Wednesday, 22 July 2026

 

 

खास खबरें ब्रह्मज्ञान को व्यवहार में उतारकर ही जीवन को सार्थक बनाये सी जी सी यूनिवर्सिटी मोहाली में नए अकादमिक सत्र का शुभारंभ मोदी सरकार की बर्बरता के शिकार छात्रों की मदद के लिए केजरीवाल ने दिनभर अस्पताल, थाने से लेकर जंतर-मंतर तक की भागदौड़ पंजाब कैबिनेट ने पंजाब विधानसभा का 13वां सत्र 3 से 10 अगस्त तक बुलाने को दी मंजूरी मोगा ग्रेनेड हमले में शामिल 3 मुख्य आरोपियों सहित 17 व्यक्ति गिरफ्तार पंजाब द्वारा आगामी खरीद के लिए भंडारण हेतु स्थान बनाने हेतु मासिक 12 लाख मीट्रिक टन अनाज की लिफ्टिंग पर जोर मुख्य सचिव ने चंडीगढ़ में लैंडस्टैक एवं नक्शा परियोजनाओं की प्रगति की समीक्षा की विधायक कुलजीत सिंह रंधावा ने दो आंगनवाड़ी वर्करों को नियुक्ति पत्र सौंपे विधायक कुलजीत सिंह रंधावा ने हमायूंपुर, तसिंबली, बसौली और कसौली में की जनसभाएं एवं लोक मिलनियां प्रदेश में 1 करोड़ 40 लाख पौधे लगाने का लक्ष्य किया गया निर्धारित-नायब सिंह सैनी हरियाणा के राज्यपाल ने स्पोर्ट्स इंफ्रास्ट्रक्चर की समीक्षा की मोदी सरकार की बर्बरता के शिकार छात्रों के साथ खड़ी है आम आदमी पार्टी - अरविंद केजरीवाल पंजाब में बनाए जाएंगे 10 लाख नए राशन कार्ड : मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान लोकतंत्र प्रतिनिधित्व से चलता है, उसके लिए नुमायंदे बनाए जाते हैं, नुमायंदों को अपनी बात संसद में रखनी चाहिए’’: अनिल विज पर्यावरण संरक्षण को बनाएं जन आंदोलन : नायब सिंह सैनी ट्रीटेड पानी का वैज्ञानिक और योजनाबद्ध तरीके से उपयोग किया जाए- मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी देश के युवा और किसान सड़कों पर हैं, लेकिन बातचीत करने के बजाय, भाजपा सरकार उनकी आवाज़ दबाने के लिए बल का इस्तेमाल कर रही है : बलतेज पन्नू मुख्यमंत्री से मिले नीट (स्नातक)-2026 में अखिल भारतीय स्तर पर द्वितीय रैंक प्राप्त करने वाले पंशुल बंसल मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने मिर्जापुर माजरा व भूखड़ी पहुंचकर शोक संतप्त परिवारों को दी सांत्वना लोकतंत्र की मजबूती के लिए प्रत्येक व्यक्ति अपना वोट अवश्य बनवाए- मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी प्रधानमंत्री मोदी ने देखते ही पहचाना, कार्यकर्ताओं के प्रति उनका स्नेह अतुलनीय : विनीत जोशी

 

यूनिवर्सिटी ऑफ लीडस के प्रतिनिधिमंडल द्वारा विज्ञान, प्रौद्योगिकी और पर्यावरण विभाग का दौरा

पंजाब में अनुसंधान और नवीनीकरण को बढ़ावा देने के लिए आपसी सहयोग के लिए किया विचार-विमर्श

Listen to this article

5 Dariya News

5 Dariya News

5 Dariya News

चंडीगढ़ , 25 Sep 2019

Last updated on: Sep 25, 2019, 00:00 IST

प्रो. हेई सूइ यू, डिप्टी वाइस चांसलर इंटरनेशनल के नेतृत्व वाले लीड्स यूनिवर्सिटी ऑफ लीडस के प्रतिनिधिमंडल ने आज विज्ञान, प्रौद्योगिकी और पर्यावरण विभाग (डीएसटीइ) का दौरा किया और विभाग के प्रमुख सचिव श्री आर के वर्मा आई.ए.एस. के साथ विचार-विमर्श किया।विज्ञान, प्रौद्योगिकी और पर्यावरण विभाग के एक प्रवक्ता ने कहा कि ईडी, पंजाब स्टेट काउंसिल ऑफ साइंस एंड टेक्नोलॉजी ने मिशन इनोवेटिव पंजाब और मिशन तंदुरूस्त पंजाब पर एक संक्षिप्त पेशकारी के द्वारा बैठक की शुरूआत की। उन्होंने कहा कि दोनों मिशनों का उद्देश्य एक मजबूत अनुसंधान और नवीनीकरण इकोसिस्टम विकसित करने के साथ साथ पंजाब को सबसे स्वस्थ राज्य बनाना है। उन्होंने कहा कि दोनों मिशनों को सरकारी विभागों, उद्योगों और अनुसंधान संस्थानों / विश्वविद्यालयों के द्वारा लागू किया जा रहा है और इनोवेटर्स, उच्च तकनीक के शोधकर्ता, व्यावसायिक नेता, उद्यमी और विदेशी विशेषज्ञ/ प्रतिनिधि भी अनुसंधान और नवीनीकरण को आगे बढ़ाने के लिए सहयोग देने मेें जुटे हुये हैं।इसके अलावा लीड्स यूनीवर्सिटी ने अनुसंधान, नवीनीकरण, इंजीनियरिंग, अप्लाईड हैल्थ, ऊर्जा और दवाईयों के क्षेत्र में किए कार्यों संबंधी बताया।मीटिंग के दौरान आई.आई.टी. रोपड़, पीजीआइ, आईआईएसईआर, नाईपर, आईएमटेक, नाबी और आईएनएसटी जैसे पंजाब के अनुसंधान संस्थानों के साथ अनुसंधान और नवीनीकरण को प्रोत्साहित करने में सहायता देने के लिए लीड्स यूनीवर्सिटी के एक प्रतिनिधिमंडल के साथ चर्चा की गई।इन दोनों मिशनों के तहत विभिन्न क्षेत्रों में संभावित सहयोग पर चर्चा की गई। इन क्षेत्रों में जीवन विज्ञान, सार्वजनिक स्वास्थ्य और खाद्य शामिल हैं; पर्यावरण और मौसम में परिवर्तन; ठोस अवशेष और प्लास्टिक के अवशेष का प्रबंधन; धान की पराली के प्रबंधन के लिए नवीनतम उपाय; उद्योग 4.0 और औद्योगिक प्रदूषण नियंत्रण और प्रबंधन शामिल हैं।विज्ञान, प्रौद्योगिकी और पर्यावरण विभाग ने प्रतिनिधिमंडल को विभाग द्वारा 5 नवंबर, 2019 को ललित चंडीगढ़ में विभाग द्वारा आयोजित किये जा रहे ‘पंजाब इनोवेशन एंड टेक्नोलॉजी सम्मेलन’ में शमूलियत के लिए प्रतिनिधिमंडल को आमंत्रित किया।

 

Tags: Tandarust Punjab

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD