Wednesday, 22 July 2026

 

 

खास खबरें भाजपा चाहती तो हिमाचल प्रदेश को कर्जमुक्त बना सकती थीः सुखविन्द्र सिंह सुक्खू आप सरकार ने नौकरशाही को हाशिए पर धकेलने के बाद अब खुलेआम राजनीति का अपराधीकरण शुरू कर दिया है: सुनील जाखड़ पंजाब में पेपर लीक मामलों पर मान और बैंस दें इस्तीफा: अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग 'मिर्जापुर: द फिल्म' से पहले श्वेता त्रिपाठी ने याद किया फ्रेंचाइज़ी का यादगार सफर खरड़ पदयात्रा का 9वां दिन : रविंदर सिंह खेड़ा ने निज्जर रोड पर बंद पड़ी सीवरेज लाइन का मुद्दा उठाया सुखबीर सिंह बादल द्वारा अकाली कार्यकर्ताओं से सभी बाढ़ संभावित क्षेत्रों में बाढ़ सुरक्षा कार्य करने का आग्रह सुखबीर सिंह बादल ने केंद्र से विरोध कर रहे छात्रों की शिकायतों का समाधान करने की अपील की 'दोस्त-दोस्त न रहा' गाने वाले मुकेश ने कई फिल्मों में किया अभिनय, संगीत प्रेमियों के दिलों में आज भी गूंजती है उनकी आवाज गुजरात: गृह मंत्री अमित शाह ने 815 करोड़ रुपए की विकास परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास किया नीट विवाद: हैदराबाद पुलिस ने लोक भवन की ओर मार्च कर रहे छात्रों को रोका पीएम आवास के बाहर धरना दे रहे विपक्षी नेताओं को पुलिस ने हटाया, राहुल गांधी बोले-जोर आजमा लो, लड़ाई नहीं रुकेगी राहुल गांधी की केंद्रीय राज्य मंत्री जितेंद्र सिंह से वार्ता विफल, कांग्रेस ने सरकार के सामने रखी 5 मांगें 'छात्रों की आवाज को नजरअंदाज करना गलत', राहुल गांधी ने भारतीय से धरने में शामिल होने की अपील की कम बारिश वाले जिलों में किसानों की मदद के लिए तेज प्रयास कर रही केंद्र कोल्हापुर को मिलेगा 35 हजार दर्शक क्षमता वाला अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम, सीएम फडणवीस की मौजूदगी में हुआ एमओयू छात्रों के विरोध प्रदर्शन को संवेदनशीलता से संभाले सरकार, वाईएसआर कांग्रेस की मांग जयशंकर का दो द‍िवसीय फिलीपींस दौरा, 'आसियान' और 'क्‍वाड' बैठक में होंगे शामिल पंकज त्रिपाठी की 'ओह माय डॉग' में दिखेगा इंसान और डॉग का खास रिश्ता, बोले- 'यह कहानी दिल को छू लेने वाली है' ओ.एस.डी. सुखवीर सिंह ने धूरी हलके में चल रही विकास परियोजनाओं का लिया जायजा बेला फ़ार्मेसी कॉलेज को नया पेटेंट मिला लंबित राजस्व मामलों का समयबद्ध निपटारा सुनिश्चित करें अधिकारी: आशिका जैन

 

तीन दिवसीय मिलिट्री लिटरेचर फेस्टिवल सफलतापूर्वक समाप्त

कैप्टन अमरिन्दर सिंह द्वारा बर्मा मुहिम की यूनिटों और विक्टोरिया क्रॅास विजेताओं के वारिसों का सम्मान

Listen to this article

5 Dariya News

5 Dariya News

5 Dariya News

चंडीगढ़ , 15 Dec 2019

Last updated on: Dec 15, 2019, 00:00 IST

तीन दिवसीय मिलिट्री लिटरेचर फेस्टिवल (एम.एल.एफ.) के समाप्ति अवसर पर पंजाब के मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिन्दर सिंह ने बर्मा मुहिम के विक्टोरिया क्रॅास से सम्मानित सैनिकों के वारिसों और यूनिटों का आज सम्मान करते हुये बर्तानवी साम्राज्य के अधीन 1944 तक लड़ी गई लड़ाई में उनके द्वारा दिखाई बहादुरी को याद किया।बर्मा मुहिम की 75वीं वर्षगांठ को स्मरणीय मनाने वाले एम.एल.एफ. के समाप्ति समागम की अध्यक्षता करते हुये कैप्टन अमरिन्दर सिंह ने लेफ्टिनेंट कर्नल अनंत सिंह की सुपुत्री सुखजिन्दर कौर को भी सम्मानित किया। लेफ्टिनेंट कर्नल अनंत सिंह ने साल 1965 के ऑपरेशन में 4 सिख बटालियन की कमांड बहादुरी से की जिस कारण बरकी पर कब्ज़ा हुआ।मुख्यमंत्री ने कहा कि स्वयं पूर्व फ़ौजी होने के कारण उनको यूनिटों और बेधडक़ सैनिकों के वारिसों को सम्मानित किये जाने पर मान है जिन्होंने बर्मा मुहिम के दौरान दलेराना लड़ाई लड़ी और उनकी यादें आज भी भारतीय सैनिकों को प्रेरित करती हैं। उन्होंने इन योद्धों के बलिदानों के प्रति दिखाऐ गये सत्कार के लिए एम.एल.एफ. की भी सराहना की। उन्होंने कहा कि एम.एल.एफ. जिस के अभी तीन सालाना समागम हुए हैं, नौजवानों को रक्षा सेनाओं में शामिल होने के साथ-साथ देशभक्ति के जज़्बे के प्रति प्रेरित करता रहेगा। उन्होंने कहा कि यह बहुत मान और संतोषजनक बात है कि पंजाब के अनेकों नौजवानों ने एन.डी.ए. की परीक्षा पास कर ली है और अब वह वर्दी में सजा कर देश की सेवा के लिए तैयार हैं।2/5 गोरखा राइफल से मेजर जैकब और सूबेदार मेजर हर्षा बहादुर राणा ने नायक अगन सिंह राय (1944), सूबेदार नेतरा बहादुर थापा (1944) और हवलदार गजे घाले (1943) के लिए सम्मान हासिल किया। 

2 सिख  के मेजर भटेंडू ठाकुर ने 28 पंजाबीज़ के विक्टोरिया क्रास विजेता सिपाही ईशर सिंह (1921) जो बाद में 2 सिख के साथ जुड़ गया, के लिए सम्मान हासिल किया। 4 मैक के कर्नल नवदीप हरनल ने 1/11 सिख जो अब 4 मैक हो गई, के विक्टोरिया क्रास विजेता नायक नन्द सिंह (1944) के लिए सम्मान हासिल किया जबकि आर्टिलरी रेजीमेंट के मेजर मुकैश ने रॉयल इंडियन आर्टिलरी के 30 माउंटेन रेजीमेंट के हवलदार उमराओ सिंह (1944) जो अब 22 फील्ड रेजीमेंट है, के लिए सम्मान हासिल किया।मुख्यमंत्री द्वारा सम्मानित किये अन्य सैनिकों में 3/2 जी.आर. (1945) के राईफलमैन तुल बहादुर पुन और राईफलमैन भानभगता गुरुंग, 1/7 जी.आर. (1944) के राईफलमैन गंजू लामा, 4/8 जी.आर. (1945) के राईफलमैन लक्ष्मण घाले, 7/16 पंजाब (1945) के लांस नायक शेर शाह, 2/1 पंजाब (1944) के सूबेदार राम सरूप सिंह, 7/10 बलूच (1945) के नायक फज़़ल दीन, 14 /13 एफ.एफ. राईफलज़ (1945) के प्रकाश सिंह चिब्ब, 5/8 (1943) के हवलदार प्रकाश सिंह, 4/15 पंजाब (1944) के नायक गियान सिंह, 16 /10 बलूच (1944) के सिपाही भंडारी राम, 3 जट (1944) के अब्दुल हाफिज और पंजाब (1945) के लैफ्टिनैंट करमजीत सिंह जज शामिल हैं।इससे पहले मुख्यमंत्री ने एम.एल.एफ. की सफलता के लिए शानदार भूमिका अदा करने वाली विभिन्न यूनिटों की टुकडिय़ों और वालंटीयर ग्रुपों, संस्थाओं और स्कूलों को प्रशंसा पत्रों से सम्मानित किया।अपने संबोधन में मुख्यमंत्री के सीनियर सलाहकार और एम.एल.एफ. के चेयरमैन लेफ्टिनेंट जनरल टी.एस. शेरगिल्ल ने कहा कि एम.एल.एफ. का अगला समागम विश्व जंग -2 का 75 वर्ष, बर्मा मुहिम और फ्रांस में डनकिरक में जर्मन ऑपरेशन के हवाले के साथ विश्व जंग -2 के 80वें वर्ष पर केंद्रित रख कर मनाया जायेगा। उन्होंने पश्चिमी कमांड के जनरल ऑफिसर कमांडिंग-इन-चीफ़ लेफ्टिनेंट जनरल आर.पी. सिंह द्वारा इस फेस्टिवल को यादगारी बनाने के लिए दिए पूर्ण सहयोग के लिए उनका धन्यवाद किया। उन्होंने विभिन्न शैक्षिक संस्थाओं और चंडीगढ़ प्रशासन के अलग-अलग विंगों द्वारा एम.एल.एफ. की सफलता के लिए डाले योगदान की भी सराहना की।मुख्यमंत्री के साथ वित्त मंत्री मनप्रीत सिंह बादल और उनके मीडिया सलाहकार रवीन ठुकराल भी उपस्थित थे।

 

Tags: Amarinder Singh , Miltary

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD