Thursday, 04 June 2026

 

 

खास खबरें डोनाल्ड ट्रंप ने युद्ध शक्तियों पर संसद के मतदान को बताया 'फिजूल' सरबजीत सिंह झिंझर की ‘बोलेगा घनौर बदलेगा दौर’ पदयात्रा के छठे दिन घनौर में पेयजल संकट की हकीकत आई सामने इंडोनेशिया ओपन : पीवी सिंधु और आयुष शेट्टी की हार के साथ भारत का सिंगल्स अभियान समाप्त तेल आयात कम करने से लेकर किसानों की समृद्धि तक : हरदीप सिंह पुरी ने पहले फ्लेक्स-फ्यूल यात्री वाहन का शुभारम्भ किया भारत और ब्रिटेन ने महत्वपूर्ण खनिज आपूर्ति श्रृंखला वेधशाला शुरू की 144 वर्षों में किसी सरकार ने नहरों का पानी नहीं लेने दिया, मुख्यमंत्री भगवंत मान किसानों के मसीहा बने : मनविंदर सिंह ग्यासपुरा पीएम मोदी के नेतृत्व में पूर्वोत्तर ने देखा ऐतिहासिक बदलाव : सीएम पेमा खांडू हरपाल सिंह चीमा ने मुलाजिम यूनियनों से की मुलाकात मंत्रिमंडल की बैठकों में लिए गए 99 प्रतिशत निर्णय पूरी तरह कार्यान्वितः जगत सिंह नेगी मंत्रिमंडलीय उप-समिति की बैठक आयोजित एमवाई भारत ने 3.9 लाख क्विज़ पार्टिसिपेंट्स के साथ गिनीज़ वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाया जितिन प्रसाद ने आईआईएफटी में जीबीआरसी 2026 का उद्घाटन किया शिमला पहाड़ी चौक की वर्षों पुरानी जलभराव समस्या का समाधान पंजाब पुलिस ने बड़ी आतंकी साजिश को किया नाकाम रोटरी क्लब रोपड़ सेंट्रल के डिस्ट्रिक्ट गवर्नर रवि प्रकाश का आधिकारिक दौरा सरकार 2027 तक 5,000 ई85 फ्यूल स्टेशन शुरू करेगी : हरदीप सिंह पुरी 1 किलोवाट उपभोक्ताओं के घर बिना बैंक गारंटी लगेगा सोलर सिस्टम, बिजली बिल होगा शून्य : अनिल विज सीएम मोहन चरण माझी ने बैठक में आपदा जोखिम कम करने पर ब्रिक्‍स के बीच सहयोग की अपील की नशों के खिलाफ अभियान को और मजबूत बनाने के लिए अमृतसर केंद्रीय में महत्वपूर्ण बैठक आयोजित नशाविरोधी अभियान के दौरान हवलदार शहीद भारत की ओर बढ़ रहा है दीर्घकालिक वैश्विक निवेश, निवेशकों के लिए सबसे भरोसेमंद गंतव्य बना देश : पीयूष गोयल

 

मुख्यमंत्री द्वारा कोटली में तहसील का लोकार्पण

Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 दरिया न्यूज

मण्डी , 27 Feb 2014

Last updated on: Feb 27, 2014, 00:00 IST

मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह ने आज मण्डी विधानसभा क्षेत्र के कोटली में तहसील का लोकार्पण किया। उन्होंने क्षेत्र में विभिन्न विकासात्मक परियोजनाओं की आधारशिला भी रखी।मुख्यमंत्री ने कोटली में बस अड्डे का शिलान्यास किया। क्षेत्रवासी लम्बे समय से यहां बस अड्डे की मांग कर रहे थे। इस बस अड्डे के निर्माण पर 317 लाख रुपये व्यय होंगे और यहां पार्किंग सहित विभिन्न सुविधाएं उपलब्ध करवाई जाएंगी। उन्होंने जरल- कोटली डडिहार के लिए 124.49 लाख रुपये की लागत से निर्मित उठाऊ जलापूर्ति योजना का लोकार्पण किया। इस योजना से कोटली, भड़गांव और डवाहन गांव के लगभग 4700 लोग लाभान्वित होंगे।वीरभद्र सिंह ने मण्डी शहर में बीओटी आधार पर सार्वजनिक निजी सहभागिता के अन्तर्गत निर्मित होने वाले दो पार्किंग एवं व्यावसायिक परिसरों की आधारशिला रखी। यह परिसर शहर में पार्किंग समस्या का निदान करने में सहायक सिद्ध होंगे। एक पार्किंग एवं परिसर जांछू-का-नौण में 35 करोड़ रुपये व्यय कर विकसित किया जाएगा। यहां 200 वाहनों के लिए पार्किंग सुविधा होगी। इस परिसर में 8484 वर्ग मीटर में व्यावसायिक क्षेत्र भी होगा। एक और परिसर जेल रोड़ के समीप 40 करोड़ रुपये की लागत से निर्मित किया जाएगा। यहां 225 वाहनों के लिए पार्किंग की सुविधा तथा 9600 वर्गमीटर व्यावसायिक क्षेत्र होगा। इन परिसरों के लिए पार्किंग शुल्क का निर्धारण उपायुक्त मण्डी द्वारा किया जाएगा और दोनों परिसरों के निर्माण के उपरांत विकासकर्ता द्वारा जिला प्रशासन को प्रति वर्ष 65.27 लाख रुपये प्रदान किए जाएंगे। विकासकर्त्ता जिला प्रशासन को 2.5 करोड़ रुपये अपफ्रंट राशि का भुगतान भी करेंगे तथा प्रस्तावित परिसरों में 15000 वर्ग फुट क्षेत्र निःशुल्क उपलब्ध करवाएंगे। इस प्रकार दोनों परिसरों में व्यावसायिक स्थान सहित लगभग 600 वाहन खड़े करने की क्षमता होगी।

मुख्यमंत्री ने तदोपरांत कोटली में एक जनसभा को सम्बोधित करते हुए यहां आईटीआई तथा पुलिस चौकी खोलने की घोषणा की। उन्होंने पंडोह तथा कड़कोह में प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र और सलेतर तथा बीर में पशु औषधालय खोलने की घोषणा भी की। उन्होंने राजकीय प्राथमिक पाठशाला सोझा, धार, निचला लोट तथा चढयाना को स्तरोन्नत कर माध्यमिक विद्यालय बनाने और बग्गी (तुंगल), सदयान, बाड़ी-गुमाणु और तलयाहड़ उच्च पाठशालाओं को राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशालाओं को स्तरोन्नत करने की घोषणा की। श्री वीरभद्र सिंह ने इस अवसर पर कहा कि प्रदेश सरकार छात्रों की आवश्यकताओं के अनुरूप शिक्षण संस्थान खोलने के लिए प्रतिबद्ध है। उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार सभी जिलों में छात्रों को उनके घरद्वार के समीप बेहतर शिक्षण सुविधाएं उपलब्ध करवा रही है और इस उद्देश्य की पूर्ति के लिए आवश्यकता के अनुरूप पाठशालाएं खोली जा रही हैं। उन्होंने लोगों का आह्वान किया कि विद्यालय खोलने की मांग निर्धारित मानकों और छात्रों की संख्या के अनुसार ही करें। 

विद्यालय खोलने के मानकों में छूट प्रदेश के दुर्गम एवं दूरदराज क्षेत्रों में कठिन भौगोलिक परिस्थितियों के अनुरूप ही दी जाएगी।ग्रामीण विकास एवं पंचायती राज मंत्री श्री अनिल शर्मा ने कहा कि वर्तमान प्रदेश सरकार के कार्यकाल में विकास की गति में तेजी आई है और विकास के विभिन्न अनेक मील पत्थर स्थापित किए गए हैं। उन्होंने कहा कि पूर्व भाजपा सरकार के कार्यकाल में तुंगल क्षेत्र उपेक्षित रहा। उन्होंने कोटली में पुलिस चौकी खोलने की लोगों की मांग मानने के लिए मुख्यमंत्री का आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि दो पार्किंग परिसरों के निर्माण से मण्डी शहर में पार्किंग की समस्या से छुटकारा मिलेगा। उन्होंने उठाऊ जलापूर्ति योजना का लोकार्पण करने और बस अड्डे की आधारशिला रखने के लिए भी मुख्यमंत्री का धन्यवाद किया।ग्राम पंचायत कोटली के प्रधान श्री चमन लाल ने मुख्यमंत्री का स्वागत किया।आबकारी एवं कराधान मंत्री श्री प्रकाश चौधरी, जिला कांग्रेस समिति के अध्यक्ष श्री पूरन चंद ठाकुर, पूर्व विधायक श्री टेक चंद डोगरा, जिला परिषद सदस्य श्रीमती चम्पा ठाकुर, खण्ड कांग्रेस समिति के अध्यक्ष श्री नारायण सिंह गुलेरिया, जिला कांग्रेस अनुसूचित जाति प्रकोष्ठ के अध्यक्ष श्री राजेन्द्र मोहन, जिला कांग्रेस समिति के उपाध्यक्ष श्री जानकी दास डोगरा तथा क्षेत्र के गणमान्य व्यक्ति सहित उपस्थित थे।

 

Tags: virbhadra singh

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD