Wednesday, 22 July 2026

 

 

खास खबरें लोकतंत्र प्रतिनिधित्व से चलता है, उसके लिए नुमायंदे बनाए जाते हैं, नुमायंदों को अपनी बात संसद में रखनी चाहिए’’: अनिल विज पर्यावरण संरक्षण को बनाएं जन आंदोलन : नायब सिंह सैनी ट्रीटेड पानी का वैज्ञानिक और योजनाबद्ध तरीके से उपयोग किया जाए- मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी देश के युवा और किसान सड़कों पर हैं, लेकिन बातचीत करने के बजाय, भाजपा सरकार उनकी आवाज़ दबाने के लिए बल का इस्तेमाल कर रही है : बलतेज पन्नू मुख्यमंत्री से मिले नीट (स्नातक)-2026 में अखिल भारतीय स्तर पर द्वितीय रैंक प्राप्त करने वाले पंशुल बंसल मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने मिर्जापुर माजरा व भूखड़ी पहुंचकर शोक संतप्त परिवारों को दी सांत्वना लोकतंत्र की मजबूती के लिए प्रत्येक व्यक्ति अपना वोट अवश्य बनवाए- मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी प्रधानमंत्री मोदी ने देखते ही पहचाना, कार्यकर्ताओं के प्रति उनका स्नेह अतुलनीय : विनीत जोशी मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने की विशेष गहन पुनरीक्षण पर समीक्षा बैठक आईआईएचएमआर यूनिवर्सिटी कॉन्वोकेशन 2026: 506 स्टूडेंट्स को मिली डिग्रियां नाबार्ड ने बदली हरियाणा के ग्रामीण आँचल की तस्वीर विपुल गोयल की अध्यक्षता में एच.ए.डी.सी की 8वीं बोर्ड बैठक संपन्न आईटीआई छात्रों को हुनरमंद बनाकर आधुनिक उद्योगों से जोड़ना है सरकार का मुख्य लक्ष्य- राज्य मंत्री गौरव गौतम डॉ. हिमांशु अग्रवाल द्वारा सेवा केंद्र और सब-रजिस्ट्रार कार्यालय का औचक निरीक्षण जिला प्रशासन ने स्वतंत्रता दिवस समारोह की तैयारियां शुरू की शाह के इशारों पर नाच रहे हैं मान: अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग प्रितपाल सिंह बलियावाल ने हलका साहनेवाल के बांधों की मरम्मत और अवैध खनन के लिए डिप्टी कमिश्नर को सौंपा ज्ञापन पीएम आवास के बाहर प्रदर्शन, राहुल गांधी से डॉ. जितेंद्र सिंह ने की बातचीत ‘मुख्यमंत्री का कार्यकर्ताओं के साथ संवाद’ कार्यक्रम शुरू गुलाब चंद कटारिया ने समावेशी समाज के निर्माण का किया आह्वान ज्ञानेश कुमार ने ब्राजील के राजदूत से की मुलाकात

 

प्रसिद्ध पत्रकार शिंगारा सिंह भुल्लर को नम आँखों से अंतिम विदायगी

पत्रकारिता, साहित्यक, राजनैतिक, सामाजिक, प्रशासनिक और धार्मिक क्षेत्र की नामवर शख्सियतें नम आँखों से संस्कार के मौके पर हुई शामिल

Listen to this article

5 Dariya News

5 Dariya News

5 Dariya News

एस.ए.एस नगर , 12 Dec 2019

Last updated on: Dec 12, 2019, 00:00 IST

प्रसिद्ध पत्रकार शिंगारा सिंह भुल्लर जिनका बुधवार शाम देहांत हो गया था, के अंतिम संस्कार के मौके पर आज नम आँखों से अंतिम विदाई दी गई। मोहाली के सैक्टर-57 शमशान घाट में स. भुल्लर की मृतक देह को उनके पुत्र स. रमणीक सिंह और स. चेतन पाल सिंह ने मुखाग्नि दी।स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण और श्रम मंत्री स. बलबीर सिंह सिद्धू ने मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिन्दर सिंह की तरफ़ से शिंगारा सिंह भुल्लर की मृतक देह को श्रद्धाँजलि भेंट की। स. सिद्धू ने स. भुल्लर की पत्नी श्रीमती अमरजीत कौर भुल्लर के साथ दुख साझा करते हुए कहा कि यह अकेले परिवार के लिए घाटा नहीं, बल्कि पत्रकारिता जगत और समूह समाज के लिए अपूर्णीय कमी है। स. भुल्लर (74 साल) जो इस समय पर रोज़ाना स्पोक्समैन के संपादक थे, पंजाबी ट्रिब्यून, पंजाबी जागरण और देश विदेश टाईमज़ के भी संपादक रहे।इस मौके पर लोक संपर्क विभाग, पंजाब के डिप्टी डायरैक्टर (प्रैस) डा. अजीत कंवल सिंह हमदर्द ने मुख्यमंत्री के मीडिया सलाहकार रवीन ठुकराल की तरफ़ से और पंजाब पब्लिक रिलेशनज़ ऑफिसर्ज एसोसिएशन के प्रधान नवदीप सिंह गिल और पी.आर.ओ. नरिन्दर पाल सिंह जगदिओ ने डी.पी.आर. पंजाब की तरफ़ से मृतक देह को श्रद्धाँजलि भेंट की। चंडीगढ़ प्रैस क्लब के जनरल सचिव सौरभ दुग्गल ने भी श्रद्धाँजलि भेंट की।

इस मौके पर राज्य सभा मैंबर स. सुखदेव सिंह ढींडसा, पूर्व मंत्री जत्थेदार सेवा सिंह सेखवां, पूर्व लोकसभा मैंबर स. सिमरनजीत सिंह मान, रोज़ाना अजीत के प्रशासनिक संपादक डा. बरजिन्दर सिंह हमदर्द, पंजाबी ट्रिब्यून के संपादक डा. स्वराजबीर, रोज़ाना स्पोक्समैन के एम.डी. श्रीमती जगजीत कौर, पंजाबी ट्रिब्यून के पूर्व संपादक स. गुलजार सिंह संधू, सिद्धू दमदमी और स. सुरिन्दर सिंह तेज, स्वास्थ्य मंत्री के राजनैतिक सचिव हरकेश चंद शर्मा मछली कलाँ, चीफ जनरल मैनेजर ऑफ जागरण ग्रुप श्री मोहिंदर कुमार, पंजाबी ट्रिब्यून के समाचार संपादक श्रीमती अरविन्दर कौर जौहल, लेखक और पूर्व आई.ए.एस. अधिकारी जी.के. सिंह, प्रसिद्ध नाटककार डा. आतमजीत, प्रसिद्ध साहित्यकार स. मनमोहन सिंह दाऊं, कॉमेडी कलाकार बाल मुकन्द शर्मा, लोक संपर्क विभाग के पूर्व ज्वाइंट डायरैक्टर स. वरियाम सिंह ढोटीया, फि़ल्म प्रोड्यूसर दर्शन औलख समेत पत्रकारिता, साहित्यक, राजनैतिक, सामाजिक और धार्मिक क्षेत्र की मशहूर शख्सियतें उपस्थित थीं।

 

Tags: Obituary

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD