Friday, 05 June 2026

 

 

खास खबरें डोनाल्ड ट्रंप ने युद्ध शक्तियों पर संसद के मतदान को बताया 'फिजूल' सरबजीत सिंह झिंझर की ‘बोलेगा घनौर बदलेगा दौर’ पदयात्रा के छठे दिन घनौर में पेयजल संकट की हकीकत आई सामने इंडोनेशिया ओपन : पीवी सिंधु और आयुष शेट्टी की हार के साथ भारत का सिंगल्स अभियान समाप्त तेल आयात कम करने से लेकर किसानों की समृद्धि तक : हरदीप सिंह पुरी ने पहले फ्लेक्स-फ्यूल यात्री वाहन का शुभारम्भ किया भारत और ब्रिटेन ने महत्वपूर्ण खनिज आपूर्ति श्रृंखला वेधशाला शुरू की 144 वर्षों में किसी सरकार ने नहरों का पानी नहीं लेने दिया, मुख्यमंत्री भगवंत मान किसानों के मसीहा बने : मनविंदर सिंह ग्यासपुरा पीएम मोदी के नेतृत्व में पूर्वोत्तर ने देखा ऐतिहासिक बदलाव : सीएम पेमा खांडू हरपाल सिंह चीमा ने मुलाजिम यूनियनों से की मुलाकात मंत्रिमंडल की बैठकों में लिए गए 99 प्रतिशत निर्णय पूरी तरह कार्यान्वितः जगत सिंह नेगी मंत्रिमंडलीय उप-समिति की बैठक आयोजित एमवाई भारत ने 3.9 लाख क्विज़ पार्टिसिपेंट्स के साथ गिनीज़ वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाया जितिन प्रसाद ने आईआईएफटी में जीबीआरसी 2026 का उद्घाटन किया शिमला पहाड़ी चौक की वर्षों पुरानी जलभराव समस्या का समाधान पंजाब पुलिस ने बड़ी आतंकी साजिश को किया नाकाम रोटरी क्लब रोपड़ सेंट्रल के डिस्ट्रिक्ट गवर्नर रवि प्रकाश का आधिकारिक दौरा सरकार 2027 तक 5,000 ई85 फ्यूल स्टेशन शुरू करेगी : हरदीप सिंह पुरी 1 किलोवाट उपभोक्ताओं के घर बिना बैंक गारंटी लगेगा सोलर सिस्टम, बिजली बिल होगा शून्य : अनिल विज सीएम मोहन चरण माझी ने बैठक में आपदा जोखिम कम करने पर ब्रिक्‍स के बीच सहयोग की अपील की नशों के खिलाफ अभियान को और मजबूत बनाने के लिए अमृतसर केंद्रीय में महत्वपूर्ण बैठक आयोजित नशाविरोधी अभियान के दौरान हवलदार शहीद भारत की ओर बढ़ रहा है दीर्घकालिक वैश्विक निवेश, निवेशकों के लिए सबसे भरोसेमंद गंतव्य बना देश : पीयूष गोयल

 

संजय कुंडू ने लोक सभा व राज्य सभा टीवीए दूरदर्शन और प्रसार भारती से इन्वेस्टर मीट की व्यापक कवरेज का आग्रह किया

Listen to this article

5 Dariya News

5 Dariya News

5 Dariya News

नई दिल्ली/शिमला , 21 Oct 2019

Last updated on: Oct 21, 2019, 00:00 IST

मुख्यमंत्री के प्रधान सचिव और प्रधान सचिव सूचना एवं जन संपर्क संजय कुंडू ने आज नई दिल्ली में लोकसभा के सीईओ आशीष जोशी, राज्यसभा टेलीविजन के सीईओ मनोज पांडे और प्रसार भारती के सीईओ शशि शेखर वेम्पति से भेंट की।संजय कुंडू, जिन्हें 7-8 नवंबर, 2019 को धर्मशाला में आयोजित होने वाली ग्लोबल इन्वेस्टर्स मीट के लिए गठित मीडिया समिति का अध्यक्ष बनाया गया है, ने इस मीट की व्यापक कवरेज के लिए लोकसभा टेलीविजन, राज्यसभा टेलीविजन, दूरदर्शन और प्रसार भारती के सक्रिय सहयोग का आग्रह किया क्योंकि राष्ट्रीय मंच पर होने वाले कार्यक्रमों में इन सभी चैनलों की सुदूर कोनों तक बड़ी दर्शक संख्या है।उन्होंने अवगत कराया कि हिमाचल सरकार पहली बार इतना बड़ा आयोजन करने जा रही है, जिसमें भारतीय और वैश्विक उद्योग के कप्तानों, नीति निर्माताओं, केंद्रीय मंत्रियों, राजदूतों और स्थानीय उद्यमियों की भागीदारी अपेक्षित है। उन्होंने कहा कि देश के शीर्ष व्यापारिक घरानों और लगभग 25 देशों के प्रतिनिधियों के इस आयोजन में शामिल होने की संभावना है।संजय कुंडू ने इस आयोजन से जुड़े टीवी विज्ञापन के अलावा, उद्योग मंत्री और इस आयोजन से जुड़े शीर्ष अधिकारियों से जानकारी पर आधारित कर्टेन रैजर प्रसारित करने के लिए सभी सीईओ से अनुरोध किया। उन्होंने मुख्यमंत्री जय राम ठाकुर के साक्षात्कारों को प्रसारित करने का भी आग्रह किया किया जो इस बड़ी इवेंट के बारे में लक्षित लोगों तक गहन जानकारी उपलब्ध करवाने में बहुत सहायक होगा। उन्होंने न्यूज ऐप न्यूजनएयर पर डिजिटल कवरेज के अलावा डीडी किसान, डीडी बिजनेस और डीडी इंडिया चैनलों पर विशेष कार्यक्रमों के लिए भी प्रसार भारती के सीईओ से अनुरोध किया।बैठक के दौरान सभी सीईओ ने अपने सक्रिय समर्थन का आश्वासन दिया। उन्होंने कहा कि ग्लोबल इन्वेस्टर्स मीट से जुड़े टीवी विज्ञापनों प्रसारित किया जाएगा तथा मुख्यमंत्री, उद्योग मंत्री, राज्य सरकार के शीर्ष अधिकारियों के साक्षात्कार के साथ-साथ इन्वेस्टर मीेट की लाइव कवरेज की जाएगी।बैठक में उप आवासीय आयुक्त विवेक महाजन भी उपस्थित थे।

 

Tags: DIPR Himachal

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD