पंजाब सरकार द्वारा पट्टी-मक्खू रेलवे-लाईन को मुकम्मल करने के लिए ज़मीन एक्वायर करने सम्बन्धी 40 करोड़ रुपए जारी कर दिए गए हैं। इस रेल लिंक बनने से अमृतसर-मुम्बई के दरमियान 240 किलोमीटर का सफऱ कम हो जायेगा, जिससे सीमावर्ती क्षेत्रों और उद्योगों को बहुत बड़ा लाभ होगा। इन शब्दों का प्रगटावा ओम प्रकाश सोनी मैडीकल शिक्षा और अनुसंधान मंत्री पंजाब ने अपने निवास स्थान में पंजाब प्रदेश व्यापार मंडल के नुमायंदों द्वारा किये गए धन्यवाद करने के समय किया। श्री सोनी ने बताया कि इस रेल लिंक के पूरे होने से माझा और मालवे का सीधा संपर्क हो जायेगा और देश को दूसरी डिफेंस लाईन का लाभ भी मिलेगा। श्री सोनी ने बताया कि जब केंद्र में कांग्रेस की सरकार थी तो वह व्यापार मंडल को लेकर स. मनमोहन सिंह प्रधानमंत्री को मिले थे और रेलवे लिंक की माँग रखी थी, जिसको उन्होंने दिए गए तथ्यों के आधार पर तभी स्वीकार कर लिया था और अब नीति आयोग द्वारा भी इस प्रोजैक्ट को अपनी सहमति दे दी गई है। श्री सोनी ने बताया कि पंजाब सरकार द्वारा फिऱोज़पुर और तरन तारन जि़ले के अंदर पड़ती ज़मीन को एक्वायर करने के लिए आदेश दे दिए गए हैं। श्री सोनी ने बताया कि इस प्रोजैक्ट के पूरे होने से व्यापारिक पक्ष से बहुत फ़ायदा होगा और व्यापारिक खर्चों में भारी कटौती होगी। श्री सोनी ने कैप्टन अमरिन्दर सिंह मुख्यमंत्री पंजाब और वित्त मंत्री स. मनप्रीत सिंह बादल का धन्यवाद भी किया, जिनके यत्नों स्वरूप इस प्रोजैक्ट को अमली जामा पहनाया गया है।
ओम प्रकाश सोनी ने व्यापारियों को भरोसा दिया कि सरकार उनको किसी भी तरह की मुश्किल नहीं आने देगी। उन्होंने बताया कि पंजाब सरकार द्वारा व्यापारियों का बनता 100 करोड़ रुपए वैट रिफंड जारी कर दिया गया है।इस मौके पर पंजाब प्रदेश व्यापार मंडल के प्रधान श्री प्यारे लाल सेठ ने पट्टी-मक्खू रेलवे लिंक का काम शुरू करवाने के लिए श्री सोनी का धन्यवाद किया। श्री सेठ ने कहा कि इस रेलवे लिंक के मुकम्मल होने से जहाँ व्यापारियों के समय की बचत होगी, वहीं आर्थिक पक्ष से भी काफ़ी लाभ मिलेगा। उन्होंने बताया कि इस रेलवे लिंक के साथ माझा और मालवा के व्यापारियों का सीधा संपर्क हो जायेगा और अमृतसर के व्यापार को काफ़ी बढ़ावा मिलेगा। श्री सेठ ने ज़मीन एक्वायर करने के लिए 40 करोड़ रुपए जारी करने और पंजाब सरकार का धन्यवाद किया और कहा कि व्यापारी हमेशा ही सरकार के साथ हैं। इस मौके पर व्यापारियों द्वारा श्री सोनी को सम्मानित भी किया गया।इस मौके पर व्यापार मंडल के महा मंत्री श्री समीर जैन, श्री अमित कपूर, श्री बी.के. बजाज, श्री नरिन्दर सूरी, श्री सुरेश सूरी, श्री रंजन अग्रवाल, एस.के. वधवा, श्री रजिन्दर गोयल, श्री अनिल कपूर, श्री अश्वनी शर्मा, श्री बलबीर भसीन, श्री राकेश ठुकराल, श्री भूपिन्दर खोसला के अलावा बड़ी संख्या में पंजाब प्रदेश व्यापार मंडल के मैंबर उपस्थित थे।