Wednesday, 22 July 2026

 

 

खास खबरें लोकतंत्र प्रतिनिधित्व से चलता है, उसके लिए नुमायंदे बनाए जाते हैं, नुमायंदों को अपनी बात संसद में रखनी चाहिए’’: अनिल विज पर्यावरण संरक्षण को बनाएं जन आंदोलन : नायब सिंह सैनी ट्रीटेड पानी का वैज्ञानिक और योजनाबद्ध तरीके से उपयोग किया जाए- मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी देश के युवा और किसान सड़कों पर हैं, लेकिन बातचीत करने के बजाय, भाजपा सरकार उनकी आवाज़ दबाने के लिए बल का इस्तेमाल कर रही है : बलतेज पन्नू मुख्यमंत्री से मिले नीट (स्नातक)-2026 में अखिल भारतीय स्तर पर द्वितीय रैंक प्राप्त करने वाले पंशुल बंसल मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने मिर्जापुर माजरा व भूखड़ी पहुंचकर शोक संतप्त परिवारों को दी सांत्वना लोकतंत्र की मजबूती के लिए प्रत्येक व्यक्ति अपना वोट अवश्य बनवाए- मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी प्रधानमंत्री मोदी ने देखते ही पहचाना, कार्यकर्ताओं के प्रति उनका स्नेह अतुलनीय : विनीत जोशी मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने की विशेष गहन पुनरीक्षण पर समीक्षा बैठक आईआईएचएमआर यूनिवर्सिटी कॉन्वोकेशन 2026: 506 स्टूडेंट्स को मिली डिग्रियां नाबार्ड ने बदली हरियाणा के ग्रामीण आँचल की तस्वीर विपुल गोयल की अध्यक्षता में एच.ए.डी.सी की 8वीं बोर्ड बैठक संपन्न आईटीआई छात्रों को हुनरमंद बनाकर आधुनिक उद्योगों से जोड़ना है सरकार का मुख्य लक्ष्य- राज्य मंत्री गौरव गौतम डॉ. हिमांशु अग्रवाल द्वारा सेवा केंद्र और सब-रजिस्ट्रार कार्यालय का औचक निरीक्षण जिला प्रशासन ने स्वतंत्रता दिवस समारोह की तैयारियां शुरू की शाह के इशारों पर नाच रहे हैं मान: अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग प्रितपाल सिंह बलियावाल ने हलका साहनेवाल के बांधों की मरम्मत और अवैध खनन के लिए डिप्टी कमिश्नर को सौंपा ज्ञापन पीएम आवास के बाहर प्रदर्शन, राहुल गांधी से डॉ. जितेंद्र सिंह ने की बातचीत ‘मुख्यमंत्री का कार्यकर्ताओं के साथ संवाद’ कार्यक्रम शुरू गुलाब चंद कटारिया ने समावेशी समाज के निर्माण का किया आह्वान ज्ञानेश कुमार ने ब्राजील के राजदूत से की मुलाकात

 

भारतीय सैनिकों के लिए हाइब्रिड आतंकवाद बना चुनौती,पाक ने बनाया सोशल मीडिया को भी हथियार

जम्मू-कश्मीर के पुलिस प्रमुख दिलबाग सिंह ने शुक्रवार को कहा कि सुरक्षा बलों के लिए 'हाइब्रिड' आतंकवादी को ढूढ़ना सबसे चुनौती भरा काम हो जाता है क्योंकि वो ठीक वैसे ही होते हैं जैसे कोई आम नागरिक.

Dilbag Singh , Director General of Police , DGP , Srinagar , Jammu , Kashmir , Jammu And Kashmir , Jammu & Kashmir , Hybrid Militancy
Listen to this article

5 Dariya News

कश्मीर , 23 Jul 2022

Last updated on: Jul 23, 2022, 00:00 IST

जम्मू-कश्मीर (Jammu-Kashmir)  के पुलिस प्रमुख दिलबाग सिंह ने शुक्रवार को कहा कि सुरक्षा बलों (Security forces in Kashmir ) के लिए 'हाइब्रिड' आतंकवादी(Hybrid Terrorists)  को ढूढ़ना सबसे चुनौती भरा काम हो जाता है क्योंकि वो ठीक वैसे ही होते हैं जैसे कोई आम नागरिक हो.ऐसे में उन्होंने आश्वासन दिया कि सशस्त्र बल ऐसी चुनौतियों से निपटने के लिए तैयार है और "पाकिस्तानी एजेंसियों" की योजनाओं को विफल कर देंगे। सिंह ने कहा कि जो कोई भी इस फेसलेस आतंकवाद का हिस्सा बनता है, वह लंबे समय तक अज्ञात या गुमनाम नहीं रह पाएगा और उसे दंडित किया जाएगा।

दिलबाग सिंह ने दी चेतावनी 

सिंह ने चेतावनी देते हुए कहा कि "जो पापी इस फेसलेस आतंकवाद और भूमिगत मॉड्यूल का हिस्सा बन गए थे वे बेनकाब हो गए थे। बेगुनाहों की हत्या में शामिल लोगों से सख्ती से निपटा गया और उनमें से कई को ऑपरेशन में खत्म भी कर दिया गया।" आगे उन्होंने कहा की आतंकवाद सभी को प्रभावित करता है और इसलिए इस पर ध्यान दिया जा रहा है। सेना इससे और सख्ती से निपटेगी। 

ऑर्डर दिए जाने पर काम करते हैं 'हाइब्रिड' आतंकवादी

अधिकारियों ने कहा कि हाइब्रिड आतंकी ऑर्डर किए गए काम को अंजाम देता है और फिर एक आम जिंदगी जीने लगता है. इस बीच जबतक उसे दूसरा टारगेट नहीं दिया जाता वह अपने सामान्य काम पर वापस चला जाता है. अधिकारियों ने कहा कि इस नए ट्रेंड के पीछे पाकिस्तान और उसकी जासूसी वाली एजेंसी आईएसआई का हाथ है.

पाक ने बनाया सोशल मीडिया को हथियार 

दिलबाग सिंह ने पाकिस्तान पर कश्मीर में किशोरों को बहकाने और सोशल मीडिया के माध्यम से आतंकवादी रैंकों में शामिल होने के लिए उन्हें जोड़-तोड़ करने का भी आरोप लगाया। 

उन्होंने कहा, “पाकिस्तानी एजेंसियां ​​​​यहां गंदगी फैलाना चाहती हैं और युवाओं और कश्मीर के समाज को नुकसान पहुंचाना चाहती हैं। वे सोशल मीडिया के जरिए ऐसा कर रहे हैं, जिससे कश्मीर को सबसे ज्यादा नुकसान हुआ है। वे 16-17 साल के बच्चों के दिमाग से खेलते हैं, जिन्हें धर्म, संस्कृति या सामाजिक मानदंडों के बारे में कोई जानकारी नहीं है।”

सोशल मीडिया ने ख़त्म किया युवाओं का करियर

पुलिस प्रमुख ने कहा कि सोशल मीडिया ने यहां "युवाओं के करियर को नष्ट करने में एक बड़ी भूमिका निभाई है" और उनके जीवन से मृत्यु तक की यात्रा शुरू की है। उन्होंने कहा, “यहां तक ​​​​कि एक अच्छे छात्र को भी सोशल मीडिया के माध्यम से आतंकवादी रैंक में शामिल होने के लिए बरगलाया जाता है।” उन्होंने कहा, “हम इन सोशल मीडिया नेटवर्क और सीमा पार और यहां के उनके संचालकों के बारे में जानते हैं। ऐसे नेटवर्क के खिलाफ ऑपरेशन को और मजबूत किया जाएगा।''

 

Tags: Dilbag Singh , Director General of Police , DGP , Srinagar , Jammu , Kashmir , Jammu And Kashmir , Jammu & Kashmir , Hybrid Militancy

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD