Wednesday, 22 July 2026

 

 

खास खबरें मोदी सरकार की बर्बरता के शिकार छात्रों के साथ खड़ी है आम आदमी पार्टी - अरविंद केजरीवाल पंजाब में बनाए जाएंगे 10 लाख नए राशन कार्ड : मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान लोकतंत्र प्रतिनिधित्व से चलता है, उसके लिए नुमायंदे बनाए जाते हैं, नुमायंदों को अपनी बात संसद में रखनी चाहिए’’: अनिल विज पर्यावरण संरक्षण को बनाएं जन आंदोलन : नायब सिंह सैनी ट्रीटेड पानी का वैज्ञानिक और योजनाबद्ध तरीके से उपयोग किया जाए- मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी देश के युवा और किसान सड़कों पर हैं, लेकिन बातचीत करने के बजाय, भाजपा सरकार उनकी आवाज़ दबाने के लिए बल का इस्तेमाल कर रही है : बलतेज पन्नू मुख्यमंत्री से मिले नीट (स्नातक)-2026 में अखिल भारतीय स्तर पर द्वितीय रैंक प्राप्त करने वाले पंशुल बंसल मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने मिर्जापुर माजरा व भूखड़ी पहुंचकर शोक संतप्त परिवारों को दी सांत्वना लोकतंत्र की मजबूती के लिए प्रत्येक व्यक्ति अपना वोट अवश्य बनवाए- मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी प्रधानमंत्री मोदी ने देखते ही पहचाना, कार्यकर्ताओं के प्रति उनका स्नेह अतुलनीय : विनीत जोशी मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने की विशेष गहन पुनरीक्षण पर समीक्षा बैठक आईआईएचएमआर यूनिवर्सिटी कॉन्वोकेशन 2026: 506 स्टूडेंट्स को मिली डिग्रियां नाबार्ड ने बदली हरियाणा के ग्रामीण आँचल की तस्वीर विपुल गोयल की अध्यक्षता में एच.ए.डी.सी की 8वीं बोर्ड बैठक संपन्न आईटीआई छात्रों को हुनरमंद बनाकर आधुनिक उद्योगों से जोड़ना है सरकार का मुख्य लक्ष्य- राज्य मंत्री गौरव गौतम डॉ. हिमांशु अग्रवाल द्वारा सेवा केंद्र और सब-रजिस्ट्रार कार्यालय का औचक निरीक्षण जिला प्रशासन ने स्वतंत्रता दिवस समारोह की तैयारियां शुरू की शाह के इशारों पर नाच रहे हैं मान: अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग प्रितपाल सिंह बलियावाल ने हलका साहनेवाल के बांधों की मरम्मत और अवैध खनन के लिए डिप्टी कमिश्नर को सौंपा ज्ञापन पीएम आवास के बाहर प्रदर्शन, राहुल गांधी से डॉ. जितेंद्र सिंह ने की बातचीत ‘मुख्यमंत्री का कार्यकर्ताओं के साथ संवाद’ कार्यक्रम शुरू

 

हिमाचल को शिक्षा व स्वास्थ्य क्षेत्रों में सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन के लिए पुरस्कार

मुख्यमंत्री जय राम ठाकुर ने इण्डिया टुडे स्टेट आफ द स्टेट्स सम्मेलन में पुरस्कार प्राप्त किए

Listen to this article

5 Dariya News

5 Dariya News

5 Dariya News

नई दिल्ली/शिमला , 22 Nov 2019

Last updated on: Nov 22, 2019, 00:00 IST

हिमाचल प्रदेश को इण्डिया टुडे स्टेट आफ द स्टेट्स अवार्ड सर्वेक्षण में स्वास्थ्य एवं शिक्षा क्षेत्रों में देश के बड़े राज्यों की श्रेणी में सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन के लिए पुरस्कार प्रदान किया गया है।ये पुरस्कार केन्द्रीय सूचना एवं प्रसारण मंत्री प्रकाश जावडे़कर ने आज नई दिल्ली में इण्डिया टुडे स्टेट आफ द स्टेट्स सम्मेलन-2019 के दौरान मुख्यमंत्री जय राम ठाकुर को प्रदान किए। शिक्षा मंत्री सुरेश भारद्वाज भी इस अवसर पर उपस्थित थे।इस अवसर पर अपने सम्बोधन में जय राम ठाकुर ने बेहतर प्रदर्शन के लिए राज्यों को प्रोत्साहित करने और इनमें स्वस्थ प्रतिस्पर्धा की भावना उत्पन्न करने के लिए इण्डिया टुडे ग्रुप की सराहना की।स्वास्थ्य एवं शिक्षा क्षेत्रों में हिमाचल प्रदेश की उपलब्धियों की चर्चा करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि 83 प्रतिशत साक्षरता दर के साथ प्रदेश केरल के बाद दूसरे स्थान पर है। राज्य में 15,556 सरकारी व 3252 निजी स्कूल हैं। इसके अतिरिक्त 139 डिग्री काॅलेज, पांच विश्वविद्यालय, केन्द्रीय विश्वविद्यालय छः मेडिकल कालेज और आईआईटी कार्य कर रहे हैं, जबकि शीघ्र ही एम्स भी खुलने जा रहा है।उन्होंने कहा कि लोगों को उनके घरों के समीप गुणात्मक स्वास्थ्य देखभाल सुविधाएं प्रदान करने के लिए हर सम्भव प्रयास किए जा रहे हैं। राज्य सरकार ने पंजीकृत अस्पतालों में लाभार्थियों को निःशुल्क उपचार सुविधा प्रदान करने के उद्देश्य से हिमकेयर योजना आरम्भ की है। इस योजना के अन्तर्गत अभी तक 43 हजार लोगों उपचार सुविधा प्रदान करने पर 42 करोड़ रुपये खर्च किए गए हैं। प्रदेश में आयुष्मान भारत योजना कारगर तरीके से कार्यान्वित की जा रही है और 35 हजार से अधिक लोगों को इसके अन्तर्गत चिकित्सा सुविधा प्रदान करने के लिए 33 करोड़ रुपये खर्च किए गए हैं।

मुख्यमंत्री ने कहा कि आर्थिक रूप से कमज़ोर वर्गों और गम्भीर बीमारी से ग्रस्त लोगों की देखभाल के लिए राज्य ने सहारा योजना भी आरम्भ की है। योजना के अन्तर्गत कैंसर, पक्षाघात, मांसपेशी से सम्बन्धित रोग, थैलेसीमिया और पार्किन्संस जैसी गम्भीर बीमारियों के उपचार के लिए आर्थिक सहायता प्रदान की जा रही है। इसके अतिरिक्त मुख्यमंत्री चिकित्सा कोष भी स्थापित किया गया है, जिसके अन्तर्गत 192 पात्र लोगों को चार करोड़ रुपये से अधिक की वित्तीय सहायता प्रदान की गई है।जय राम ठाकुर ने कहा कि हिमाचल सभी क्षेत्रों में तेजी से विकास कर रहा है। यहां स्वस्थ पर्यावरण, हरित आवरण और मनोरम घाटियां हैं, जिसके कारण विश्वभर से पर्यटक यहां आना पसन्द करते हैं। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार ने हाल ही में वैश्विक निवेशक सम्मेलन का आयोजन किया जिसमें 93 हजार करोड़ रुपये का निवेश आकर्षित किया गया। प्रदेश सरकार औद्योगिकरण को बढ़ावा देने की दिशा में आगे बड़ रही है ताकि राज्य की आर्थिकी में सुधार के साथ-साथ युवाओं रोजगार के अपार अवसर मिल सकें।उन्होंने पूरी दुनिया में भारत की सकारत्मक छवि बनाने और अनुच्छेद 370 हटाकर देश में सही मायनों में एकता स्थापित करने के लिए प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी का आभार व्यक्त किया। उन्होंने अयोध्या में श्रीराम मन्दिर को लेकर वर्षों से चल रहे विवाद के हल के लिए न्यायपालिका की भी सराहना की।इण्डिया टुडे गु्रप के ग्रुप एडिटोरियल डायरेक्टर (प्रकाशन) राज चैंगप्पा ने विशिष्ट अतिथियों का स्वागत किया।टीवी टुडे के चेयरमेन एवं महाप्रबन्धक अरूण पुरी, अरूणचल प्रदेश, मणिपुर, राजस्थान, पुड्डूचेरी के मुख्यमंत्री और विभिन्न राज्यों के मंत्री इस समारोह में उपस्थित थे।

 

Tags: Jai Ram Thakur , Prakash Javadekar

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD