Wednesday, 22 July 2026

 

 

खास खबरें भाजपा चाहती तो हिमाचल प्रदेश को कर्जमुक्त बना सकती थीः सुखविन्द्र सिंह सुक्खू आप सरकार ने नौकरशाही को हाशिए पर धकेलने के बाद अब खुलेआम राजनीति का अपराधीकरण शुरू कर दिया है: सुनील जाखड़ पंजाब में पेपर लीक मामलों पर मान और बैंस दें इस्तीफा: अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग 'मिर्जापुर: द फिल्म' से पहले श्वेता त्रिपाठी ने याद किया फ्रेंचाइज़ी का यादगार सफर खरड़ पदयात्रा का 9वां दिन : रविंदर सिंह खेड़ा ने निज्जर रोड पर बंद पड़ी सीवरेज लाइन का मुद्दा उठाया सुखबीर सिंह बादल द्वारा अकाली कार्यकर्ताओं से सभी बाढ़ संभावित क्षेत्रों में बाढ़ सुरक्षा कार्य करने का आग्रह सुखबीर सिंह बादल ने केंद्र से विरोध कर रहे छात्रों की शिकायतों का समाधान करने की अपील की 'दोस्त-दोस्त न रहा' गाने वाले मुकेश ने कई फिल्मों में किया अभिनय, संगीत प्रेमियों के दिलों में आज भी गूंजती है उनकी आवाज गुजरात: गृह मंत्री अमित शाह ने 815 करोड़ रुपए की विकास परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास किया नीट विवाद: हैदराबाद पुलिस ने लोक भवन की ओर मार्च कर रहे छात्रों को रोका पीएम आवास के बाहर धरना दे रहे विपक्षी नेताओं को पुलिस ने हटाया, राहुल गांधी बोले-जोर आजमा लो, लड़ाई नहीं रुकेगी राहुल गांधी की केंद्रीय राज्य मंत्री जितेंद्र सिंह से वार्ता विफल, कांग्रेस ने सरकार के सामने रखी 5 मांगें 'छात्रों की आवाज को नजरअंदाज करना गलत', राहुल गांधी ने भारतीय से धरने में शामिल होने की अपील की कम बारिश वाले जिलों में किसानों की मदद के लिए तेज प्रयास कर रही केंद्र कोल्हापुर को मिलेगा 35 हजार दर्शक क्षमता वाला अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम, सीएम फडणवीस की मौजूदगी में हुआ एमओयू छात्रों के विरोध प्रदर्शन को संवेदनशीलता से संभाले सरकार, वाईएसआर कांग्रेस की मांग जयशंकर का दो द‍िवसीय फिलीपींस दौरा, 'आसियान' और 'क्‍वाड' बैठक में होंगे शामिल पंकज त्रिपाठी की 'ओह माय डॉग' में दिखेगा इंसान और डॉग का खास रिश्ता, बोले- 'यह कहानी दिल को छू लेने वाली है' ओ.एस.डी. सुखवीर सिंह ने धूरी हलके में चल रही विकास परियोजनाओं का लिया जायजा बेला फ़ार्मेसी कॉलेज को नया पेटेंट मिला लंबित राजस्व मामलों का समयबद्ध निपटारा सुनिश्चित करें अधिकारी: आशिका जैन

 

रामविलास पासवान ने प्‍लास्टिक के इस्‍तेमाल को रोकने के लिए जागरूकता फैलाने की आवश्‍यकता पर बल दिया

नरेन्‍द्र मोदी ने देश की प्रतिष्‍ठा बढ़ाई है और क्षेत्र में अभूतपू्र्व काम किया है : श्री रामविलास पासवान

Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

नई दिल्ली , 17 Sep 2019

Last updated on: Sep 17, 2019, 00:00 IST

प्‍लास्टिक के दुष्‍प्रभावों का उल्‍लेख करते हुए उपभोक्ता मामले, खाद्य एवं सार्वजनिक वितरण मंत्री रामविलास पासवान ने आज नई दिल्‍ली में प्रेस के साथ बातचीत करते हुए कहा कि सिंगल यूज प्‍लास्टिक से 95 लाख टन प्‍लास्टिक कचरा पैदा होता है। इसमें से 6 लाख टन नदियों में चला जाता है और पानी को प्रदूषित करता है। उन्‍होंने कहा कि जब प्‍लास्टिक कचरे को जलाया जाता है, तो सांस संबंधी बीमारियां पैदा होती है। उपभोक्ता मामले, खाद्य एवं सार्वजनिक वितरण मंत्रालय का उद्देश्‍य है कि पैकेजिंग में प्‍लास्टिक के इस्‍तेमाल को धीरे-धीरे कम किया जाए और उसकी जगह खाद्य सामग्री की पैकेजिंग के लिए शत-प्रतिशत जूट को इस्‍तेमाल में लाया जाए। पेयजल के लिए एक बार इस्‍तेमाल की जाने वाली प्‍लास्टिक बोतलों के स्‍थान पर उपयुक्‍त विकल्‍पों के विषय में श्री पासवान ने अपने मंत्रालय द्वारा उठाये गये कदमों की जानकारी देते हुए मीडिया से कहा कि उद्योग संगठनों, हितधारकों और विभिन्‍न सरकारी विभागों के साथ आयोजित बैठक के दौरान पेयजल की पैकेजिंग के मुद्दों पर चर्चा की गई। सभी हितधारकों ने पेयजल की प्‍लास्टिक बोतलों के स्‍थान पर उपयुक्‍त विकल्‍पों का सुझाव दिया है। उन्‍होंने कहा कि पेयजल की वैकल्पिक पैकेजिंग के लिए मानक तय किये जाए तथा प्‍लास्टिक के इस्‍तेमाल को रोकने के लिए जागरूकता पैदा की जाए।प्रधानमंत्री श्री नरेन्‍द्र मोदी के 69वें जन्‍मदिवस पर शुभकामनाएं देते हुए श्री रामविलास पासवान ने कहा कि प्रधानमंत्री ने हर क्षेत्र में अभूतपूर्व काम किया है। उन्‍होंने कहा कि प्रधानमंत्री के नेतृत्‍व में भारत की प्रतिष्‍ठा विश्‍व में बढ़ी है और प्रधानमंत्री ने साबित कर दिया है कि भारत एक मजबूत राष्‍ट्र है तथा वह हर तरह की सुरक्षा चुनौती का सामना करने में सक्षम है। अर्थव्‍यवस्‍था के हवाले से श्री पासवान ने कहा कि जीएसटी और नोटबंदी ने मजबूत अर्थव्‍यवस्‍था की नींव रखी है। सामाजिक न्‍याय का उल्‍लेख करते हुए उन्‍होंने कहा कि प्रधानमंत्री ने मुस्लिम महिलाओं सहित समाज के सभी वर्गों के लिए सामाजिक न्‍याय सुनिश्चित किया है। कश्‍मीर के बारे में श्री पासवान ने कहा है कि प्रधानमंत्री की नीतियों के आधार पर कश्‍मीर में हालात सामान्‍य हो रहे है और कश्‍मीर दोबारा प्रमुख पर्यटन स्‍थल बन जाएगा। उन्‍होंने कहा कि 2 अक्‍टूबर, 2014 को शुरू होने वाला स्‍वच्‍छ भारत अभियान राष्‍ट्रीय आंदोलन बन चुका है तथा प्रधानमंत्री ने लोगों का आह्वान किया है कि भारत को प्‍लास्टिक मुक्‍त बनाया जाए।

 

Tags: Ram Vilas Paswan

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD