Wednesday, 22 July 2026

 

 

खास खबरें भाजपा चाहती तो हिमाचल प्रदेश को कर्जमुक्त बना सकती थीः सुखविन्द्र सिंह सुक्खू आप सरकार ने नौकरशाही को हाशिए पर धकेलने के बाद अब खुलेआम राजनीति का अपराधीकरण शुरू कर दिया है: सुनील जाखड़ पंजाब में पेपर लीक मामलों पर मान और बैंस दें इस्तीफा: अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग 'मिर्जापुर: द फिल्म' से पहले श्वेता त्रिपाठी ने याद किया फ्रेंचाइज़ी का यादगार सफर खरड़ पदयात्रा का 9वां दिन : रविंदर सिंह खेड़ा ने निज्जर रोड पर बंद पड़ी सीवरेज लाइन का मुद्दा उठाया सुखबीर सिंह बादल द्वारा अकाली कार्यकर्ताओं से सभी बाढ़ संभावित क्षेत्रों में बाढ़ सुरक्षा कार्य करने का आग्रह सुखबीर सिंह बादल ने केंद्र से विरोध कर रहे छात्रों की शिकायतों का समाधान करने की अपील की 'दोस्त-दोस्त न रहा' गाने वाले मुकेश ने कई फिल्मों में किया अभिनय, संगीत प्रेमियों के दिलों में आज भी गूंजती है उनकी आवाज गुजरात: गृह मंत्री अमित शाह ने 815 करोड़ रुपए की विकास परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास किया नीट विवाद: हैदराबाद पुलिस ने लोक भवन की ओर मार्च कर रहे छात्रों को रोका पीएम आवास के बाहर धरना दे रहे विपक्षी नेताओं को पुलिस ने हटाया, राहुल गांधी बोले-जोर आजमा लो, लड़ाई नहीं रुकेगी राहुल गांधी की केंद्रीय राज्य मंत्री जितेंद्र सिंह से वार्ता विफल, कांग्रेस ने सरकार के सामने रखी 5 मांगें 'छात्रों की आवाज को नजरअंदाज करना गलत', राहुल गांधी ने भारतीय से धरने में शामिल होने की अपील की कम बारिश वाले जिलों में किसानों की मदद के लिए तेज प्रयास कर रही केंद्र कोल्हापुर को मिलेगा 35 हजार दर्शक क्षमता वाला अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम, सीएम फडणवीस की मौजूदगी में हुआ एमओयू छात्रों के विरोध प्रदर्शन को संवेदनशीलता से संभाले सरकार, वाईएसआर कांग्रेस की मांग जयशंकर का दो द‍िवसीय फिलीपींस दौरा, 'आसियान' और 'क्‍वाड' बैठक में होंगे शामिल पंकज त्रिपाठी की 'ओह माय डॉग' में दिखेगा इंसान और डॉग का खास रिश्ता, बोले- 'यह कहानी दिल को छू लेने वाली है' ओ.एस.डी. सुखवीर सिंह ने धूरी हलके में चल रही विकास परियोजनाओं का लिया जायजा बेला फ़ार्मेसी कॉलेज को नया पेटेंट मिला लंबित राजस्व मामलों का समयबद्ध निपटारा सुनिश्चित करें अधिकारी: आशिका जैन

 

पंजाब के राज्यपाल ने जस्टिस विनोद कुमार शर्मा को लोकपाल के तौर पर शपथ दिलाई

लैफ्टीनैंट जनरल (सेवामुक्त) अजय कुमार शर्मा ने भी राज्यपाल से पंजाब के सूचना कमिश्नर के तौर पर ली शपथ

Listen to this article

5 Dariya News

5 Dariya News

5 Dariya News

चंडीगढ़ , 08 Oct 2019

Last updated on: Oct 08, 2019, 00:00 IST

पंजाब के राज्यपाल श्री वी.पी. सिंह बदनौर ने आज जस्टिस (सेवा मुक्त) विनोद कुमार शर्मा को पंजाब के लोकपाल और लैफ्टिनैंट जनरल (सेवा मुक्त) अजय कुमार शर्मा को पंजाब के नये सूचना कमिश्नर के तौर पर शपथ दिलाई। इस मौके पर पंजाब के मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिन्दर सिंह ख़ास तौर पर उपस्थित थे। यह शपथ ग्रहण समारोह पंजाब राज भवन में आयोजित किया गया।इससे पहले पंजाब के मुख्य सचिव श्री करण अवतार सिंह ने राज्यपाल से अनुमति लेकर इस शपथ ग्रहण समारोह की कार्यवाही शुरू की। इसके बाद जस्टिस (सेवा मुक्त) विनोद कुमार शर्मा ने पंजाब के लोकपाल और लैफ्टिनैंट जनरल (सेवा मुक्त) अजय कुमार शर्मा ने पंजाब के नये सूचना कमिश्नर के तौर पर राज्यपाल की हाजिऱी में दस्तख़त करके शपथ ली।जस्टिस विनोद कुमार शर्मा ने साल 2006 से 2010 तक पंजाब और हरियाणा में बतौर जज सेवा निभाई थी। इसके बाद उन्होंने साल 2010 से 2013 तक हाई कोर्ट मद्रास में पर्मानेंट जज के तौर पर सेवा निभाई थी। साल 2013 में उनको माननीय सुप्रीम कोर्ट ने सीनियर एडवोकेट के पद से सम्मानित किया था।जबकि लैफ्टिनैंट जनरल (सेवा मुक्त) अजय कुमार शर्मा ने सेना में 38 साल अपनी शानदार सेवाएं निभाई। उन्होंने उत्तर-पूर्व में इन्फैंट्री ब्रिगेड का नेतृत्व किया और संयुक्त राष्ट्र के हिस्से के तौर पर डी.आर. कांगो में मल्टी नेशनल ब्रिगेड की भी बड़े गौरवमई ढंग से नेतृत्व किया। लैफ्टिनैंट जनरल (सेवा मुक्त) अजय कुमार शर्मा ने साल 2005 में कार्यशील हुए राइट टू इन्फर्मेशन एक्ट को सेना में लागू करवाने में अहम भूमिका निभाई।इस समारोह के दौरान विधायक राणा गुरजीत सिंह, पंजाब के राज्यपाल के प्रमुख सचिव जे.एम. बालामुरूगन, मुख्य सूचना कमिश्नर सुरेश अरोड़ा, प्रमुख सचिव (मुख्यमंत्री पंजाब) तेजवीर सिंह, प्रमुख सचिव (जल स्रोत विभाग) सरवजीत सिंह, सचिव विजीलैंस विवेक प्रताप सिंह, सचिव लोकपाल बी. पुरुषार्थ, विशेष सचिव (प्रशासनिक सुधार) रवि भगत, डायरैक्टर (प्रशासनिक सुधार) परमिन्दर पाल सिंह, सीनियर सिविल और पुलिस अधिकारी और राज्यभर के अन्य आदरणीय शामिल थे।इस शपथ ग्रहण समारोह में नव-नियुक्त लोकपाल और सूचना कमिश्नर के पारिवारिक सदस्य, करीबी दोस्त और शुभ चिंतक भी शामिल थे।समारोह के बाद राज भवन में सभी मेहमानों को चाय का न्योता दिया गया।

 

Tags: VP Singh Badnore , Amarinder Singh

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD