पुलिस महानिदेशक, जम्मू-कश्मीर दिलबाग सिंह, ने आज राजभवन में उपराज्यपाल, गिरीश चंद्र मुर्मु से मुलाकात की।सिंह ने उपराज्यपाल को जम्मू व कश्मीर में कानून तथा व्यवस्था प्रबंधन से संबंधित आंतरिक सुरक्षा स्थिति और कई महत्वपूर्ण मामलों के बारे में जानकारी दी।उपराज्यपाल ने नियमित रूप से समीक्षा करने और सभी संरक्षित परिसरों की सुरक्षा सुनिश्चित करने के महत्व पर जोर दिया और पुलिस कर्मियों तथा उनके परिवारों के कल्याण से संबंधित विभिन्न मुद्दों पर भी चर्चा की।