Friday, 05 June 2026

 

 

खास खबरें डोनाल्ड ट्रंप ने युद्ध शक्तियों पर संसद के मतदान को बताया 'फिजूल' सरबजीत सिंह झिंझर की ‘बोलेगा घनौर बदलेगा दौर’ पदयात्रा के छठे दिन घनौर में पेयजल संकट की हकीकत आई सामने इंडोनेशिया ओपन : पीवी सिंधु और आयुष शेट्टी की हार के साथ भारत का सिंगल्स अभियान समाप्त तेल आयात कम करने से लेकर किसानों की समृद्धि तक : हरदीप सिंह पुरी ने पहले फ्लेक्स-फ्यूल यात्री वाहन का शुभारम्भ किया भारत और ब्रिटेन ने महत्वपूर्ण खनिज आपूर्ति श्रृंखला वेधशाला शुरू की 144 वर्षों में किसी सरकार ने नहरों का पानी नहीं लेने दिया, मुख्यमंत्री भगवंत मान किसानों के मसीहा बने : मनविंदर सिंह ग्यासपुरा पीएम मोदी के नेतृत्व में पूर्वोत्तर ने देखा ऐतिहासिक बदलाव : सीएम पेमा खांडू हरपाल सिंह चीमा ने मुलाजिम यूनियनों से की मुलाकात मंत्रिमंडल की बैठकों में लिए गए 99 प्रतिशत निर्णय पूरी तरह कार्यान्वितः जगत सिंह नेगी मंत्रिमंडलीय उप-समिति की बैठक आयोजित एमवाई भारत ने 3.9 लाख क्विज़ पार्टिसिपेंट्स के साथ गिनीज़ वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाया जितिन प्रसाद ने आईआईएफटी में जीबीआरसी 2026 का उद्घाटन किया शिमला पहाड़ी चौक की वर्षों पुरानी जलभराव समस्या का समाधान पंजाब पुलिस ने बड़ी आतंकी साजिश को किया नाकाम रोटरी क्लब रोपड़ सेंट्रल के डिस्ट्रिक्ट गवर्नर रवि प्रकाश का आधिकारिक दौरा सरकार 2027 तक 5,000 ई85 फ्यूल स्टेशन शुरू करेगी : हरदीप सिंह पुरी 1 किलोवाट उपभोक्ताओं के घर बिना बैंक गारंटी लगेगा सोलर सिस्टम, बिजली बिल होगा शून्य : अनिल विज सीएम मोहन चरण माझी ने बैठक में आपदा जोखिम कम करने पर ब्रिक्‍स के बीच सहयोग की अपील की नशों के खिलाफ अभियान को और मजबूत बनाने के लिए अमृतसर केंद्रीय में महत्वपूर्ण बैठक आयोजित नशाविरोधी अभियान के दौरान हवलदार शहीद भारत की ओर बढ़ रहा है दीर्घकालिक वैश्विक निवेश, निवेशकों के लिए सबसे भरोसेमंद गंतव्य बना देश : पीयूष गोयल

 

डीसी बनने का सपना देखने वाली दुर्लभ बीमारी से पीड़ित 15 साल की बच्ची की ख्वाहिश की पूरी

एक दिन के लिए करवाया डीसी होने का अहसास

Listen to this article

5 Dariya News

5 Dariya News

5 Dariya News

फिरोजपुर , 13 Sep 2019

Last updated on: Sep 13, 2019, 00:00 IST

लोकोमोटर नाम की दुर्लभ बीमारी से पीड़ित 15 साल की दसवीं कक्षा की टॉपर स्टूडेंट अनमोल बेरी की डीसी बनने की ख्वाहिश शुक्रवार को फिरोजपुर के डिप्टी कमिश्नर चंद्र गैंद ने इस स्पेशल चाइल्ड को एक दिन का डीसी होने का अहसास करवाकर पूरी की। डिप्टी कमिश्नर अनमोल को लेने के लिए खुद बैंक कालोनी स्थित उसके घर पहुंचे और डीसी की सरकारी गाड़ी में बैठाकर उसे प्रशासकीय काम्पलेक्स में लाए। यहां बच्ची के स्वागत के लिए रेड कार्पेट बिछाया गया था, जहां समस्त प्रशासकीय और पुलिस अधिकारियों ने बच्ची को फूलों का गुलदस्ता देकर स्वागत किया। डिप्टी कमिश्नर ने अनमोल को फिरोजपुर जिले के लिए बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ अभियान का ब्रांड अंबैसेडर भी नियुक्त करने की घोषणा की। डिप्टी कमिश्नर ने बताया कि अनमोल एक दुर्लभ बीमारी से पीड़ित है, जिसकी वजह से उसके शरीर का विकास रुक गया है। लड़की की हाईट सिर्फ 2 फुट 8 इंच है लेकिन पढ़ाई-लिखाई के मामले में उसका कोई मुकाबला नहीं। दसवीं कक्षा में वह 85.6 फीसदी अंकों के साथ टॉपर रही है। नौवी कक्षा में उसके 95.03 फीसदी अंक थे और अब वह 11वीं कक्षा में आरएसडी राज रत्न पब्लिक स्कूल में पढ़ाई कर रही है। कुछ दिन पहले जब डिप्टी कमिश्नर इस स्कूल में नशे के खिलाफ लेक्चर देने गए थे तो वहां इस बच्ची से मुलाकात की। बच्ची के बारे में पूछने पर कॉलेज प्रिंसिपल ने उसकी दुर्लभ बीमारी के बारे में डीसी को बताया और कहा कि अब तक उसकी चार सरजरियां हो चुकी हैं। डीसी ने अनमोल से बातचीत में पूछा कि वह बड़े होकर क्या बनना चाहती है तो उसने कहा कि वह आईएएस पास करके डिप्टी कमिश्नर बनना चाहती है। डिप्टी कमिश्नर ने कहा कि वह उसे अपने सपने के और करीब ले जाने में मदद कर सकते हैं, जिसके तहत वह उसे एक दिन के लिए डीसी होने का अहसास करवाएंगे और डीसी की तरफ से किए जाने वाले कार्यों को नजदीक से देखने के मौका देंगे। 

शुक्रवार को डीसी चंद्र गैंद ने अनमोल को एक दिन के लिए डीसी होने का अहसास करवाया।डीसी ऑफिस में अनमोल को डिप्टी कमिश्नर की कुर्सी के साथ कुर्सी पर बैठी और प्रशासकीय कामकाज को बेहद करीब से देखा। इस बीच अनमोल ने कई फोन कॉल्स भी अटेंड किए, जोकि खास तौर पर विभिन्न अधिकारियों की तरफ से उन्हें बधाई देने के लिए आए थे। डिप्टी कमिश्नर ने शहर को लेकर जब अनमोल से उसकी प्राथमिताएं पूछी तो उसने कई मुद्दों के बारे में बताया।अनमोल ने पांच सुझाव दिए और कहा कि वह चाहती हैं कि इन मसलों पर जल्द से जल्द काम होना चाहिए। डीसी ने अनमोल बेरी के सभी सुझाव संबंधित महकमों को तत्काल प्रभाव से लागू करने के निर्देश दिए। अनमोल ने बताया कि सबसे पहले शहर की सड़कों को लेकर काम होना चाहिए, जिस पर मौके पर मौजूद नगर काउंसिल के ईओ ने बताया कि टेंडर लग चुके हैं और 30 दिन से शहर की सड़कें हाई क्वालिटी की बनाई जाएंगी। इसके बाद अनमोल ने शहर में प्लास्टिक बैन करने, साफ-सफाई को और बेहतर करने और बेसहारा पशुओं के मसले पर कदम उठाने के लिए कहा। डिप्टी कमिश्नर ने बताया कि सरकार की तरफ से बेसहारा पशुओं के मसले पर 3 करोड़ रुपए की राशि भेजी गई है, जिसके तहत उपयुक्त जगह की तलाश करके एक बड़ी गऊशाला बनाई जाएगी, जिससे इस समस्या का समाधान होगा। अनमोल ने शिक्षा के क्षेत्र में पंजाब सरकार की तरफ से किए गए कार्यों की खास तौर पर प्रशंसा की और कहा कि इस क्षेत्र में सबसे अच्छा काम चल रहा है। बच्ची ने पंजाब सरकार की तरफ से कई जनहित के मुद्दों पर किए जा रहे कार्यों को सराहा।अनमोल की हौंसलावजाई के लिए विधायक परमिंदर सिंह पिंकी खास तौर पर डीसी ऑफिस पहुंचे। उन्होंने शारीरिक तौर पर कमजोर होने के बावजूद अनमोल के जज्बे, अपने सपने को साकार करने की लगन और पढ़ाई में उम्दा परफार्मेंस के लिए अनमोल को सम्मानित भी किया। विधायक पिंकी ने कहा कि बच्ची की मदद के लिए वह हरदम तैयार हैं। इसके बाद अनमोल विधायक परमिंदर सिंह पिंकी और डीसी चंद्र गैंद के साथ प्रेस क्लब पहुंची, जहां विधायक और डीसी के साथ अनमोल ने प्रेस क्लब को पांच लाख रुपए की ग्रांट का चैक सौंपा। 

 

Tags: DC Ferozepur , Parminder Singh Pinky

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD