Wednesday, 22 July 2026

 

 

खास खबरें मोदी सरकार की बर्बरता के शिकार छात्रों की मदद के लिए केजरीवाल ने दिनभर अस्पताल, थाने से लेकर जंतर-मंतर तक की भागदौड़ पंजाब कैबिनेट ने पंजाब विधानसभा का 13वां सत्र 3 से 10 अगस्त तक बुलाने को दी मंजूरी मोगा ग्रेनेड हमले में शामिल 3 मुख्य आरोपियों सहित 17 व्यक्ति गिरफ्तार पंजाब द्वारा आगामी खरीद के लिए भंडारण हेतु स्थान बनाने हेतु मासिक 12 लाख मीट्रिक टन अनाज की लिफ्टिंग पर जोर मुख्य सचिव ने चंडीगढ़ में लैंडस्टैक एवं नक्शा परियोजनाओं की प्रगति की समीक्षा की विधायक कुलजीत सिंह रंधावा ने दो आंगनवाड़ी वर्करों को नियुक्ति पत्र सौंपे विधायक कुलजीत सिंह रंधावा ने हमायूंपुर, तसिंबली, बसौली और कसौली में की जनसभाएं एवं लोक मिलनियां प्रदेश में 1 करोड़ 40 लाख पौधे लगाने का लक्ष्य किया गया निर्धारित-नायब सिंह सैनी हरियाणा के राज्यपाल ने स्पोर्ट्स इंफ्रास्ट्रक्चर की समीक्षा की मोदी सरकार की बर्बरता के शिकार छात्रों के साथ खड़ी है आम आदमी पार्टी - अरविंद केजरीवाल पंजाब में बनाए जाएंगे 10 लाख नए राशन कार्ड : मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान लोकतंत्र प्रतिनिधित्व से चलता है, उसके लिए नुमायंदे बनाए जाते हैं, नुमायंदों को अपनी बात संसद में रखनी चाहिए’’: अनिल विज पर्यावरण संरक्षण को बनाएं जन आंदोलन : नायब सिंह सैनी ट्रीटेड पानी का वैज्ञानिक और योजनाबद्ध तरीके से उपयोग किया जाए- मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी देश के युवा और किसान सड़कों पर हैं, लेकिन बातचीत करने के बजाय, भाजपा सरकार उनकी आवाज़ दबाने के लिए बल का इस्तेमाल कर रही है : बलतेज पन्नू मुख्यमंत्री से मिले नीट (स्नातक)-2026 में अखिल भारतीय स्तर पर द्वितीय रैंक प्राप्त करने वाले पंशुल बंसल मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने मिर्जापुर माजरा व भूखड़ी पहुंचकर शोक संतप्त परिवारों को दी सांत्वना लोकतंत्र की मजबूती के लिए प्रत्येक व्यक्ति अपना वोट अवश्य बनवाए- मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी प्रधानमंत्री मोदी ने देखते ही पहचाना, कार्यकर्ताओं के प्रति उनका स्नेह अतुलनीय : विनीत जोशी मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने की विशेष गहन पुनरीक्षण पर समीक्षा बैठक आईआईएचएमआर यूनिवर्सिटी कॉन्वोकेशन 2026: 506 स्टूडेंट्स को मिली डिग्रियां

 

रमेश पोखरियाल निशंक ने kartavya.ugc.ac.in पोर्टल लांच किया

देश भर के स्‍कूलों और कॉलेजों में संविधान दिवस मनाया गया; मौलिक कर्तव्‍यों के प्रति जागरूकता के लिए कार्यक्रम आयोजित किए गए

Listen to this article

5 Dariya News

5 Dariya News

5 Dariya News

नई दिल्ली , 26 Nov 2019

Last updated on: Nov 26, 2019, 00:00 IST

केन्‍द्रीय मानव संसाधन विकास मंत्री रमेश पोखरियाल निशंक ने आज संविधान दिवस के अवसर पर पूरे देश में चल रहे नागरिक कर्तव्‍य पालन अभियान के हिस्‍से के रूप में kartavya.ugc.ac.in पोर्टल लांच किया। पोर्टल का उपयोग विद्यार्थियों के लिए प्रत्‍येक महीने लेख प्रतियोगिता आयोजित करने के उद्देश्‍य से किया जाएगा। पोर्टल में नागरिक कर्तव्‍य  पालन अभियान से संबंधित क्‍वीज, वाद-विवाद, पोस्‍टर बनाने जैसे कार्यक्रम भी हैं। इस अवसर पर मानव संसाधन विकास राज्‍य मंत्री श्री संजय धोत्रे भी उपस्थित थे। समारोह में उच्‍च शिक्षा सचिव श्री आर. सुब्रहमण्‍यम, एआईसीटीई के अध्‍यक्ष श्री अनिल सहस्रबुद्धे, यूजीसी के सचिव श्री रजनीश जैन और आईआईएसईआर कोलकाता के निदेशक श्री सौरव पाल तथा मंत्रालय के वरिष्‍ठ अधिकारी मौजूद थे।इस अवसर पर मानव संसाधन विकास मंत्री ने कहा कि आज हम महान मिशन की आधारशिला रखा रहे हैं, क्‍योंकि नागरिक कर्तव्‍य पालन अभियान देश के युवाओं को दिशा देगा। यह अभियान उन्‍हें इस बात से अवगत कराएगा कि जब हम कर्तव्‍य पालन करेंगे, तो स्‍वत: अधिकारों का पालन होगा। यह सिद्धांत विद्यार्थियों को अपनी प्रतिभा और क्षमता को सही दिशा में ले जाने में सक्रिय बनाएगी तथा उन्‍हें मिशन प्राप्ति में मदद देगी।रमेश पोखरियाल ने कहा कि आज हम संविधान दिवस मना रहे हैं और भारतीय संविधान विश्‍व में अपने किस्‍म का अनूठा संविधान है। यह संविधान अतुल्‍य है, जिसमें हमें नये भारत के निर्माण के लिए आकांक्षा और अवसर प्रदान किया गया है। उन्‍होंने बताया कि उच्‍च शिक्षा विभाग पूरे वर्ष राष्‍ट्रीय लेख प्रतियोगिता के 11 दौर आयोजित करेगा और हर महीने लेख का विषय एक मौलिक कर्तव्‍य पर आधारित होगा।

संजय धोत्रे ने कहा कि हम सभी संविधान द्वारा दिए गए अपने अधिकारों के प्रति सचेत हैं, लेकिन संविधान में दिए गए कर्तव्‍य उतना आकर्षित नहीं करते। इसलिए समाज और देश के प्रति कर्तव्‍यों के बारे में लोगों को संवेदनशील बनाने के लिए जन जागरूकता अभियान चलाया गया है।श्री धोत्रे ने विद्यार्थियों से कहा कि उन्‍हें अपना करियर बनाते समय समाज के प्रति भी चिंता विकसित करनी चाहिए। इसी तरह से विद्यार्थी समाज और राष्‍ट्र की सामूहिक भलाई की दिशा में योगदान करेंगे।इस अवसर पर श्री पोखरियाल ने एआईसीटीई का पोर्टल ‘अभियंता’ भी लांच किया। इस पोर्टल में आर्टिफिशियल इंटेलिजियंस, क्‍लाउड कम्‍प्‍यूटरिंग, बिग-डेटा जैसे उभरते क्षेत्रों को शामिल किया गया है। एआईसीटीई के अध्‍यक्ष प्रो. अनिल सहस्रबुद्धे ने बताया कि पोर्टल ग्राफिक एरा डिम्‍ड यूनिवर्सिटी, देहरादून के विद्यार्थियों द्वारा एआईसीटीई की इनटर्नशिप परियोजना के अंतर्गत नि:शुल्‍क विकसित किया गया है। मानव संसाधन विकास मंत्री ने विद्यार्थियों के प्रयासों को कर्तव्‍य का उदाहरण बताते हुए एआईसीटीई की पहल तथा विद्यार्थियों के असाधारण योगदान की प्रशंसा की। प्रतियोगिता राष्ट्रीय परीक्षण एजेंसी के बुनियादी ढांचे और परीक्षण केंद्रों के माध्यम से ऑनलाइन आयोजित की जाएगी और देश के किसी भी उच्च शिक्षा संस्थान में पंजीकृत प्रत्येक छात्र के लिए खुली होगी। निबंध प्रतियोगिताओं के लिए पंजीकरण कर्तव्य पोर्टल के माध्यम से किया जा सकता है। निबंध लेखन के लिए केंद्रों का विकल्प प्रतियोगियों को ऑनलाइन पंजीकरण करते समय उपलब्ध कराया जाएगा। निबंध हिंदी या अंग्रेजी में लिखे जा सकते हैं। इसके लिए 15000 रुपये, 12,000 रुपये, 10,000 रुपये और 7,500 रुपये के चार पुरस्कार प्रदान किए जाएंगे।

 

Tags: Ramesh Pokhriyal Nishank , Sanjay Shamrao Dhotre

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD