Saturday, 13 June 2026

 

 

खास खबरें राजनाथ सिंह ने डुंडीगल स्थित वायुसेना अकादमी में 217वें कोर्स की संयुक्त दीक्षांत परेड का निरीक्षण किया कल्याड़ा में 50 लाख से बनेगा ओबीसी भवन : केवल सिंह पठानिया अनिल विज ने साहा इंडस्ट्रियल ग्रोथ सेंटर में फायर ब्रिगेड तैनात करने के दिए निर्देश ऑस्ट्रेलिया ओपन : पीवी सिंधु सेमीफाइनल में यामागुची से हारीं, भारत का अभियान समाप्त 30 जून को सेना प्रमुख का पद संभालेंगे लेफ्टिनेंट जनरल धीरज सेठ महाराष्ट्र के धुले में बस ने बाइक को मारी टक्कर, मां-बेटे सहित तीन की दर्दनाक मौत पंजाब में आम आदमी पार्टी सरकार की उल्टी गिनती शुरू : नायब सिंह सैनी रक्षा खडसे ने जीवंत ग्राम कार्यक्रम के अंतर्गत लद्दाख के सीमावर्ती गांवों का तीन दिवसीय दौरा पूरा किया भजन लाल की विरासत को आगे बढ़ा रहे कुलदीप बिश्नोई जैसे जननेताओं की हरियाणा को जरूरत : वीरेश शांडिल्य भोपाल में धर्मेंद्र प्रधान ने खिलाड़ियों से की बातचीत, शिक्षा से जुड़ी पहलों की समीक्षा की जोरहाट एयरबेस पर एएन-32 विमान दुर्घटनाग्रस्त, वायुसेना के पांच कर्मियों की मौत कविन्द्र गुप्ता ने लुधियाना स्थित स्वामी विवेकानंद मेडिटेशन पिरामिड का दौरा किया पीएम मोदी की नेतृत्व वाली केंद्र सरकार ने हमेशा हिमाचल को भरपूर आर्थिक सहायता और समर्थन दिया : जेपी नड्डा हमारा लक्ष्य शिक्षा और खेल को एक साथ आगे बढ़ाना है : धर्मेंद्र प्रधान एक्सपीरिंयस एलपीयू 2026: इंटरैक्टिव सेशन, कैंपस टूर और करियर से जुड़ी जानकारी के ज़रिए यूनिवर्सिटी लाइफ़ को जानने का मौका बेटी का सम्मान सर्वोपरि, सपा प्रमुख अपने कार्यकर्ताओं की भाषा भी संयमित कराएं : योगी आदित्यनाथ अंतरराष्ट्रीय योग दिवस 2026 से पहले ताजिकिस्तान में विशेष सत्र, शामिल हुए कीर्ति वर्धन सिंह नरेंद्र मोदी का फ्रांस और स्लोवाकिया की यात्रा से पूर्व प्रस्थान वक्तव्य मध्य प्रदेश में भाजपा ने राज्यसभा में मिली जीत पर मनाया विजय उत्सव हेल्दी एजिंग के लिए योग, 'नी मूवमेंट' से मजबूत घुटने, दूर होगा जोड़ों का दर्द सफलता का सफर आसान नहीं था, हर चुनौती ने मुझे मजबूत बनाया : सुम्बुल तौकीर

 

प्रहलाद सिंह पटेल ने सांस्‍कृतिक स्रोत एवं प्रशिक्षण केन्‍द्र के ई-पोर्टल ‘डिजिटल भारत डिजिटल संस्कृति’ और सीसीआरटी यूट्यूब चैनल की शुरूआत की

Listen to this article

5 Dariya News

5 Dariya News

5 Dariya News

नई दिल्ली , 21 Oct 2019

Last updated on: Oct 21, 2019, 00:00 IST

प्रहलाद सिंह पटेल ने आज नई दिल्ली में सांस्कृतिक स्रोत एवं प्रशिक्षण केन्द्र (सीसीआरटी) के ई-पोर्टल ‘डिजिटल भारत डिजिटल संस्कृति’ और सीसीआरटी यूट्यूब चैनल की शुरूआत की। इस अवसर पर सीसीआरटी की अध्यक्ष डॉ. हेमलता एस. मोहन भी उपस्थित थीं।इस अवसर पर श्री प्रहलाद सिंह ने सीसीआरटी के प्रयासों की सराहना करते हुए कहा कि देश भर की कक्षाओं में डिजिटल संवाद माध्यम के जरिये सांस्कृतिक शिक्षा के प्रसार में सुविधा होगी। उन्होंने बताया कि इस पहल के लिए सीसीआरटी ने एक गैर-सरकारी संगठन ‘रूट्स 2 रूट्स’ के साथ समझौता किया है ताकि गुवाहाटी, उदयपुर और हैदराबाद के सीसीआरटी क्षेत्रीय केंद्रों को जोड़ा जा सके।श्री प्रहलाद सिंह पटेल और सीसीआरटी की अध्यक्ष डॉ. हेमलता एस मोहन ने सीसीआरटी क्षेत्रीय केंद्रों में चलने वाले प्रशिक्षण कार्यक्रमों के प्रतिभागियों तथा देश भर के स्कूली बच्चों के साथ बातचीत की। श्री पटेल ने सुनील शुक्ला द्वारा निर्देशित फिल्म ‘रहस’ को जारी किया। यह फिल्म छत्तीसगढ़ की रासलीला पर आधारित है। इसके बाद उन्होंने श्री जीवन सिंह ठाकुर द्वारा लिखित ‘देवास की सांस्कृतिक परम्परा’ नामक पुस्तक का विमोचन भी किया।श्री प्रहलाद सिंह पटेल ने कहा कि हर बच्चे में स्वाभाविक प्रतिभा होती है, इसकी पहचान करना आवश्यक है। उन्होंने कहा कि सीसीआरटी को बीच में पढ़ाई छोड़ देने वाले बच्चों को ऐसा मंच प्रदान करना चाहिए ताकि वे मुख्य धारा में शामिल हो सकें और संगीत, चित्रकारी, थियेटर, मार्शलआर्ट और अन्य कलाओं में अपना करियर बना सकें।श्री पटेल ने कहा कि आगामी 3 वर्षों के दौरान हम 10 से 12 कक्षाओं में पढ़ने वाले बच्चों के लिए पूर्वोत्तर की यात्रा की योजना बनाएंगे। उन्होंने कहा कि विश्व में भारत एकमात्र ऐसा देश है जहां इतनी अधिक संख्या में भाषाएं मौजूद हैं। श्री पटेल ने कहा कि छात्रों को क्षेत्रीय भाषायें सीखने के लिए प्रोत्साहित करना चाहिए। इस कदम से भारत के नागरिकों के बीच का जुड़ाव मजबूत होगा।

 

Tags: Prahlad Singh Patel

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD