Wednesday, 22 July 2026

 

 

खास खबरें भाजपा चाहती तो हिमाचल प्रदेश को कर्जमुक्त बना सकती थीः सुखविन्द्र सिंह सुक्खू आप सरकार ने नौकरशाही को हाशिए पर धकेलने के बाद अब खुलेआम राजनीति का अपराधीकरण शुरू कर दिया है: सुनील जाखड़ पंजाब में पेपर लीक मामलों पर मान और बैंस दें इस्तीफा: अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग 'मिर्जापुर: द फिल्म' से पहले श्वेता त्रिपाठी ने याद किया फ्रेंचाइज़ी का यादगार सफर खरड़ पदयात्रा का 9वां दिन : रविंदर सिंह खेड़ा ने निज्जर रोड पर बंद पड़ी सीवरेज लाइन का मुद्दा उठाया सुखबीर सिंह बादल द्वारा अकाली कार्यकर्ताओं से सभी बाढ़ संभावित क्षेत्रों में बाढ़ सुरक्षा कार्य करने का आग्रह सुखबीर सिंह बादल ने केंद्र से विरोध कर रहे छात्रों की शिकायतों का समाधान करने की अपील की 'दोस्त-दोस्त न रहा' गाने वाले मुकेश ने कई फिल्मों में किया अभिनय, संगीत प्रेमियों के दिलों में आज भी गूंजती है उनकी आवाज गुजरात: गृह मंत्री अमित शाह ने 815 करोड़ रुपए की विकास परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास किया नीट विवाद: हैदराबाद पुलिस ने लोक भवन की ओर मार्च कर रहे छात्रों को रोका पीएम आवास के बाहर धरना दे रहे विपक्षी नेताओं को पुलिस ने हटाया, राहुल गांधी बोले-जोर आजमा लो, लड़ाई नहीं रुकेगी राहुल गांधी की केंद्रीय राज्य मंत्री जितेंद्र सिंह से वार्ता विफल, कांग्रेस ने सरकार के सामने रखी 5 मांगें 'छात्रों की आवाज को नजरअंदाज करना गलत', राहुल गांधी ने भारतीय से धरने में शामिल होने की अपील की कम बारिश वाले जिलों में किसानों की मदद के लिए तेज प्रयास कर रही केंद्र कोल्हापुर को मिलेगा 35 हजार दर्शक क्षमता वाला अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम, सीएम फडणवीस की मौजूदगी में हुआ एमओयू छात्रों के विरोध प्रदर्शन को संवेदनशीलता से संभाले सरकार, वाईएसआर कांग्रेस की मांग जयशंकर का दो द‍िवसीय फिलीपींस दौरा, 'आसियान' और 'क्‍वाड' बैठक में होंगे शामिल पंकज त्रिपाठी की 'ओह माय डॉग' में दिखेगा इंसान और डॉग का खास रिश्ता, बोले- 'यह कहानी दिल को छू लेने वाली है' ओ.एस.डी. सुखवीर सिंह ने धूरी हलके में चल रही विकास परियोजनाओं का लिया जायजा बेला फ़ार्मेसी कॉलेज को नया पेटेंट मिला लंबित राजस्व मामलों का समयबद्ध निपटारा सुनिश्चित करें अधिकारी: आशिका जैन

 

शांतिपूर्ण तथा उद्देश्यपूर्ण जीवन के लिए अध्यात्म को समझना अत्यंत महत्वपूर्णः उपराष्ट्रपति

श्री श्री रविशंकर ने उपराष्ट्रपति भवन में मंत्रियों, सांसदों और वरिष्ठ अधिकारियों के साथ संवाद किया

Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

नई दिल्ली , 27 Nov 2019

Last updated on: Nov 27, 2019, 00:00 IST

उपराष्ट्रपति ने एम.वेंकैया नायडू ने कहा है कि शांतिपूर्ण और उद्देश्यपूर्ण जीवन जीने के लिए अध्यात्म को समझना अत्यंत महत्वपूर्ण है। उन्होंने भारत की महान सांस्कृतिक विरासतों, मूल्यों तथा भारतीय दर्शन में निहित आदर्शों के संरक्षण, संवर्धन और प्रचार पर भी बल दिया।अपने निवास पर अध्यात्म गुरू श्री श्री रविशंकर जी के साथ आयोजित संवाद सत्र में उपराष्ट्रपति ने कहा कि भारत में बड़ों की आदर करने, संतों, ऋषियों तथा गुरूओं से अनेक समस्याओं के समाधान के लिए निर्देश प्राप्त करने की महान परम्परा रही है।श्री श्री रविशंकर के बारे में उपराष्ट्रपति ने कहा कि श्री श्री रविशंकर पूरी दुनिया में लोगों का मार्गदर्शन कर रहे हैं और अपने आध्यात्मिक प्रवचनों से लोगों का ज्ञानवर्धन कर रहे हैं, विशेषकर ऐसे समय में जब सामाजिक तनाव पैदा करने, शांति, समृद्धि को प्रभावित करने तथा देश और विश्व के विकास को प्रभावित करने के लिए हिंसा, तनाव और मूल्यों में गिरावट देखी जा रही है।उपस्थित लोगों से बातचीत करते हुए श्री श्री ने योग और ध्यान के महत्व को बताया। उन्होंने सुझाव दिया कि मानसिक स्वास्थ्य के लिए इन दोनों को व्यवहार में लाना चाहिए। उन्होंने कहा कि दैनिक ध्यान, उचित नींद तथा शांतिपूर्ण मस्तिष्क के लिए सांस पर फोकस महत्वपूर्ण है। उन्होंने कहा कि ऐसा करने से लोगों को भौतिक चीजों से आगे निकलने का लाभ मिलेगा और सत्य तथा जीवन के वास्तविक उद्देश्य को प्राप्त करने में मदद मिलेगी।क्रोध प्रबंधन के बारे में पूछे गए प्रश्न के जवाब में श्री श्री ने कहा कि यदि क्रोध क्षणिक है तो बुरा नहीं है और हमें लंबे समय तक क्रोध को अंदर नहीं रखना चाहिए। उन्होंने शांतिपूर्ण विश्व बनाने के लिए एक-दूसरे से साझा करने और एक-दूसरे की देखभाल करने के भारतीय मूल्यों के महत्व पर बल दिया।बातचीत में राज्यसभा के उपसभापति श्री हरिवंश, गृह राज्य मंत्री श्री जी. किशन रेड्डी, संसदीय कार्य राज्य मंत्री श्री वी. मुरलीधरन, प्रसार भारती के अध्यक्ष डॉ. ए. सूर्यप्रकाश, डीआरडीओ के अध्यक्ष डॉ. जी. सतीश रेड्डी और टीआरएस. बीजेडी, वाईएसआरसीपी, टीडीपी, डीएमके, एआईडीएमके तथा कांग्रेस जैसे अलग-अलग राजनीतिक दलों के अनेक सांसद उपस्थित थे। संवाद सत्र में सांसद, भारत सरकार के वरिष्ठ अधिकारियों, दिल्ली के मेयर तथा एनडीएमसी के अध्यक्ष सहित 50 सदस्य शामिल हुए।

 

Tags: Venkaiah Naidu , Sri Sri Ravi Shankar

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD