Thursday, 04 June 2026

 

 

खास खबरें डोनाल्ड ट्रंप ने युद्ध शक्तियों पर संसद के मतदान को बताया 'फिजूल' सरबजीत सिंह झिंझर की ‘बोलेगा घनौर बदलेगा दौर’ पदयात्रा के छठे दिन घनौर में पेयजल संकट की हकीकत आई सामने इंडोनेशिया ओपन : पीवी सिंधु और आयुष शेट्टी की हार के साथ भारत का सिंगल्स अभियान समाप्त तेल आयात कम करने से लेकर किसानों की समृद्धि तक : हरदीप सिंह पुरी ने पहले फ्लेक्स-फ्यूल यात्री वाहन का शुभारम्भ किया भारत और ब्रिटेन ने महत्वपूर्ण खनिज आपूर्ति श्रृंखला वेधशाला शुरू की 144 वर्षों में किसी सरकार ने नहरों का पानी नहीं लेने दिया, मुख्यमंत्री भगवंत मान किसानों के मसीहा बने : मनविंदर सिंह ग्यासपुरा पीएम मोदी के नेतृत्व में पूर्वोत्तर ने देखा ऐतिहासिक बदलाव : सीएम पेमा खांडू हरपाल सिंह चीमा ने मुलाजिम यूनियनों से की मुलाकात मंत्रिमंडल की बैठकों में लिए गए 99 प्रतिशत निर्णय पूरी तरह कार्यान्वितः जगत सिंह नेगी मंत्रिमंडलीय उप-समिति की बैठक आयोजित एमवाई भारत ने 3.9 लाख क्विज़ पार्टिसिपेंट्स के साथ गिनीज़ वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाया जितिन प्रसाद ने आईआईएफटी में जीबीआरसी 2026 का उद्घाटन किया शिमला पहाड़ी चौक की वर्षों पुरानी जलभराव समस्या का समाधान पंजाब पुलिस ने बड़ी आतंकी साजिश को किया नाकाम रोटरी क्लब रोपड़ सेंट्रल के डिस्ट्रिक्ट गवर्नर रवि प्रकाश का आधिकारिक दौरा सरकार 2027 तक 5,000 ई85 फ्यूल स्टेशन शुरू करेगी : हरदीप सिंह पुरी 1 किलोवाट उपभोक्ताओं के घर बिना बैंक गारंटी लगेगा सोलर सिस्टम, बिजली बिल होगा शून्य : अनिल विज सीएम मोहन चरण माझी ने बैठक में आपदा जोखिम कम करने पर ब्रिक्‍स के बीच सहयोग की अपील की नशों के खिलाफ अभियान को और मजबूत बनाने के लिए अमृतसर केंद्रीय में महत्वपूर्ण बैठक आयोजित नशाविरोधी अभियान के दौरान हवलदार शहीद भारत की ओर बढ़ रहा है दीर्घकालिक वैश्विक निवेश, निवेशकों के लिए सबसे भरोसेमंद गंतव्य बना देश : पीयूष गोयल

 

रामविलास पासवान ने प्रधानमंत्री मोदी के स्‍वच्‍छ भारत अभियान की तर्ज पर स्‍वच्‍छ पानी अभियान शुरू करने का आह्वान किया

उन्‍होंने जोर देकर कहा कि यह उपभोक्‍ता अधिकारों का नहीं बल्कि लोगों के जीवन से जुड़ा मुद्दा

Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

नई दिल्ली , 03 Oct 2019

Last updated on: Oct 03, 2019, 00:00 IST

केंद्रीय उपभोक्ता कार्य, खाद्य और सार्वजनिक वितरण मंत्री श्री रामविलास पासवान ने प्रधानमंत्री मोदी के स्‍वच्‍छ भारत अभियान की तर्ज पर स्‍वच्‍छ पानी अभियान या स्‍वच्‍छ जल मिशन शुरू करने का आह्वान किया है। श्री पासवान ने जोर देकर कहा कि यह उपभोक्ता अधिकारों का नहीं बल्कि लोगों के जीवन से जुड़ा मुद्दा है इसलिए इसे प्राथमिकता दी जानी चाहिए। श्री पासवान ने कहा कि यह प्रधानमंत्री श्री नरेन्‍द्र मोदी की दूरद‍र्शिता थी कि सभी परिवारों को 2024 तक पाइप लाइन के जरिये पीने का पानी प्रदान किया जाए और इस कल्‍पना और मिशन को आगे बढ़ाते हुए उन्‍होंने इस अभियान की दिल्‍ली से शुरूआत की और इसे देश भर में ले गए।श्री पासवान भारतीय मानक ब्‍यूरो (बीआईएस), दिल्‍ली जल बोर्ड (डीजेबी), जल शक्ति और उपभोक्‍ता कार्य विभाग तथा एफएसएसएआई के अधिकारियों की एक बैठक की अध्‍यक्षता कर रहे थे। बैठक में चर्चा की गई कि पेयजल के बारे में बीआईएस द्वारा निर्धारित मानकों को अनिवार्य बनाया जाना चाहिए जो इस समय स्‍वैच्छिक हैं।बीआईएस ने बैठक के दौरान बताया कि उसने दिल्‍ली क्षेत्र में 11 स्‍थानों से नमूने एकत्र किए हैं और उनका 42 पैरामीटरों जैसे पीएच स्‍तर, महक, धातु की मात्रा, संपूर्ण घुलनशील ठोस पदार्थ संबंधी परीक्षण किया गया है और सभी नमूने विविध पैरामीटरों पर बीआईएस मानक पूरा करने में विफल रहे हैं। श्री पासवान ने कहा कि यह दिल्‍ली जल बोर्ड की जिम्‍मेदारी है कि वह दिल्‍ली के सभी निवासियों को पीने का स्‍वच्‍छ पानी प्रदान करे। लोगों को इसके कारण अनेक परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।श्री पासवान ने बीआईएस अधिकारियों को निर्देश दिया कि वे राज्‍य की राजधानियों से नमूने एकत्र करें और नवंबर 2019 तक इनके परिणामों का संकलन करें। दिल्‍ली सहित राज्‍य की राजधानियों से नमूने एकत्र करने की प्रक्रिया शुरू हो चुकी है। बीआईएस पानी के सभी नमूनों का परीक्षण करेगा जिनके लिए टीमें तैनात की गई हैं।बैठक के बाद मीडिया को संबोधित करते हुए श्री पासवान ने कहा कि बीआईएस से कहा गया है कि वह मानकों को अनिवार्य बनाने के संबंध में दिल्‍ली सहित सभी राज्‍यों और विभिन्‍न मंत्रालयों के संबद्ध अधिकारियों के बीच आम सहमति बनाने के लिए उन्‍हें पत्र लिखे। यह एक महत्‍वपूर्ण मामला है जिससे सभी नागरिकों खासतौर से बच्‍चों का जीवन जुड़ा हुआ है जो सबसे अधिक संवेदनशील है।श्री पासवान ने मीडिया से कहा कि वह मंत्रालय की इस पहल को देखते हुए एक जनआंदोलन बनाए। उन्‍होंने बेसिक टेस्टिंग किट तैयार करने के लिए अनुसंधान करने को कहा जिसका आसानी से इस्‍तेमाल किया जा सकता है और इससे लोगों को यह पता लगाने में आसानी होगी कि पानी पीने के योग्‍य है या नहीं।

 

Tags: Ram Vilas Paswan

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD