लवली प्रोफैशनल यूनिवर्सिटी के स्कूल ऑफ लॉ ने अपने कई सौ विद्यार्थियों के लिए 'इंटेग्रिटी-ए वे ऑफ लाईफ विषय पर महत्वपूर्ण लैक्चर का आयोजन किया। इस महत्वपूर्ण विषय के लिए रिसोर्स पर्सन रहे पंजाब विजिलेंस ब्यूरो के इकोनॉमिक ऑफैंसिज विंग के एसएसपी गौतम सिंघल। इस अवसर पर कानून के विद्यार्थियों को पब्लिक सरवैंटस के विरुद्ध शिकायत दर्ज करवाने के बारे में जानकारी दी गई। विद्यार्थियों को यह भी बताया गया कि भ्रष्टाचार को जड़ से समाप्त करने के लिए अधिकारी क्या-क्या तरीके अपना रहे हैं। इस संदर्भ में विद्यार्थियों ने मुख्य वक्ता से भ्रष्टाचार के तरीकों पर गहन चर्चा की। सत्र की समाप्ति से पहले विद्यार्थियों ने संकल्प लिया कि वे सरकारी कार्यालयों को भ्रष्टाचार से मुक्त करेंगे। इससे पहले लॉ स्कूल की हैड डॉ मीनू ने विशिष्ट पुलिस अधिकारी का स्कूल में भाव-भीना स्वागत किया।वास्तव में हाल ही में सैंट्रल विजिलैंस कमीशन ने विजिलैंस सप्ताह मनाया जिसका मुख्य उद्देश्य आम लोगों और विद्यार्थियों को शिक्षित करना था कि विजिलैंस ब्यूरो पब्लिक ऑफिसिस में किस प्रकार भ्रष्टाचार की रोकथाम कर रहा है। इस आयोजन का लक्ष्य यह भी था कि लोगों को प्रोत्साहित किया जाए कि वे ऐसे अवसरों पर आगे आएं और भ्रष्टाचारियों के विरुद्ध विजिलैंस ब्यूरो को शिकायत दर्ज करवाएं।
लंदन स्कूल ऑफ इकोनॉमिक (एलएसई) से पोस्ट ग्रैजुएट की डिग्री प्राप्त करने वाले एसएसपी सिंघल ने सांझा किया-मेरी रुचि पुलिस के कार्यों में मानव अधिकारों को प्रोत्साहित करना है। भारत में पुलिस व पब्लिक में जो आमना-सामना होता है वह अच्छा नहीं नजर आता। प्रोफैशनल लैवल पर गलत प्रदर्शन तथा शक्ति का दुरुपयोग ही मुख्य कारण है जिससे पुलिस की छवि धूमिल नजर आती है, चाहे यह शिकायत दर्ज कराने को लेकर हो, महिलाओं सहित शक्की लोगों से पूछताछ हो, कैद के दौरान हिंसा हो या फिर कानून व्यवस्था को संचालित करने के प्रति अत्याधिक बल प्रयोग हो। भारत में अभी भी आम आदमी पुलिस में एक मानवीय चेहरा देखने की चाहत में है और अपनी समस्याओं के प्रति भरपूर न्याय की आशा रखता है। सरकार का कोई भी विभाग पब्लिक से इतना रू-ब-रू नहीं होता जितनी कि पुलिस होती है इसलिए पुलिस को समुदाय की जरूरतों तथा नागरिकों के अधिकारों के प्रति संवेदनशील होना चाहिए।पूर्व में यूनाईटिड नेशंस पुलिस अधिकारी के तौर पर विभिन्न देशों में विशेष मिशन के अधिकारी रहे श्री सिंघल वर्तमान में प्रदेश सरकार के कर्मचारियों के भ्रष्टाचार वाले केसों का निरीक्षण कर रहे हैं जो कि अनैतिक वित्तीय लाभ प्राप्त कर रहे हैं और अपनी आय को अवांछित तरीके से बढ़ा रहे हैं।