सिद्धू ने शहीदों को श्रद्धाँजलि भेंट की।इस अवसर पर अपने संबोधन में कैबिनेट मंत्री स. बलबीर सिंह सिद्धू ने कहा कि पंजाब के मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिन्दर सिंह के नेतृत्व वाली राज्य सरकार शहीदी स्मारक में 71 फुट का विजय स्तंभ बनाने में शहीदों की समाधि कमेटी की हर संभव सहायता करेगी। इस मौके पर उन्होंने शहीदों के 35 परिवारों को अपने वेतन में से प्रति परिवार 5 हजार रुपए की दर से वित्तीय सहायता मुहैया करवाते हुये कहा कि हम हमारे शहीदों का देन नहीं दे सकते हैं।उन्होंने आगे कहा कि हमारी बहादुर सेनाओं के कारण ही हम आजाद है और चैन की नींद सोते हैं और हम सब का फर्ज बनता है कि हम हमारी सेनाओं का सत्कार करें। उन्होंने शहीदों की याद में यह समागम करवाने के लिए शहीदो की समाधि कमेटी का धन्यवाद भी किया और कहा कि इस तरह के समागम हमारी अगली पीढ़ीयों को भी हमारी सेनाओं के गौरवशाली शौर्य से अवगत करवा सकते हैं।स्वास्थ्य मंत्री ने इस मौके पर पहुँचे शहीदों के परिवारों और पूर्व सैनिकों को सम्मानित भी किया। इससे पहले सरदार बलबीर सिंह सिद्धू ने शहीदों की समाधि पर श्रद्धा के फूल भेंट किये।इस मौके पर संबोधन करते हुये डिप्टी कमिश्नर स. मनप्रीत सिंह छत्तवाल ने यादगार सम्बन्धी बनी कमेटी को हर संभव सहायता देने का भरोसा दिया।इस मौके पर कर्नल (सेवा मुक्त) एस.एस.गिल्ल ने 1971 की जंग की यादें सांझी की। इस मौके पर विद्यार्थियों ने देशभक्ति से संपन्न सांस्कृतिक प्रोग्राम भी पेश किए।गौरतलब है कि 1971 के युद्ध में यहाँ हुई लड़ाई में हुए शहीदों की याद में यह समाधि बनाई गई थी जहाँ हर साल विजय दिवस के मौके यह समागम किया जाता है।

 

Tags: Balbir Singh Sidhu

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD