Friday, 05 June 2026

 

 

खास खबरें डोनाल्ड ट्रंप ने युद्ध शक्तियों पर संसद के मतदान को बताया 'फिजूल' सरबजीत सिंह झिंझर की ‘बोलेगा घनौर बदलेगा दौर’ पदयात्रा के छठे दिन घनौर में पेयजल संकट की हकीकत आई सामने इंडोनेशिया ओपन : पीवी सिंधु और आयुष शेट्टी की हार के साथ भारत का सिंगल्स अभियान समाप्त तेल आयात कम करने से लेकर किसानों की समृद्धि तक : हरदीप सिंह पुरी ने पहले फ्लेक्स-फ्यूल यात्री वाहन का शुभारम्भ किया भारत और ब्रिटेन ने महत्वपूर्ण खनिज आपूर्ति श्रृंखला वेधशाला शुरू की 144 वर्षों में किसी सरकार ने नहरों का पानी नहीं लेने दिया, मुख्यमंत्री भगवंत मान किसानों के मसीहा बने : मनविंदर सिंह ग्यासपुरा पीएम मोदी के नेतृत्व में पूर्वोत्तर ने देखा ऐतिहासिक बदलाव : सीएम पेमा खांडू हरपाल सिंह चीमा ने मुलाजिम यूनियनों से की मुलाकात मंत्रिमंडल की बैठकों में लिए गए 99 प्रतिशत निर्णय पूरी तरह कार्यान्वितः जगत सिंह नेगी मंत्रिमंडलीय उप-समिति की बैठक आयोजित एमवाई भारत ने 3.9 लाख क्विज़ पार्टिसिपेंट्स के साथ गिनीज़ वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाया जितिन प्रसाद ने आईआईएफटी में जीबीआरसी 2026 का उद्घाटन किया शिमला पहाड़ी चौक की वर्षों पुरानी जलभराव समस्या का समाधान पंजाब पुलिस ने बड़ी आतंकी साजिश को किया नाकाम रोटरी क्लब रोपड़ सेंट्रल के डिस्ट्रिक्ट गवर्नर रवि प्रकाश का आधिकारिक दौरा सरकार 2027 तक 5,000 ई85 फ्यूल स्टेशन शुरू करेगी : हरदीप सिंह पुरी 1 किलोवाट उपभोक्ताओं के घर बिना बैंक गारंटी लगेगा सोलर सिस्टम, बिजली बिल होगा शून्य : अनिल विज सीएम मोहन चरण माझी ने बैठक में आपदा जोखिम कम करने पर ब्रिक्‍स के बीच सहयोग की अपील की नशों के खिलाफ अभियान को और मजबूत बनाने के लिए अमृतसर केंद्रीय में महत्वपूर्ण बैठक आयोजित नशाविरोधी अभियान के दौरान हवलदार शहीद भारत की ओर बढ़ रहा है दीर्घकालिक वैश्विक निवेश, निवेशकों के लिए सबसे भरोसेमंद गंतव्य बना देश : पीयूष गोयल

 

रामविलास पासवान ने भारतीय मानक ब्यूरो द्वारा आयोजित 60वें ‘विश्व मानक दिवस’ का उद्घाटन किया

Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

नई दिल्ली , 14 Oct 2019

Last updated on: Oct 14, 2019, 00:00 IST

उपभोक्ता मामलों, खाद्य एवं सार्वजनिक वितरण मंत्री रामविलास पासवान ने आज नई दिल्ली में भारतीय मानक ब्यूरो (बीआईएस) द्वारा आयोजित 60वें ‘विश्व मानक दिवस’ का उद्घाटन किया। समारोह का विषय ‘वीडियो स्टैंडर्ड्स क्रियेट ए ग्लोबल स्टेज’ था। यह विषयवस्तु भारतीय संदर्भ में  अत्यंत प्रासंगिक है, क्योंकि भारत विश्व भर में सबसे तेज बढ़ता मनोरंजन और मीडिया बाजार बन गया है। उम्मीद की जाती है कि 11 प्रतिशत से अधिक संयोजित वार्षिक विकास दर से इसका विकास होगा। इस शानदार विकास के आधार पर भारत में मीडिया और मनोरंजन उद्योग 2023 तक 4,51,373 करोड़ रुपये का उद्योग बन जाएगा।अपने अध्यक्षीय भाषण में श्री रामविलास पासवान ने 60वें ‘विश्व मानक दिवस’ के अवसर पर बीआईएस के सभी अधिकारियों के प्रयासों की सराहना की और कहा कि हमारे पास विश्व में बेहतरीन प्रयोगशालाएं मौजूद हैं। उन्होंने बीआईएस का उत्साह-वर्द्धन करते हुए कहा कि संस्था को विश्व मानक स्थापित करने में अग्रणी भूमिका निभानी चाहिए तथा उसे विश्वास और समानता का पर्याय बनना चाहिए।वर्ष 2024 तक सभी घरों में नल द्वारा जलापूर्ति के संदर्भ में प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी के विजन का उल्लेख करते हुए श्री पासवान ने कहा कि बीआईएस इस दिशा में बड़ी भूमिका निभा सकता है, क्योंकि वह पानी के पाइप के लिए भी मानक तय करता है। उन्होंने दिल्ली में पानी की गुणवत्ता के बारे में कहा कि उनका मंत्रालय दिल्ली में विभिन्न स्थानों से लिए गए 11 नमूनों की अंतिम रिपोर्ट का इंतजार कर रहा है और रिपोर्ट मिलने के बाद उसे सार्वजनिक कर दिया जाएगा। श्री पासपान ने कहा कि प्रत्येक नागरिक को स्वच्छ पेयजल प्राप्त करने का अधिकार है। उन्होंने कहा कि जो व्यक्ति और खासतौर से गरीबों की फिल्टर पानी तक पहुंच नहीं होती है, वे सभी जल-जनित रोगों का शिकार होकर बीमार पड़ जाते हैं। उन्होंने कहा कि उनका मंत्रालय जल गुणवत्ता रेंकिंग की शुरूआत करेगा, जो आरम्भ में सौ स्मार्ट शहरों और सभी राज्य राजधानियों में अगले तीन महीनों में शुरू कर दी जाएगी। इस रैंकिंग को छह महीनों में सभी जिलों में लागू कर दिया जाएगा। उन्होंने कहा कि स्वच्छ पेयजल जन-आंदोलन बनेगा। श्री पासपान ने बताया कि उन्होंने सभी राज्यों के मुख्यमंत्रियों को लिखा है कि वे नल द्वारा आपूर्ति किए जाने वाले पेयजल के लिए मानकों को अनिवार्य बनाएं।प्रमुख संबोधन देते हुए उपभोक्ता मामलों के सचिव श्री अविनाश के. श्रीवास्तव ने ‘एक राष्ट्र एक मानक’ को शामिल करते हुए बीआईएस के लिए रोडमैप का उल्लेख किया। उन्होंने बताया कि ‘सिंगल यूज प्लास्टिक’ में कमी लाने की दिशा में काम किया जा रहा है और पाइप द्वारा आपूर्ति किए जाने वाले पेयजल के लिए मानक लागू किए जा रहे हैं।बीआईएस के महानिदेशक श्री रोहित कुमार परमार ने दीप प्रज्ज्वलन के बाद अपने स्वागत भाषण में कहा कि उत्पादों का मानकीकरण अह्म भूमिका निभाता है। उन्होंने कहा कि 60वें विश्व मानक दिवस की विषयवस्तु इसलिए बहुत प्रासंगिक है, क्योंकि इसके दायरे में मोबाइल फोन और अन्य इलेक्ट्रॉनिक उपकरण भी आते हैं।

 

Tags: Ram Vilas Paswan

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD