Thursday, 04 June 2026

 

 

खास खबरें जयंत चौधरी ने जमीनी स्तर के नवप्रवर्तकों और उद्यमियों के लिए एक राष्ट्रीय पहल 'नवाचार मंत्र' का शुभारंभ किया नई दिल्ली में राष्ट्रीय पंचायत पुरस्कार 2025 समारोह में ग्रामीण परिवर्तन को बढ़ावा देने के लिए 42 पंचायतों को सम्मानित किया गया पूर्व डिप्टी सीएम चंद्रमोहन ने वीरेश शांडिल्य को “युगपुरुष चौ. भजनलाल गौरव अवॉर्ड” से किया सम्मानित दो दिवसीय “एडवांस्ड टेक्नोलॉजिकल इंटरवेंशन इन स्मार्ट फार्मिंग” कार्यशाला का आयोजन सीपी राधाकृष्णन ने पूर्व सीएजी श्री विनोद राय द्वारा संपादित पुस्तक 'व्हेन ऑडिट मैटर्स' का विमोचन किया राजनीतिक पार्टियों को एस.आई.आर. के संशोधित शेड्यूल के बारे में करवाया गया अवगत थोंगसावन फोमविहाने ने द्रौपदी मुर्मु से मुलाकात की ट्रैफिक नियमों की उल्लंघना करने वालों के खिलाफ विशेष चेकिंग मुहिम चलाई जाए : अतिरिक्त डिप्टी कमिश्नर एशियन रिले एथलेटिक्स चैंपियनशिप 2027 की तैयारियों एवं आधारभूत संरचना उन्नयन योजनाओं की गुलाब चंद कटारिया ने की समीक्षा एच. राजेश प्रसाद ने शैक्षणिक सत्र 2026–27 हेतु जीजीडीएसडी कॉलेज का प्रॉस्पेक्टस लॉन्च किया मोरनी में नायब सिंह सैनी की जनसुनवाई : जनहित कार्यों में लापरवाही बर्दाश्त नहीं हिसार के 10 गांवों के किसान प्रतिनिधिमंडल ने श्रुति चौधरी से की भेंट नायब सिंह सैनी की ‘गो ग्लोबल’ अप्रोच को मिली नई गति हरियाणा में 24 साल बाद मतदाता सूचियों का विशेष गहन पुनरीक्षण, 15 जून से शुरू होगा घर-घर सत्यापन अभियान भगवंत मान सरकार ने 'मुख्यमंत्री सेहत योजना' का किया विस्तार सेवानिवृत्त आईएएस अधिकारी संजय गुप्ता ने पीएसईआरसी के चेयरमैन के रूप में पदभार संभाला मान सरकार द्वारा सबसे बड़े सीवरेज सफाई अभियान की शुरुआत हरपाल सिंह चीमा ने कर्मचारी यूनियनों के साथ उच्च स्तरीय बैठकों की अध्यक्षता की, लंबित मुद्दों के जल्द समाधान के दिए निर्देश एमआरएसएएफपीआई के दो कैडेटों ने एएफसीएटी में देशभर में दूसरा और छठा स्थान हासिल किया जगत सिंह नेगी ने मंत्रिमंडलीय उप-समिति बैठक की अध्यक्षता की 5000 रुपये रिश्वत लेते हुए एक प्राइवेट व्यक्ति को विजिलेंस ब्यूरो ने किया गिरफ्तार

 

नेपाली प्रतिनिधिमंडल द्वारा पंजाब विधानसभा का दौरा

स्पीकर राणा के.पी. सिंह ने भारत की लोकतांत्रिक परंपराओं से करवाया अवगत

Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

चंडीगढ़ , 09 Dec 2019

Last updated on: Dec 09, 2019, 00:00 IST

नेपाल के एक 15 सदस्यों वाले प्रतिनिधिमंडल द्वारा पंजाब विधानसभा का दौरा किया गया। यह प्रतिनिधिमंडल नेपाल में बनाऐ गए नये 7 राज्यों में से एक राज्य का प्रतिनिधित्व करता है जो कि राज्य नंबर 5 के तौर पर जाना जाता है। इस प्रतिनिधिमंडल के प्रमुख दीपेंद्र कुमार पन मगर ने बताया कि नेपाल में नए संविधान के अस्तित्व में आने के बाद देश में 7 नये राज्य बनाऐ गए हैं। इन राज्यों के अभी नाम रखे जाने हैं और स्थायी राजधानियाँ भी बनाईं जानी हैं। फिलहाल राज्य नंबर 5 की अस्थाई राजधानी बुटवाल बनाई गई है। प्रांतीय विधान सभा की कार्यविधी समझने के लिए राज्य नंबर 5 के इस प्रतिनिधिमंडल द्वारा पंजाब विधान सभा का दौरा किया गया।इस मौके पर पंजाब विधान सभा के स्पीकर राणा के.पी. सिंह ने प्रतिनिधिमंडल का स्वागत किया और उनको भारतीय संविधान के बारे में संक्षिप्त में अवगत करवाया। उन्होंने बताया कि भारत दुनिया का सबसे बड़ा लोकतंत्र है और भारतीय संविधान दुनिया के किसी भी देश के लिखित संविधान से सबसे लंबा संविधान है। उन्होंने बताया कि भारत के संविधान में अलग -अलग देशों के संविधानों की विशेषताओं को शामिल किया गया है इसलिए यह एक विलक्षण दस्तावेज़ है और भारत में कानून से ऊपर कोई नहीं। उन्होंने नेपाल के राज्य नंबर 5 के प्रतिनिधिमंडल के सदस्यों को पंजाब विधान सभा की नियमावली प्रदान की और विधान सभा की कार्यविधी से भी अवगत करवाया।इस प्रतिनिधिमंडल में 11 विधायक और 4 अधिकारी शामिल थे। नेपाली प्रतिनिधिमंडल ने पंजाब विधान सभा के स्पीकर राणा के.पी. सिंह का धन्यवाद करते हुए कहा कि नेपाल का संविधान अभी मूलभूत रूप में है और भारत के पास 70 सालों का तजुर्बा है। उन्होंने अपने इस दौरे को काफ़ी लाभप्रद बताया और कहा कि राज्यों की कार्यप्रणाली बारे उनको अहम जानकारी प्राप्त हुई है।इस मौके पर दूसरों के अलावा विधायक हरप्रताप सिंह अजनाला, पंजाब विधान सभा की सचिव शशि लखनपाल मिश्रा, स्पीकर के सचिव राम लोक और नेपाली प्रतिनिधिमंडल में दीपेंद्र कुमार पन मगर के अलावा साहसराम यादव, निर्मला शेतरी, कल्पना पांडे, तारा जी.सी., तुलसी प्रसाद चौधरी, तेज़ बहादुर वोली, नारायण प्रसाद आचार्य, बाबूराम गौतम, बीर बहादुर राणा, बिशनूं प्रसाद पंथी, बैजनाथ कालावर (सभी विधायक), नेपाली विधानसभा के सचिव दुर्लभ कुमार पन मगर, श्याम प्रसाद श्रेष्ठ, दिनेश अधिकारी और अलोक अगरहरी शामिल थे।

 

Tags: Rana Kanwarpal Singh

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD