Wednesday, 22 July 2026

 

 

खास खबरें मोदी सरकार की बर्बरता के शिकार छात्रों की मदद के लिए केजरीवाल ने दिनभर अस्पताल, थाने से लेकर जंतर-मंतर तक की भागदौड़ पंजाब कैबिनेट ने पंजाब विधानसभा का 13वां सत्र 3 से 10 अगस्त तक बुलाने को दी मंजूरी मोगा ग्रेनेड हमले में शामिल 3 मुख्य आरोपियों सहित 17 व्यक्ति गिरफ्तार पंजाब द्वारा आगामी खरीद के लिए भंडारण हेतु स्थान बनाने हेतु मासिक 12 लाख मीट्रिक टन अनाज की लिफ्टिंग पर जोर मुख्य सचिव ने चंडीगढ़ में लैंडस्टैक एवं नक्शा परियोजनाओं की प्रगति की समीक्षा की विधायक कुलजीत सिंह रंधावा ने दो आंगनवाड़ी वर्करों को नियुक्ति पत्र सौंपे विधायक कुलजीत सिंह रंधावा ने हमायूंपुर, तसिंबली, बसौली और कसौली में की जनसभाएं एवं लोक मिलनियां प्रदेश में 1 करोड़ 40 लाख पौधे लगाने का लक्ष्य किया गया निर्धारित-नायब सिंह सैनी हरियाणा के राज्यपाल ने स्पोर्ट्स इंफ्रास्ट्रक्चर की समीक्षा की मोदी सरकार की बर्बरता के शिकार छात्रों के साथ खड़ी है आम आदमी पार्टी - अरविंद केजरीवाल पंजाब में बनाए जाएंगे 10 लाख नए राशन कार्ड : मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान लोकतंत्र प्रतिनिधित्व से चलता है, उसके लिए नुमायंदे बनाए जाते हैं, नुमायंदों को अपनी बात संसद में रखनी चाहिए’’: अनिल विज पर्यावरण संरक्षण को बनाएं जन आंदोलन : नायब सिंह सैनी ट्रीटेड पानी का वैज्ञानिक और योजनाबद्ध तरीके से उपयोग किया जाए- मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी देश के युवा और किसान सड़कों पर हैं, लेकिन बातचीत करने के बजाय, भाजपा सरकार उनकी आवाज़ दबाने के लिए बल का इस्तेमाल कर रही है : बलतेज पन्नू मुख्यमंत्री से मिले नीट (स्नातक)-2026 में अखिल भारतीय स्तर पर द्वितीय रैंक प्राप्त करने वाले पंशुल बंसल मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने मिर्जापुर माजरा व भूखड़ी पहुंचकर शोक संतप्त परिवारों को दी सांत्वना लोकतंत्र की मजबूती के लिए प्रत्येक व्यक्ति अपना वोट अवश्य बनवाए- मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी प्रधानमंत्री मोदी ने देखते ही पहचाना, कार्यकर्ताओं के प्रति उनका स्नेह अतुलनीय : विनीत जोशी मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने की विशेष गहन पुनरीक्षण पर समीक्षा बैठक आईआईएचएमआर यूनिवर्सिटी कॉन्वोकेशन 2026: 506 स्टूडेंट्स को मिली डिग्रियां

 

कोयला गैसीकरण संयंत्र पीएफ तालचेर फर्टिलाइजर्स लिमिटेड के लिए एलएसटीके अनुबंध मेसर्स वुहान इंजीनियरिंग कंपनी लिमिटेड को दिया गया

Listen to this article

5 Dariya News

5 Dariya News

5 Dariya News

नई दिल्ली , 18 Sep 2019

Last updated on: Sep 18, 2019, 00:00 IST

कोयला गैसीकरण संयंत्र पीएफ तालचेर फर्टिलाइजर्स लिमिटेड के लिए लम्प सम टर्न की (एलएसटीके) अनुबंध चीन की मेसर्स वुहान इंजीनियरिंग कंपनी लिमिटेड को दिया गया। ऐसा भारतीय उर्वरक निगम लिमिटेड (एफसीआईएल) और हिन्दुस्तान उर्वरक निगम लिमिटेड (एचएफसीएल) की बंद इकाइयों का पुनरुद्धार करने के उपाय के रूप में किया गया। सरकार ने आरसीएफ, गेल, सीआईएल और एफसीआईएल की संयुक्त क्षेत्र कंपनी तालचेर फर्टिलाइजर्स लिमिटेड (टीएफएल) को 13,287 करोड़ रुपये के अनुमानित निवेश से एफसीआईएल की तालचेर की इकाई का पुनरुद्धार करने के लिए अधिकृत किया था। इस संयंत्र की उत्पादन क्षमता कोयला गैसीकरण प्रौद्योगिकी के माध्यम से 1.27 एमएमटीपीए नीम चढ़े यूरिया के उत्पादन की है। टीएफएल को अपनी जरूरतें पूरा करने के लिए कैप्टिव खान के रूप में नॉर्थ अर्खपाल खान का उत्तरी हिस्सा आवंटित किया गया है। रसायन और उर्वरक मंत्री श्री डी. वी. सदानंद गौड़ा, पेट्रोलियम और प्राकृतिक गैस तथा इस्पात मंत्री, श्री धर्मेंद्र प्रधान, सचिव (उर्वरक) श्री छबीलेंद्र राउल ने इस अनुबंध समारोह की अध्यक्षता की।इस अवसर पर श्री डी. वी. सदानंद गौड़ा ने कहा कि टीएफएल कोयला गैसीकरण प्रौद्योगिकी पर आधारित इस परियोजना को लागू कर रहा है, जो भारत में अपने किस्म की पहली परियोजना है। यह संयंत्र यूरिया उत्पादन के लिए कोयला और पेट्रोक के मिश्रण का फीड स्टॉक के रूप में उपयोग करेगा। इस परियोजना के लिए कोयला तालचेर क्षेत्र में टीएफएल को आवंटित उत्‍तरी अर्कपाल खान के कैप्टिव उत्‍तरी भाग से प्राप्‍त किया जाएगा। कैप्टिव खान का विकास कार्य प्रगति पर है। इस परियोजना के लिए पेटकोक पारद्वीप रिफाइनरी से प्राप्‍त किया जाएगा। इस परियोजना से पर्यावरण अनुकूल तरीके से स्‍थानीय रूप से पर्याप्‍त मात्रा में उपलब्‍ध कोयले के उपयोग को बढ़ावा मिलेगा। इस परियोजना से भारत की यूरिया में आत्म निर्भरता सुधरेगी और ओडिशा के साथ-साथ पूरे देश में किसानों के लिए यूरिया की उपलब्धता के बारे में विश्वसनीयता को बढ़ावा मिलेगा। इस पहल से “मेक इन इंडिया” के तहत किए गए प्रयासों से यूरिया क्षेत्र में आत्मनिर्भरता बढ़ेगी।  इससे प्रत्‍यक्ष और अप्रत्‍यक्ष रूप से लगभग 4,500 रोजगार पैदा होंगे।प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने इस परियोजना के कार्य का पिछले साल सितंबर में उद्घाटन किया था। तब से लेकर टीएफएल परियोजना पूर्व गतिविधियों का निष्पादन कर रहा है। अऩ्य प्रमुख पैकेजों के लिए निविदाओं की प्रक्रिया चल रही है और उम्मीद है कि इस वित्त वर्ष के समाप्त होने से पहले अधिक से अधिक निविदाएं सौंप दी जाएंगी।

 

Tags: Dharmendra Pradhan , DV Sadananda Gowda

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD