Thursday, 04 June 2026

 

 

खास खबरें डोनाल्ड ट्रंप ने युद्ध शक्तियों पर संसद के मतदान को बताया 'फिजूल' सरबजीत सिंह झिंझर की ‘बोलेगा घनौर बदलेगा दौर’ पदयात्रा के छठे दिन घनौर में पेयजल संकट की हकीकत आई सामने इंडोनेशिया ओपन : पीवी सिंधु और आयुष शेट्टी की हार के साथ भारत का सिंगल्स अभियान समाप्त तेल आयात कम करने से लेकर किसानों की समृद्धि तक : हरदीप सिंह पुरी ने पहले फ्लेक्स-फ्यूल यात्री वाहन का शुभारम्भ किया भारत और ब्रिटेन ने महत्वपूर्ण खनिज आपूर्ति श्रृंखला वेधशाला शुरू की 144 वर्षों में किसी सरकार ने नहरों का पानी नहीं लेने दिया, मुख्यमंत्री भगवंत मान किसानों के मसीहा बने : मनविंदर सिंह ग्यासपुरा पीएम मोदी के नेतृत्व में पूर्वोत्तर ने देखा ऐतिहासिक बदलाव : सीएम पेमा खांडू हरपाल सिंह चीमा ने मुलाजिम यूनियनों से की मुलाकात मंत्रिमंडल की बैठकों में लिए गए 99 प्रतिशत निर्णय पूरी तरह कार्यान्वितः जगत सिंह नेगी मंत्रिमंडलीय उप-समिति की बैठक आयोजित एमवाई भारत ने 3.9 लाख क्विज़ पार्टिसिपेंट्स के साथ गिनीज़ वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाया जितिन प्रसाद ने आईआईएफटी में जीबीआरसी 2026 का उद्घाटन किया शिमला पहाड़ी चौक की वर्षों पुरानी जलभराव समस्या का समाधान पंजाब पुलिस ने बड़ी आतंकी साजिश को किया नाकाम रोटरी क्लब रोपड़ सेंट्रल के डिस्ट्रिक्ट गवर्नर रवि प्रकाश का आधिकारिक दौरा सरकार 2027 तक 5,000 ई85 फ्यूल स्टेशन शुरू करेगी : हरदीप सिंह पुरी 1 किलोवाट उपभोक्ताओं के घर बिना बैंक गारंटी लगेगा सोलर सिस्टम, बिजली बिल होगा शून्य : अनिल विज सीएम मोहन चरण माझी ने बैठक में आपदा जोखिम कम करने पर ब्रिक्‍स के बीच सहयोग की अपील की नशों के खिलाफ अभियान को और मजबूत बनाने के लिए अमृतसर केंद्रीय में महत्वपूर्ण बैठक आयोजित नशाविरोधी अभियान के दौरान हवलदार शहीद भारत की ओर बढ़ रहा है दीर्घकालिक वैश्विक निवेश, निवेशकों के लिए सबसे भरोसेमंद गंतव्य बना देश : पीयूष गोयल

 

150 करोड़ रुपए की लागत से निर्मित सुपर स्पेशयेलिटी अस्पताल वीडियो काफ्रैंसिंग के माध्यम से लोगों को समर्पित

नाहन और चंबा में 190 करोड़ रुपयों की लागत से बनेंगे मेडिकल कालेज :गुलाम नबी

Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 दरिया न्यूज(अरविन्द शर्मा)

धर्मशाला , 01 Mar 2014

Last updated on: Mar 01, 2014, 00:00 IST

सुपर स्पेशयेलिटी अस्पताल टांडा से हिमाचल के अतिरिक्त अन्य राज्यों (जमू-कश्मीर तथा पंजाब ) को भी लाभ मिलेगा। यह जानकारी खाद्य नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता मामले एवं परिवहन मंत्री, जीएस बाली ने आज 150 करोड़ रुपए की लागत से बने अस्पताल का लोकार्पण करने के उपरांत पे्रस वार्ता को संबोधित करते हुए दी।बाली ने बताया कि केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री गुलाम नबी आजाद व प्रदेश के मुयमंत्री वीरभद्र सिंह खराब मौसम के चलते टांडा नहीं पहुंच सके। उन्होंने कहा कि केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री ने जिला मंडी से वीडियो काफ्रैसिंग के माध्यम से उन्हें अस्पताल का लोकार्पण करने के लिए कहा तथा वीडियो काफ्रैंसिंग के माध्यम से ही उन्होंने इस क्षेत्र के लोगों को संबोधित भी किया। उन्होंने कहा कि यह सुपर स्पेशयेलिटी अस्पताल प्रदेश सरकार का ड्रीम प्रोजेक्ट है तथा इसे अढ़ाई वर्ष के अल्पकाल में तैयार किया गया है।उन्होंने बताया कि 210 बिस्तरों वाले इस अस्पताल में आठ विभिन्न रोगों के उपचार की सुविधा जिसमें हार्ट, गुर्दे, न्यूरो, कैंसर, डायबिटीज, न्यूरो सर्जरी, गैस्ट्रो से संबंधित रोगों के सघन उपचार की सुविधा प्राप्त होगी। उन्होंने बताया कि अस्पताल की धरातल मंजिल पर कैंसर ओपीडी, द्धितीय व तृतीय मंजिल में आपे्रशन थियेटर तथा चैथी व पांचवीं मंजिल पर अन्य रोगों की सामान्य ओपीडी स्थापित की जाएंगी। उन्होंने कहा कि अस्पताल की मुर मत इत्यादि के लिए सरकार समय-समय पर धन की व्यवस्था करती रहेगी। 

बाली ने बताया कि केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री ने आश्वस्त करवाया है कि प्रदेश में शीघ्र ही 190 करोड़ रुपयों की लागत से जिला च बा व जिला सिरमौर के मु यालयों में मैडीकल कालेज खोल जाएंगे तथा दो अस्पतालों में ट्रामा सैंटर व वर्न यूनिट स्थापित किए जाएंगे। उन्होंने कहा कि केंद्रीय मंत्री द्वारा टांडा मैडीकल कालेज में मदर चायल्ड यूनिट के स्थापना की शीघ्र स्वीकृति का आश्वासन भी दिया। केंद्र सरकार द्वारा प्रदेश में केंद्र के सहयोग से स्थापित होने वाले स्वास्थ्य संस्थानों एवं अन्य योजनाओं के लिए प्रदेश द्वारा धन की भागीदारी को 25 प्रतिशत से कम करके 10 प्रतिशत कर दिया गया है। केंद्र सरकार ए स स्तर की सुविधाओं से स पन्न सुपर स्पेशयेलिटी अस्पतालों को प्रत्येक मैडीकल कालेज के साथ स्थापित करने जा रही है जिससे आम आदमी को सघन रोगों के उपचार की सुविधा उपलब्ध हो सकेगी।उन्होंने बताया कि इस अस्पताल में रेडियो थेरेपी, कार्डियोलाजी तथा न्यूरोलाजी की ओपीडी आगामी तीन माह के भीतर आरंभ कर दी जाएगी। उन्होंने कहा कि इन विभागों के लिए विशेषज्ञ चिकित्सकों का प्रशिक्षण अंतिम चरण में है, जो अपनी सेवाएं इस अस्पताल में शीघ्र ही आरंभ कर देगें।इस अवसर पर उपायुक्त कांगड़ा सी.पालरासु, कांगड़ा के विधायक पवन काजल, अतिरिक्त मु य सचिव विनय चैधरी, प्रधानाचार्य टांडा मैडीकल कॅलेज अनिल चैहान सहित अनेक गणमान्य लोग उपस्थित थे। 

 

Tags: GS Bali

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD