Wednesday, 22 July 2026

 

 

खास खबरें लोकतंत्र प्रतिनिधित्व से चलता है, उसके लिए नुमायंदे बनाए जाते हैं, नुमायंदों को अपनी बात संसद में रखनी चाहिए’’: अनिल विज पर्यावरण संरक्षण को बनाएं जन आंदोलन : नायब सिंह सैनी ट्रीटेड पानी का वैज्ञानिक और योजनाबद्ध तरीके से उपयोग किया जाए- मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी देश के युवा और किसान सड़कों पर हैं, लेकिन बातचीत करने के बजाय, भाजपा सरकार उनकी आवाज़ दबाने के लिए बल का इस्तेमाल कर रही है : बलतेज पन्नू मुख्यमंत्री से मिले नीट (स्नातक)-2026 में अखिल भारतीय स्तर पर द्वितीय रैंक प्राप्त करने वाले पंशुल बंसल मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने मिर्जापुर माजरा व भूखड़ी पहुंचकर शोक संतप्त परिवारों को दी सांत्वना लोकतंत्र की मजबूती के लिए प्रत्येक व्यक्ति अपना वोट अवश्य बनवाए- मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी प्रधानमंत्री मोदी ने देखते ही पहचाना, कार्यकर्ताओं के प्रति उनका स्नेह अतुलनीय : विनीत जोशी मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने की विशेष गहन पुनरीक्षण पर समीक्षा बैठक आईआईएचएमआर यूनिवर्सिटी कॉन्वोकेशन 2026: 506 स्टूडेंट्स को मिली डिग्रियां नाबार्ड ने बदली हरियाणा के ग्रामीण आँचल की तस्वीर विपुल गोयल की अध्यक्षता में एच.ए.डी.सी की 8वीं बोर्ड बैठक संपन्न आईटीआई छात्रों को हुनरमंद बनाकर आधुनिक उद्योगों से जोड़ना है सरकार का मुख्य लक्ष्य- राज्य मंत्री गौरव गौतम डॉ. हिमांशु अग्रवाल द्वारा सेवा केंद्र और सब-रजिस्ट्रार कार्यालय का औचक निरीक्षण जिला प्रशासन ने स्वतंत्रता दिवस समारोह की तैयारियां शुरू की शाह के इशारों पर नाच रहे हैं मान: अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग प्रितपाल सिंह बलियावाल ने हलका साहनेवाल के बांधों की मरम्मत और अवैध खनन के लिए डिप्टी कमिश्नर को सौंपा ज्ञापन पीएम आवास के बाहर प्रदर्शन, राहुल गांधी से डॉ. जितेंद्र सिंह ने की बातचीत ‘मुख्यमंत्री का कार्यकर्ताओं के साथ संवाद’ कार्यक्रम शुरू गुलाब चंद कटारिया ने समावेशी समाज के निर्माण का किया आह्वान ज्ञानेश कुमार ने ब्राजील के राजदूत से की मुलाकात

 

रामनाथ कोविंद ने छठे भारत जल सप्ताह -2019 का उद्घाटन किया

जल संबंधी मामलों पर 14 देश भारत के साथ आए : गजेन्द्र सिंह शेखावत

Listen to this article

5 Dariya News

5 Dariya News

5 Dariya News

नई दिल्ली , 24 Sep 2019

Last updated on: Sep 24, 2019, 00:00 IST

केंद्रीय जल शक्ति मंत्री गजेन्द्र सिंह शेखावत ने कहा कि जल संबंधी मामलों पर भारत अपने सर्वोत्तम अभ्यासों को साझा करने के लिए तैयार है तथा दूसरों से अनुभव सीखने के लिए भी तत्पर है। ऐसी परिचर्चाओं से जल संबंधी नीतियों और रणनीतियों को बेहतर बनाने में मदद मिलती है। छठे भारत जल सप्ताह 2019 को संबोधित करते हुए श्री शेखावत ने कहा कि भारत ने इजरायल, कनाडा, जापान, जर्मनी, यू.के. जैसे 14 देशों के साथ अंतर्राष्ट्रीय सहयोग स्थापित किया है। उन्होंने अंतर्राष्ट्रीय समुदाय को आश्वस्त करते हुए कहा कि साझा करने लायक कोई भी रणनीति या योजना का स्वागत है। भारत बेहतर भविष्य सुरक्षित करने से संबंधित अपनी जिम्मेदारी के लिए जागरूक है।श्री शेखावत ने कहा कि भारत की भौगोलिक विविधता और जल संबंधी समस्याओं पर मंत्रालय ने जल शक्ति अभियान शुरु किया है जो केंद्र और राज्य सरकारों का एक संयुक्त कार्यक्रम है। इसके तहत भारत में जल संकट झेल रहे जिलों और ब्लॉकों में जल संरक्षण गतिविधियां तेज की जाएंगी। पारंपरिक जल स्रोतों का पुनरुद्धार और पुननिर्माण किया जाएगा।राष्ट्रपति श्री रामनाथ कोविंद ने भारत जल सप्ताह-2019 का उद्घाटन किया। इस कार्यक्रम की थीम है-जल सहयोग :  21वीं सदी की चुनौतियों का सामना। इस कार्यक्रम के लिए जापान और यूरोपीय संघ को सहयोगी बनाया गया है।

केंद्रीय जलशक्ति राज्य मंत्री रतनलाल कटारिया ने कहा कि सतत भविष्य के लिए सहयोग आवश्यक है। जल शक्ति मंत्रालय सहयोग का एक उदाहरण है। बेहतर जल प्रशासन के लिए भारत सरकार ने जल व स्वच्छता से संबंधित विभिन्न विभागों का विलय कर जल शक्ति मंत्रालय का गठन किया है। इसके पहले 7 मंत्रालय और 10 से अधिक विभागों पर जल और जल प्रबंधन के विभिन्न आयामों का दायित्व है। अब सभी विभाग देश में जल सुरक्षा के लिए सहयोग कर रहे हैं।जल संसाधन, नदी विकास और गंगा संरक्षण विभाग के सचिव श्री वी.पी.सिंह ने कहा कि हालांकि जल क्षेत्र में हमेशा से समस्याएं रही हैं लेकिन जलवायु परिवर्तन के रूप में एक बड़ी समस्या सामने आई है। जलवायु परिवर्तन जल संसाधनों को प्रभावित कर रहे हैं। हालांकि जल प्रबंधन एक अवसर भी प्रदान करता है जिसके माध्यम से संकट को सहने लायक, गरीबी को बेहतर जीवन और बिगड़े हुए पारितंत्र को मजबूत बनाया जा सकता है।जल शक्ति मंत्रालय ने 2012 से भारत जल सप्ताह का आयोजन कर रहा है। यह जल संबंधी मामलों पर एक अंतर्राष्ट्रीय कार्यक्रम है। विभिन्न राज्यों के जल संसाधन मंत्रियों ने उद्घाटन कार्यक्रम में भाग लिया। भारत तथा विदेश के 1500 प्रतिनिधियों ने इस कार्यक्रम में भाग लिया। इसमें 28 देशों के 63 प्रतिनिधि शामिल है।इस कार्यक्रम को 15 सेमीनारों, 4 बौद्धिक सत्रों, 12 पैनल परिचर्चाओं तथा 6 विशेष सत्रों में विभाजित किया गया है। यह कार्यक्रम विज्ञान भवन में आयोजित होंगे। इसके अलावा इंदिरा गांधी राष्ट्रीय कला केंद्र में जल संसाधन क्षेत्र में प्रौद्योगिकी और समाधान पर एक प्रदर्शनी का आयोजन किया गया है।जल संसाधन, कृषि, ऊर्जा क्षेत्रों के राष्ट्रीय और अंतर्राष्ट्रीय संगठन, अनुसंधान संस्थान, शिक्षा संस्थान और एनजीओ इस कार्यक्रम में भाग ले रहे हैं।    

 

Tags: Ram Nath Kovind , Gajendra Singh Shekhawat , Rattan Lal Kataria

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD