Saturday, 13 June 2026

 

 

खास खबरें ऑस्ट्रेलिया ओपन : पीवी सिंधु सेमीफाइनल में यामागुची से हारीं, भारत का अभियान समाप्त 30 जून को सेना प्रमुख का पद संभालेंगे लेफ्टिनेंट जनरल धीरज सेठ महाराष्ट्र के धुले में बस ने बाइक को मारी टक्कर, मां-बेटे सहित तीन की दर्दनाक मौत पंजाब में आम आदमी पार्टी सरकार की उल्टी गिनती शुरू : नायब सिंह सैनी रक्षा खडसे ने जीवंत ग्राम कार्यक्रम के अंतर्गत लद्दाख के सीमावर्ती गांवों का तीन दिवसीय दौरा पूरा किया भजन लाल की विरासत को आगे बढ़ा रहे कुलदीप बिश्नोई जैसे जननेताओं की हरियाणा को जरूरत : वीरेश शांडिल्य भोपाल में धर्मेंद्र प्रधान ने खिलाड़ियों से की बातचीत, शिक्षा से जुड़ी पहलों की समीक्षा की जोरहाट एयरबेस पर एएन-32 विमान दुर्घटनाग्रस्त, वायुसेना के पांच कर्मियों की मौत कविन्द्र गुप्ता ने लुधियाना स्थित स्वामी विवेकानंद मेडिटेशन पिरामिड का दौरा किया पीएम मोदी की नेतृत्व वाली केंद्र सरकार ने हमेशा हिमाचल को भरपूर आर्थिक सहायता और समर्थन दिया : जेपी नड्डा हमारा लक्ष्य शिक्षा और खेल को एक साथ आगे बढ़ाना है : धर्मेंद्र प्रधान एक्सपीरिंयस एलपीयू 2026: इंटरैक्टिव सेशन, कैंपस टूर और करियर से जुड़ी जानकारी के ज़रिए यूनिवर्सिटी लाइफ़ को जानने का मौका बेटी का सम्मान सर्वोपरि, सपा प्रमुख अपने कार्यकर्ताओं की भाषा भी संयमित कराएं : योगी आदित्यनाथ अंतरराष्ट्रीय योग दिवस 2026 से पहले ताजिकिस्तान में विशेष सत्र, शामिल हुए कीर्ति वर्धन सिंह नरेंद्र मोदी का फ्रांस और स्लोवाकिया की यात्रा से पूर्व प्रस्थान वक्तव्य मध्य प्रदेश में भाजपा ने राज्यसभा में मिली जीत पर मनाया विजय उत्सव हेल्दी एजिंग के लिए योग, 'नी मूवमेंट' से मजबूत घुटने, दूर होगा जोड़ों का दर्द सफलता का सफर आसान नहीं था, हर चुनौती ने मुझे मजबूत बनाया : सुम्बुल तौकीर हार्ट हेल्थ के लिए रामबाण हैं योगासन, तनाव और चिंता से मिलेगी राहत फीफा वर्ल्ड कप : अमेरिका ने धमाकेदार जीत के साथ किया आगाज, पराग्वे को एकतरफा मुकाबले में 4-1 से हराया 14 जून का पंचांग : पुरुषोत्तम मास के 29वें दिन दर्श अमावस्या, नोट कर लें शुभ-अशुभ समय

 

लालजी टंडन ने प्रहलाद सिंह पटेल की मौजूदगी में किया 10वें राष्ट्रीय संस्कृति महोत्सव का उद्घाटन

Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

जबलपुर(मध्य प्रदेश) , 14 Oct 2019

Last updated on: Oct 14, 2019, 00:00 IST

10वें राष्ट्रीय संस्कृति महोत्सव का उद्घाटन मध्य प्रदेश के राज्यपाल लालजी टंडन ने आज जबलपुर में केंद्रीय संस्कृति एवं पर्यटन मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) श्री प्रहलाद सिंह पटेल की मौजूदगी में किया। महोत्सव में सांस्कृतिक कार्यक्रमों का शुभारंभ मुख्य अतिथि माननीय राज्यपाल, केन्द्रीय मंत्री और महापौर ने नगाड़ा बजाकर किया। सांस्कृतिक कार्यक्रमों की प्रस्तुति लोककला के साथ हुई। इसके बाद पंडित विश्व मोहन भट्ट एवं समूह ने संगीत से समाँ बांधा।राज्यपाल श्री लालजी टंडन ने कहा कि संस्कृति महोत्सव देश की विविधता भरी संस्कृति में सामंजस्य बैठाने का अनूठा प्रयास है। इस कला संगम में सम्पूर्ण भारत के दर्शन हो रहे हैं। विश्व में भारत ही एकमात्र देश है, जो तमाम विपरीत परिस्थितियों के बावजूद अपनी संस्कृति को बचाए हुए है। विश्व में यूनान, मिश्र, राेम जैसी कई सभ्यताएँ और संस्कृतियाँ समय के साथ खत्म हो गईं लेकिन यह भारतीय संस्कृति की अमरता ही है कि आम जनमानस से लेकर सुदूर जंगलों में बसे आदिवासी तक अपनी संस्कृति को बचाए हुए हैं। इसी की बदौलत भारत की पहचान एक विश्वगुरु के रूप में है।इस अवसर पर कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहे केन्द्रीय संस्कृति एवं पर्यटन मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) श्री प्रहलाद सिंह पटेल ने कहा कि अब तक संस्कृति महोत्सव महानगरों की शोभा रहा है। देश की विविधता भरी संस्कृति को हर क्षेत्र में पहचान मिले, इसके लिए पहली बार इस महोत्सव के लिए बी श्रेणी के शहरों का चयन किया गया है। इसके साथ ही इस मंच पर न सिर्फ राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय ख्याति प्राप्त कलाकारों को मौका दिया जा रहा है, बल्कि विभिन्न प्रदेशों के क्षेत्रीय कलाकारों को भी राष्ट्रीय पहचान दिलाने का प्रयास किया जा रहा है। 

केन्द्रीय मंत्री ने कहा कि मंत्रालय आगे भी इसी दिशा में काम करेगा और देश के गाँव-गाँव में क्षेत्रीय कलाकारों की मैपिंग होगी। इस दिशा में समाज और सरकारें मिलकर आगे बढ़ेंगी, जिससे देश की संस्कृति मजबूत होगी। श्री पटेल ने कहा कि उत्सवों के इस देश की संस्कृति को साझा करने पूरा विश्व आतुर है। हम भी अपनी संस्कृति को एक बार फिर वैश्विक पहचान दिलाएँगे। उन्होंने युवाओं से आव्हान किया कि वह राष्ट्रीय संस्कृति महोत्सव जैसे उत्सवों से जुड़कर देश की कला और कलाकारों को पहचान और सम्मान दें। इस अवसर पर संस्कृति विभाग के सचिव श्री अरुण गोयल, महापोर डॉ.स्वाति गोडबोले, विधायक श्री अजय विश्नोई, श्री जालम सिंह पटेल,  श्री अशोक रोहाणी, श्रीमतिनंदनी मरावी, श्री धमेन्द्र लोधी आदि प्रमुखजन मौजूद थे। वहीं उद्घाटन सत्र पर संस्कृति मंत्रालय की संयुक्त सचिव अमिता प्रसाद सरभाई ने आभार व्यक्त किया। साथ ही इस अवसर पर संस्कृति मंत्रालय की संयुक्त सचिव पी एल साहू, निरुपमा कोटरु व प्रणव खुल्लर की गरिमामय उपस्थिति उल्लेखनीय रही।संगीत से सजी इस शाम के दूसरे चरण में श्रीमती शोभना नारायण एवं समूह द्वारा कथक नृत्य की प्रस्तुति उल्लेखनीय रही। प्रसिद्ध पार्श्व गायक श्री सुरेश वाडकर ने भी इस अवसर पर अपने गीतों की प्रस्तुति दी।

 

Tags: Prahlad Singh Patel

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD