श्री दुर्गियाना कमेटी अमृतसर और पंच रतन श्री कृष्णा मंदिर कमेटी नारायणगढ़ छेहरटा की ओर से दशहरा का आयोजन बड़ी श्रद्धा और धूमधाम से किया गया। इस भव्य समारोह का शुभारंभ बतौर मुख्य अतिथि पंजाब के पूर्व उप मुख्यमंत्री श्री ओम प्रकाश सोनी ने किया। श्री सोनी ने रावण, कुंभकरण व मेघनाथ के पुतले का दहन किया । श्री सोनी ने मंच से संबोधित करते हुए कहा कि रावण बुराई का प्रतीक था इसलिए उसे युगों-युगों से जलाया जा रहा है। बुराई का हमेशा ही अंत होता है लोग हमेशा ही सच्चाई के मार्ग पर चलें। बुरे कामों से दूर रहें भारत में पर्व और त्यौहार धूमधाम से मनाए जाते हैं। सभी धर्मों के लोग मिलजुल कर इन पर्वो को मनाते आ रहे हैं। भारत की एकता व अखंडता इसलिए बनी हुई है क्योंकि यहां लोगों में आपसी प्रेम और सद्भाव का भाव है। हम लोगो को अपने मन के रावण को मारना चाहिए और ईमानदारी और सच्चाई के रस्ते पर चलना चाहिए ! दशहरे के पर्व से हमे बुराई को छोड़ अच्छाई को अपनाते हुए समाज में फैले हुए नशे रूपी रावण का मिलझुल कर खात्मा करना चाहिए। इस मौके पर विकास सोनी, सविंदर सिंह शिंदा, परशोतम पाल, तरसेम लाल, प्यारे लाल सेठ, जे. पी शूर, समीर जैन, करण पूरी, एडवोकेट कंवर राजिंदर, सुरिंदर शिन्दा, जसविंदर जज, परमजीत चोपडा,रमन विर्क ,अमन वेरका , सतीश बल्लू, मनजीत बॉबी, और बड़ी गिनती में इलाका निवासी मौजूद थे!