लवली प्रोफैशनल यूनिवर्सिटी (एलपीयू) में 200+ स्टूडेंट ऑर्गेनाइजेशन में से एक 'विंगस ऑफ होप ने शांति देवी मित्तल ऑडिटोरियम में अति मनोरंजक 'फैन फेस्ट 2.0 इवेंट का आयोजन किया। इसके लिए, देश भर के प्रसिद्ध यू-ट्यूबर कॉमेडियन अपने छात्र प्रशंसकों का मनोरंजन करने के लिए एलपीयू में पहुंचे थे। विभिन्न शैलियों के सर्वश्रेष्ठ हास्य का उपयोग करते हुए जिसमें चुटकुले, व्यंगय, विडंबना, पैरोडी, मजाक, उपहास, सिंगल लाइनर और बहुत कुछ शामिल रहे ; एलपीयू का दौरा करने वाले 10 कलाकारों ने एक समृद्ध और शांतिपूर्ण वैश्विक समाज के लिए मनोरंजन के साथ-साथ भव्य संदेशों को भी व्यक्त किया। प्रसिद्ध मनोरंजक कलाकारों में शामिल रहे हर्ष बेनीवाल, अमित बधाना, हर्षदीप आहूजा, एलविश यादव, दो समूह 'राउंड 2 हेल व 'रियलशिट के 6 कलाकारों ने उनके मजाकिया लहजो के तहत पूरा दिन उत्साह और आनंद भरा रहा। अपनी पहली फिल्म 'स्टूडेंट ऑफ द ईयर 2 में बॉलीवुड का उभरता अभिनेता बनने के प्रति उन्होंने विद्यार्थियों को प्रेरित करते कहा-'अगर मैं बिना किसी सहारे के बॉलीवुड में जगह बना सकता हूं तो कोई भी बना सकता है, बस जरूरत है केवल पागलपन से भरे जुनून की। लेकिन, सतर्क रहें, आपका जुनून आपकी शिक्षा पर भी भारी पड़ सकता है। हालांकि, अपने माता-पिता और प्रशंसक आपको वह समर्थन व ताकत देंगे जिसके माध्यम से आप एक दिन अवश्य ही सफल हो सकते हैं।इसी तरह, पेशे से एक इंजीनियर हर्षदीप आहूजा ने भी अपने रॉकिंग वीडियो-पंजाबी पिता की अंग्रेजी; बजट 2019; द लव लैटर आदि के बारे में बताते हुए सबको हंसाया। ग्रामीण भाषा शैली का उपयोग करते हुए, अमित भड़ाना अपने संदेशों को आसानी से प्रशंसकों तक पहुंचाते नजर आए। एल्विश यादव और दो समूह के 6 सदस्यों द्वारा भी दर्शक विद्यार्थियों का भरपूर मनोरंजन किया गया।वास्तव में, एलपीयू में एक बेहतरीन प्रोग्राम प्रस्तुत किया गया, जहां भारत के प्रसिद्ध 10 यू-टयूब कलाकारों ने अपने कॉमेडी प्रदर्शनों से मनोरंजन के साथ-साथ समाज के प्रति कर्तव्य निभाने के संदेश भी दिए। यह आयोजन इतना रोचक था कि देश के विभिन्न राज्यों के छात्र अपने पसंदीदा कॉमेडी सितारों का आनंद लेने के लिए दूर-दूर से एलपीयू पहुंचे।