Wednesday, 22 July 2026

 

 

खास खबरें भाजपा चाहती तो हिमाचल प्रदेश को कर्जमुक्त बना सकती थीः सुखविन्द्र सिंह सुक्खू आप सरकार ने नौकरशाही को हाशिए पर धकेलने के बाद अब खुलेआम राजनीति का अपराधीकरण शुरू कर दिया है: सुनील जाखड़ पंजाब में पेपर लीक मामलों पर मान और बैंस दें इस्तीफा: अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग 'मिर्जापुर: द फिल्म' से पहले श्वेता त्रिपाठी ने याद किया फ्रेंचाइज़ी का यादगार सफर खरड़ पदयात्रा का 9वां दिन : रविंदर सिंह खेड़ा ने निज्जर रोड पर बंद पड़ी सीवरेज लाइन का मुद्दा उठाया सुखबीर सिंह बादल द्वारा अकाली कार्यकर्ताओं से सभी बाढ़ संभावित क्षेत्रों में बाढ़ सुरक्षा कार्य करने का आग्रह सुखबीर सिंह बादल ने केंद्र से विरोध कर रहे छात्रों की शिकायतों का समाधान करने की अपील की 'दोस्त-दोस्त न रहा' गाने वाले मुकेश ने कई फिल्मों में किया अभिनय, संगीत प्रेमियों के दिलों में आज भी गूंजती है उनकी आवाज गुजरात: गृह मंत्री अमित शाह ने 815 करोड़ रुपए की विकास परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास किया नीट विवाद: हैदराबाद पुलिस ने लोक भवन की ओर मार्च कर रहे छात्रों को रोका पीएम आवास के बाहर धरना दे रहे विपक्षी नेताओं को पुलिस ने हटाया, राहुल गांधी बोले-जोर आजमा लो, लड़ाई नहीं रुकेगी राहुल गांधी की केंद्रीय राज्य मंत्री जितेंद्र सिंह से वार्ता विफल, कांग्रेस ने सरकार के सामने रखी 5 मांगें 'छात्रों की आवाज को नजरअंदाज करना गलत', राहुल गांधी ने भारतीय से धरने में शामिल होने की अपील की कम बारिश वाले जिलों में किसानों की मदद के लिए तेज प्रयास कर रही केंद्र कोल्हापुर को मिलेगा 35 हजार दर्शक क्षमता वाला अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम, सीएम फडणवीस की मौजूदगी में हुआ एमओयू छात्रों के विरोध प्रदर्शन को संवेदनशीलता से संभाले सरकार, वाईएसआर कांग्रेस की मांग जयशंकर का दो द‍िवसीय फिलीपींस दौरा, 'आसियान' और 'क्‍वाड' बैठक में होंगे शामिल पंकज त्रिपाठी की 'ओह माय डॉग' में दिखेगा इंसान और डॉग का खास रिश्ता, बोले- 'यह कहानी दिल को छू लेने वाली है' ओ.एस.डी. सुखवीर सिंह ने धूरी हलके में चल रही विकास परियोजनाओं का लिया जायजा बेला फ़ार्मेसी कॉलेज को नया पेटेंट मिला लंबित राजस्व मामलों का समयबद्ध निपटारा सुनिश्चित करें अधिकारी: आशिका जैन

 

फूड सेफ्टी टीमों द्वारा जांच मुहिम ज़ोरों पर : काहन सिंह पन्नू

4 महीनों में 3548 नमूने लिए, 5 को दोषी ठहराया, 1.48 करोड़ के जुर्माने किए

Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

चंडीगढ़ , 10 Oct 2019

Last updated on: Oct 10, 2019, 00:00 IST

तंदुरुस्त पंजाब मिशन को सही अर्थों में लागू करने के लिए फूड सेफ्टी टीमों द्वारा भोजन पदार्थों की जांच लगातार जारी है। यह जानकारी तंदुरुस्त पंजाब मिशन के डायरैक्टर काहन सिंह पन्नू ने दी।जांच की स्थिति संबंधी जानकारी देते हुए स. पन्नू ने बताया कि जून से सितम्बर, 2019 के चार महीनों के समय के दरमियान भोजन पदार्थों के 3548 नमूने लिए गए और जांच की गई। जिन पदार्थों के नमूने लिए गए हैं उनमें दूध, पनीर, घी, खोया, मिठाईयां, नमकीन, फलों, शराब और अन्य पदार्थों के नमूने शामिल हैं।उन्होंने बताया कि कुल लिए गए नमूनों का 20 प्रतिशत भाव 719 नमूने घटिया दर्जों के परन्तु प्रयोग योग्य पाए गए जबकि 31 नमूने जो 1 प्रतिशत से भी कम बनते हैं मानवीय प्रयोग के लिए असुरक्षित पाए गए हैं।उन्होंने बताया कि पिछले चार महीनों के रिकॉर्ड के अनुसार मिलावटखोरों के विरुद्ध विभिन्न अदालतों में मामले दर्ज किये गए हैं और 837 मामलों में 1.48 करोड़ के जुर्माने लगाए गए हैं और नकली/असुरक्षित /गुंमराहकुन्न वस्तुएँ बेचने वाले पाँच विक्रेताओं को दोषी ठहराया गया है।स. पन्नू ने बताया कि फूड सेफ्टी टीमों द्वारा मानवीय प्रयोग के लिए असुरक्षित 1626 किलो फल और सब्जियाँ और 354 किलो अन्य भोजन पदार्थ ज़ब्त किये गए हैं।तंदुरुस्त पंजाब मिशन के डायरैक्टर ने बताया कि जांच मुहिमों के साथ-साथ जागरूकता प्रोग्राम भी चलाए जा रहे हैं। उन्होंने आगे बताया कि भोजन पदार्थों की स्वच्छता और मानक में सुधार लाने के लिए अब तक 327 जागरूकता कैंप /सैमीनार /वर्कशॉप आयोजित किये गए हैं। फूड बिजऩस ऑपरेटरों को भी एफ.एस.एस.ए.आई. के निर्देशों और फूड सेफ्टी एक्ट के अंतर्गत लाजि़मी कानूनों की पालना के लिए जागरूक किया गया है। उनको ज़रुरी लायसेंस /रजिस्ट्रेशन लेने के लिए भी जागरूक किया जा रहा है।

 

Tags: Kahan Singh Pannu , Tandarust Punjab

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD