Wednesday, 22 July 2026

 

 

खास खबरें हरियाणा के राज्यपाल ने स्पोर्ट्स इंफ्रास्ट्रक्चर की समीक्षा की मोदी सरकार की बर्बरता के शिकार छात्रों के साथ खड़ी है आम आदमी पार्टी - अरविंद केजरीवाल पंजाब में बनाए जाएंगे 10 लाख नए राशन कार्ड : मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान लोकतंत्र प्रतिनिधित्व से चलता है, उसके लिए नुमायंदे बनाए जाते हैं, नुमायंदों को अपनी बात संसद में रखनी चाहिए’’: अनिल विज पर्यावरण संरक्षण को बनाएं जन आंदोलन : नायब सिंह सैनी ट्रीटेड पानी का वैज्ञानिक और योजनाबद्ध तरीके से उपयोग किया जाए- मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी देश के युवा और किसान सड़कों पर हैं, लेकिन बातचीत करने के बजाय, भाजपा सरकार उनकी आवाज़ दबाने के लिए बल का इस्तेमाल कर रही है : बलतेज पन्नू मुख्यमंत्री से मिले नीट (स्नातक)-2026 में अखिल भारतीय स्तर पर द्वितीय रैंक प्राप्त करने वाले पंशुल बंसल मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने मिर्जापुर माजरा व भूखड़ी पहुंचकर शोक संतप्त परिवारों को दी सांत्वना लोकतंत्र की मजबूती के लिए प्रत्येक व्यक्ति अपना वोट अवश्य बनवाए- मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी प्रधानमंत्री मोदी ने देखते ही पहचाना, कार्यकर्ताओं के प्रति उनका स्नेह अतुलनीय : विनीत जोशी मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने की विशेष गहन पुनरीक्षण पर समीक्षा बैठक आईआईएचएमआर यूनिवर्सिटी कॉन्वोकेशन 2026: 506 स्टूडेंट्स को मिली डिग्रियां नाबार्ड ने बदली हरियाणा के ग्रामीण आँचल की तस्वीर विपुल गोयल की अध्यक्षता में एच.ए.डी.सी की 8वीं बोर्ड बैठक संपन्न आईटीआई छात्रों को हुनरमंद बनाकर आधुनिक उद्योगों से जोड़ना है सरकार का मुख्य लक्ष्य- राज्य मंत्री गौरव गौतम डॉ. हिमांशु अग्रवाल द्वारा सेवा केंद्र और सब-रजिस्ट्रार कार्यालय का औचक निरीक्षण जिला प्रशासन ने स्वतंत्रता दिवस समारोह की तैयारियां शुरू की शाह के इशारों पर नाच रहे हैं मान: अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग प्रितपाल सिंह बलियावाल ने हलका साहनेवाल के बांधों की मरम्मत और अवैध खनन के लिए डिप्टी कमिश्नर को सौंपा ज्ञापन पीएम आवास के बाहर प्रदर्शन, राहुल गांधी से डॉ. जितेंद्र सिंह ने की बातचीत

 

पंजाब सरकार द्वारा स्वच्छ और इलैक्ट्रिक मोबिलिटी पायलट प्रोजैक्ट तैयार करने सम्बन्धी भागीदारी

प्रगतीशील पंजाब निवेशक सम्मेलन में प्रमुख भारतीय और अंतरराष्ट्रीय कंपनियों के साथ इलैक्ट्रिक मोबिलिटी के विषय पर होगी विशेष चर्चा

Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

चंडीगढ़ , 04 Dec 2019

Last updated on: Dec 04, 2019, 00:00 IST

राज्य में बढ़ रही वातावरण प्रदूषण की समस्या से निपटने के लिए पंजाब सरकार ने वल्र्ड इक्नॉमिक फोरम (डब्ल्यू.ई.एफ.) के साथ स्वच्छ और इलैक्ट्रिक मोबिलिटी पायलट प्रोजैक्ट तैयार करने सम्बन्धी साझेदारी की गई है।राज्य में विद्युत वाहन (इलैक्ट्रिक व्हीकल) की शुरुआत के मद्देनजऱ राज्य की तरफ से अपनी ई.वी नीति भी बनाई जा रही है। आटो पाटर्स का उत्पादक और साझी ईवी ट्रांजीशन, अच्छा रुतबा रखने, कुशल कामगारों की मौजूदगी और अपेक्षित बिजली की उपलब्धता के कारण डब्ल्यू.ई.एफ. ने पंजाब को इस पायलट प्रोजैक्ट के लिए चुना है।निवेश प्रोमोशन और उद्योग एवं वाणिज्य विभाग की अतिरिक्त मुख्यसचिव विनी महाजन के अनुसार जनवरी 2020 में दावोस में डब्ल्यू.ई.एफ. की सालाना मीटिंग में की जाने वाली हिस्सेदारी के अनुभव के तौर पर उभारे जा रहे इस प्रोजैक्ट में यह मुआयना किया जायेगा कि सार्वजनिक और निजि क्षेत्र किस तरह सबसे मज़बूत और सफल ई.वी. वातावरण की पेशकश करने के लिए आपस में साझेदारी की जा सकती है।श्रीमती महाजन ने कहा कि इस अध्ययन के द्वारा शहरों और दुनिया भर के मुल्कों में इलैक्ट्रिक व्हीकल चलाए जाने की शुरुआत करने सम्बन्धी रूप रेखा तैयार की जायेगी।यह साझेदारी मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिन्दर सिंह के नेतृत्व में राज्य सरकार की तरफ से ई -गतिशीलता को उत्साहित करने के लिए उठाए जा रहे कदमों में से एक है जो पंजाब की ट्रांसपोर्ट प्रणाली को सभ्य और सरल बना देगा। राज्य ने पहले ही 5 जि़लों (लुधियाना, जालंधर, अमृतसर, मोहाली और फतेहगढ़ साहिब) में डीज़ल / पेट्रोल तिपहिया वाहनों की नयी रजिस्ट्री पर पाबंदी लगा दी है। यह हिस्सेदारी लुधियाना जिले के धनानसू गाँव में 380 एकड़ में बने नये औद्योगिक पार्क में ई.वी. / बैटरी यूनिट के स्थापन को भी उत्साहित कर रही है।पंजाब भारत का पहला आटो श्रेडिंग प्लांट भी प्राप्त करने जा रहा है, जिसमें 8 घंटो की शिफ्ट में सालाना दो लाख कारों से निपटने की क्षमता है। यह प्लांट जर्मन के तकनीकी सहयोग से स्थापित किया जा रहा है।आगामी प्रगतिशील पंजाब निवेशक सम्मेलन (पीपीआईएस) 2019 में ई-गतिशीलता को विचार-विमर्श के एक मुख्य विषय के तौर पर विचारा जायेगा, जिसमें आटोमोबाईल, ई-गतिशीलता और शोध संस्थाओं की प्रमुख हस्तियाँ हिस्सा लेंगी। वोलवो समूह, वर्जिन हाईपरलूप वन, महेन्द्रा इलेक्ट्रिक और हीरो इलेक्ट्रिक, एस.एम.एल इसूजू, हेला इंडिया लाईटिंग लिमिटेड के अन्य प्रमुख डैलीगेटज़ और अन्य माहिर इस सैशन का हिस्सा होंगे जो पंजाब में मौजूद समय दौरान प्रचलित मौकों को ई -यातायात की ग्लोबल वेल्यु चेन में सभ्यक ढंग से कारगर बनाए जाने सम्बन्धी रूप रेखा तैयार करेंगे।

राज्य सरकार द्वारा तैयार की जा रही ई.वी. पॉलिसी इलेक्ट्रिक वाहन उद्योग की पूरी वेल्यु चेन को कवर करती है। माँग पैदा करने की ज़रूरत को ध्यान में रखते हुए पॉलिसी फेम-2 में दिए गए प्रोत्साहनों से अधिक उत्साह देती है। कुछ नये प्रोत्साहनों में विशेष तौर पर सब्सिडी, मोटर वाहन टैक्स की छूट, बीएस-4 के अनुकूल न होने वाले वाहनों को ख़त्म करना शामिल है। जि़क्रयोग्य है कि इन प्रोत्साहनों को 2-पहिया वाहन, 3-पहिया वाहन, 4-पहिया वाहनों और बसों तक बढ़ा दिया गया है।इलेक्ट्रिक वाहनों को व्यापक तौर पर अपनाए जाने को और उत्साहित करने के लिए नीति में हरी नंबर प्लेटों और ग्रीन कोरीडोर के रूप में अन्य प्रोत्साहन भी शामिल किये गए हैं। इलेक्ट्रिक वाहनों को अपनाने सम्बन्धी चिंताओं को शांत करने के लिए नीति सार्वजनिक और प्राईवेट मंचों पर चार्जिंग करने वाले ढांचे को गर्मजोशी के साथ फैलाने पर ज़ोर देती है। ईवी सैक्टर में निरंतर विकसित प्रौद्यौगिकी के संपर्क में रहने के मद्देनजऱ, स्टार्टअप्स और सैंटर ऑफ एक्सीलेंस के लिए एक विशेष प्रबंध किया गया है।श्रीमती विनी महाजन ने बताया कि ई.वी नीति का भविष्य का रुझान बैटरियों के रीसाइक्लिंग या पुन: प्रयोग के लिए प्रफुल्लित करने और सैक्टर में कुशलता के विकास के तौर पर देखा जा सकता है।पंजाब पहले ही एक आटो एंड आटो एनसीलरी का उत्पादक होने, बड़ी औद्योगिक इकाईयों का राज्य होने, बड़े उपभोग मार्कीटों में पहुँच और कला के अच्छे बुनियादी ढांचों के कारण बढिय़ा स्थान रखता है। राज्य में 2 लाख से अधिक एम.एस.एम.ई हैं जो लाईट इंजीनियरिंग, सटीक उत्पादन और हैवी इंजीनियरिंग के क्षेत्रों में महारत रखते हैं।भारत में सेकेंडरी स्टील उत्पादन के लिए एक प्रमुख केन्द्र होने के कारण बहुत से विश्वव्यापी दिग्गजों ने पिछले महीने इस क्षेत्र में निवेश किया है, इसमें पंजाब की अलग अलग फोर्जिंग इकाईयाँ शामिल हैं। बहुत से अन्य आटो कम्पोनेंट जैसे आटोमोबाईल इंजन पार्ट्स, स्टीयरिंग सिस्टम पाटर््स, ब्रेकिंग कम्पोनेंट्स, गियर लीवर आदि तैयार किये जा रहे हैं और यहाँ तक कि बड़े ओ.ई.एम, जैसे कि बी.एम.डब्ल्यू, फोर्ड, हौंडा, निसान, मारुति सुजुकी, टाटा मोटर्ज़, महेन्द्रा आदि को स्पलाई किया जा रहा है। राज्य ट्रैक्टर और साइकिल के उत्पादन में भी अगुआ है।मशहूर अंतरराष्ट्रीय उद्योगपति जैसे कि क्लास, फ्रईऊडेनबर्ग, विब्रकौस्टिक और वर्बियो समूह (जर्मन कंपनियां) ने पहले ही पंजाब में मज़बूत बिक्री नैटवर्क बनाए हैं जबकि स्पेन के आए सी.एन. इफको एसे विक्रेता बनने की प्रक्रिया में हैं।

 

Tags: Vinny Mahajan

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD