Thursday, 04 June 2026

 

 

खास खबरें सरकार 2027 तक 5,000 ई85 फ्यूल स्टेशन शुरू करेगी : हरदीप सिंह पुरी 1 किलोवाट उपभोक्ताओं के घर बिना बैंक गारंटी लगेगा सोलर सिस्टम, बिजली बिल होगा शून्य : अनिल विज सीएम मोहन चरण माझी ने बैठक में आपदा जोखिम कम करने पर ब्रिक्‍स के बीच सहयोग की अपील की नशों के खिलाफ अभियान को और मजबूत बनाने के लिए अमृतसर केंद्रीय में महत्वपूर्ण बैठक आयोजित नशाविरोधी अभियान के दौरान हवलदार शहीद भारत की ओर बढ़ रहा है दीर्घकालिक वैश्विक निवेश, निवेशकों के लिए सबसे भरोसेमंद गंतव्य बना देश : पीयूष गोयल ‘ग्राम चिकित्सालय 2’ की रिलीज डेट का ऐलान, 23 जून से होगी स्ट्रीम खराब मौसम के कारण राहुल गांधी का अल्मोड़ा दौरा रद्द, वीडियो शेयर कर बोले-जल्द दोबारा आऊंगा केरल को विरासत में 5.07 लाख करोड़ रुपये का कर्ज मिला : सीएम वी.डी. सतीशन मालवीय नगर अग्निकांड के पीड़ितों से मिलने पहुंचीं सीएम रेखा गुप्ता पीठ-कमर दर्द से राहत, तो दूर शरीर की जकड़न दूर करने में कारगर ये योगासन, आयुष मंत्रालय की सलाह 'पेड्डी' की रिलीज पर तिरुपति बालाजी के दर पहुंचीं जान्हवी कपूर, किए दर्शन त्रिपुंड, भांग और सूखे मेवों से सजे बाबा महाकाल भीषण गर्मी में खुद को रखें सुरक्षित, हीटवेव से बचाव के लिए युवा अपनाएं ये हेल्थ टिप्स सर्वांगासन बढ़ती उम्र की समस्याओं को दूर करने में कारगर, अभ्यास के कई फायदे 5 जून का पंचांग : पुरुषोत्तम मास के 20वें दिन अभिजीत मुहूर्त के साथ सर्वार्थ सिद्धि योग, नोट कर लें राहुकाल नरेंद्र मोदी ने जेन फ्रेजर से की मुलाकात नरेंद्र मोदी से मिलीं डेल्सी रोड्रिगेज सुब्रह्मण्यम जयशंकर और डेल्सी रोड्रिगेज की मुलाकात डोनाल्ड ट्रंप का बड़ा दावा-सप्ताह के अंत तक हो सकता है ईरान से समझौता, परमाणु सामग्री भी होगी नष्ट राजनाथ सिंह ने परिचालन दक्षता बढ़ाने के लिए फील्ड कमांडरों को वित्तीय सीमा में दो गुना बढ़ोतरी को मंजूरी दी

 

गीता महोत्सव को नगर पार्षदों के सहयोग से बनाया जाएगा यादगार : सुभाष सुधा

Listen to this article

5 Dariya News

5 Dariya News

5 Dariya News

कुरुक्षेत्र (संजीव बंसल) , 17 Nov 2019

Last updated on: Nov 17, 2019, 00:00 IST

विधायक सुभाष सुधा ने कहा कि अंतराष्ट्रीय गीता महोत्सव 2019 को नगर पार्षदों व शहर की एमजीओ के सहयोग से यादगार बनाया जाएगा। इतना ही नहीं नगर पार्षदों को विशेषतौर पर निमंत्रण दिया जाएगा। इसके अलावा शहर के सभी 31 वार्डो में नगर पार्षदों के माध्यम से करीब 31 हजार महोत्सव के निमंत्रण कार्ड भी वितरित किए जाएंगे।वे रविवार को देर सायं केडीबी कार्यालय में अधिकारियों को संबोधित करने के बाद पत्रकारों से बातचीत कर रहे थे। उन्होंने कहा कि महोत्सव को सफल बनाने के लिए लगभग सभी प्रकार के टेंडर केडीबी की तरफ से किए जा चुके है। इस महोत्सव में लोकल लोगों को ज्यादा तवज्जों देने का प्रयास किया जाएगा। इस महोत्सव के लिए नगर पार्षदों और शहर की सभी एमजीओ के साथ केडीबी के अधिकारियों के साथ बैठक होगी और सभी से सुझाव लिए जाएंगें ताकि महोत्सव को ओर बेहजर बनाया जा सके।उन्होंने कहा कि शहर के नागरिकों को महोत्सव में आंमंत्रित किया जा रहा है और पार्षदों के माध्यम से करीब 31 हजार निमत्रंण कार्ड वितरित किए जाएंगे। इस महोत्सव में इस बार खाने पीने के स्टालों के लिए 6 टेंडर लगाएं जाएंगे ताकि लोगों के किफायती दरों पर अच्छी गुणवता का खाना दिया जा सके। इसके लिए बकायदा एक कमेटी का भी गठन किया गया है। विधायक ने कहा कि प्रदेश की मुखय सचिव की तरफ से सभी राज्यों के सीएस को निमंत्र्रण देकर महोत्सव में शामिल होने करे लिए आग्रह किया गया है। इस महोत्सव में निजी स्टालों के लिए 500 लोगों ने आवेदन किया है और ड्रा के माध्यम से स्टाल दिए जाएंगे।

उन्होंने कहा कि महोत्सव के लिए देश विदेश से लाखों पर्यटकों के लिए हर प्रकार के पुखता इंतजाम किए जा रहे है। इस मामले में जरा सी भी लापरवाही सहन नहीं की जाएगी। सभी अधिकारी समय रहते सभी तैयारियां पूरी करना सुनिश्चित करेंगे।केडीबी के सीईओ एवं सूचना एवं जनसंपर्क विभाग के सयुंकत सचिव गगनदीप सिंह ने कहा कि केडीबी की तरफ से सभी प्रकार की तैयारियां जोर शोर के साथ की जा रही है। सभी सुझावों पर काम किया जा रहा है ताकि सभी मिलकर शहर के इस महोत्सव को सफल बनाया जा सके। इस महोत्सव के लिए नगर पार्षदों और संस्थाओं का सुझाव भी लिया जाएगा इसके लिए शीघ्र एक बैठक का आयोजन किया जाएगा। उन्होंने यह भी कहा कि बाहर से रोजाना आने वाले पर्यटकों के लिए खाना बनाने के लिए उचित प्रंबध बी करवाएं जाएं। इस मौके पर केडीबी के मानद सचिव मदन मोहन छाबडा, केडीबी सदस्य सौरभ चौधरी, रविंद्र सांगवान, पार्षद प्रदीप सैनी, विशाल शर्मा, मोहन लाल अरोड़ा, लेखाअधिकारी लक्ष्मीनाथ, सुभाष चंद राविश सहित अन्यअधिकारी मौजूद थे।

बिजली बचत के लिए लगाया जाएगा सोलर प्रौजेकट

विधायक सुभाष सुधा ने कहा कि ब्रह्मसरोवर पर बिजली की बचत के लिए सौलर प्रौजेकट स्थापित किया जाएगा। उसके लिए केडीबी शीघ्र कार्रवाई करना सुनिश्चित करेगा।

पुलिस को मुस्तैद रहने के दिए आदेश

विधायक ने पुलिस अधिकारियों को आदेश दिए कि ब्रह्मसरोवर के चारों तरफ निरंतर गश्त करेंगे और शराब बचने वालों पर शिंकजा कसने के साथ साथ शरारती तत्वों पर नजर रखेंगे। इस मामले में जरा सी भी लापरवाही सहन नहीं की जाएगी।  

 

Tags: Mix Haryana

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD