मुख्यमंत्री जय राम ठाकुर ने शुक्रवार सांय हमीरपुर में राज्य स्तरीय हमीर उत्सव के प्रथम सांस्कृतिक संध्या की अध्यक्षता की।मुख्यमंत्री ने इस अवसर पर मेला आयोजन समिति द्वारा प्रकाशित स्मारिका का विमोचन किया।मेला समिति के अध्यक्ष एवं उपायुक्त हमीरपुर हरीकेश मीणा ने मुख्यमंत्री को हिमाचली टोपी, शाॅल तथा स्मृति चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया।सांस्कृतिक संध्या में पंजाबी लोक गायक कंवर ग्रेवाल ने अपनी मनमोहक प्रस्तुति से दर्शकों का भरपूर मनोरंजन किया।केन्द्रीय एवं वित्त राज्य मंत्री अनुराग ठाकुर, हमीरपुर के विधायक नरेन्द्र ठाकुर, भोरंज के विधायक कमलेश कुमारी, हिमाचल पथ परिवहन निगम के उपाध्यक्ष विजय अग्निहोत्री, हिमाचल प्रदेश कौशल विकास निगम के समन्वयक नवीन शर्मा, भाजपा जिला अध्यक्ष बलदेव शर्मा, पुलिस अधीक्षक हमीरपुर अर्चित सेन ठाकुर सहित अन्य लोग भी इस अवसर पर उपस्थित थे।