Thursday, 04 June 2026

 

 

खास खबरें डोनाल्ड ट्रंप ने युद्ध शक्तियों पर संसद के मतदान को बताया 'फिजूल' सरबजीत सिंह झिंझर की ‘बोलेगा घनौर बदलेगा दौर’ पदयात्रा के छठे दिन घनौर में पेयजल संकट की हकीकत आई सामने इंडोनेशिया ओपन : पीवी सिंधु और आयुष शेट्टी की हार के साथ भारत का सिंगल्स अभियान समाप्त तेल आयात कम करने से लेकर किसानों की समृद्धि तक : हरदीप सिंह पुरी ने पहले फ्लेक्स-फ्यूल यात्री वाहन का शुभारम्भ किया भारत और ब्रिटेन ने महत्वपूर्ण खनिज आपूर्ति श्रृंखला वेधशाला शुरू की 144 वर्षों में किसी सरकार ने नहरों का पानी नहीं लेने दिया, मुख्यमंत्री भगवंत मान किसानों के मसीहा बने : मनविंदर सिंह ग्यासपुरा पीएम मोदी के नेतृत्व में पूर्वोत्तर ने देखा ऐतिहासिक बदलाव : सीएम पेमा खांडू हरपाल सिंह चीमा ने मुलाजिम यूनियनों से की मुलाकात मंत्रिमंडल की बैठकों में लिए गए 99 प्रतिशत निर्णय पूरी तरह कार्यान्वितः जगत सिंह नेगी मंत्रिमंडलीय उप-समिति की बैठक आयोजित एमवाई भारत ने 3.9 लाख क्विज़ पार्टिसिपेंट्स के साथ गिनीज़ वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाया जितिन प्रसाद ने आईआईएफटी में जीबीआरसी 2026 का उद्घाटन किया शिमला पहाड़ी चौक की वर्षों पुरानी जलभराव समस्या का समाधान पंजाब पुलिस ने बड़ी आतंकी साजिश को किया नाकाम रोटरी क्लब रोपड़ सेंट्रल के डिस्ट्रिक्ट गवर्नर रवि प्रकाश का आधिकारिक दौरा सरकार 2027 तक 5,000 ई85 फ्यूल स्टेशन शुरू करेगी : हरदीप सिंह पुरी 1 किलोवाट उपभोक्ताओं के घर बिना बैंक गारंटी लगेगा सोलर सिस्टम, बिजली बिल होगा शून्य : अनिल विज सीएम मोहन चरण माझी ने बैठक में आपदा जोखिम कम करने पर ब्रिक्‍स के बीच सहयोग की अपील की नशों के खिलाफ अभियान को और मजबूत बनाने के लिए अमृतसर केंद्रीय में महत्वपूर्ण बैठक आयोजित नशाविरोधी अभियान के दौरान हवलदार शहीद भारत की ओर बढ़ रहा है दीर्घकालिक वैश्विक निवेश, निवेशकों के लिए सबसे भरोसेमंद गंतव्य बना देश : पीयूष गोयल

 

जय राम ठाकुर ने केन्द्रीय पुलिस कैन्टीन का शुभारम्भ किया

Listen to this article

5 Dariya News

5 Dariya News

5 Dariya News

शिमला , 23 Sep 2019

Last updated on: Sep 23, 2019, 00:00 IST

मुख्यमंत्री जय राम ठाकुर ने आज यहां कार्यरत और सेवानिवृत पुलिस कर्मचारियां को सुविधा प्रदान करने के लिए पुलिस मुख्यालय शिमला में केन्द्रीय पुलिस कैन्टीन का शुभारम्भ किया।मुख्यमंत्री ने कहा कि इस कैन्टीन के माध्यम से 17000 कार्यरत पुलिस कर्मचारियों और 20000 सेवानिवृत पुलिस कर्मियों के परिवारों को गुणवत्तायुक्त सामान  उपलब्ध होगा। इस कैन्टीन के माध्यम से न केवल पुलिस कर्मियों के परिवारों को उत्पादों पर छूट प्राप्त होगी बल्कि उन्हें एक स्थान पर दैनिक उपयोग की सभी वस्तुऐं प्राप्त हो सकेंगी। उन्होंने पुलिस विभाग से ग्रामीण क्षेत्रों में भी इस तरह की सेवा को आरम्भ करने की संभावनाओं को खोजने के निर्देश दिए ताकि इन क्षेत्रों में सेवाएं दे रहे कर्मियों को भी लाभ प्रदान किया जा सके।मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य के ग्रामीण क्षेत्रों में सेवाएं दे रहे पुलिस कर्मियों को मोबाईल कैन्टीन की सुविधा प्रदान करने के लिए राज्य सरकार तीन फोर्स ट्रैवलर वाहन उपलब्ध करवाएगी। उन्होंने कहा कि सोलन, ऊना, बिलासपुर और मण्डी पुलिस लाईनों में उपलब्ध भूमि के कुछ भाग पर इण्डियन आॅयल काॅरर्पोरेशन के रिटेल आऊटलेट को स्थापित करने की स्वीकृति प्रदान की जाएगी। इन पैट्रोल पम्पों से अर्जित लाभ को पुलिस कर्मियों के मेधावी बच्चों को छात्रवृति प्रदान करने पर खर्च किया जाएगा।पुलिस महानिदेशक एस.आर. मरडी ने इस अवसर पर मुख्यमंत्री तथा अन्य गणमान्य व्यक्तियों का स्वागत किया। उन्होंने कहा कि राज्य के सभी जिलों में लगभग 18 कैन्टीनें चलाई जा रही हैं और शीघ्र ही दो अन्य कैन्टीनें खोली जाएंगी। उन्होंने कहा कि अब तक इन कैन्टीनों के माध्यम से 8 करोड़ रुपये की राशि के सामान की बिक्री की गई है।शिक्षा मंत्री सुरेश भारद्वाज, पूर्व पुलिस महानिदेशक आर.आर. वर्मा तथा अन्य वरिष्ठ अधिकारी भी इस अवसर पर उपस्थित थे।

 

Tags: Jai Ram Thakur

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD