Thursday, 23 July 2026

 

 

खास खबरें अपनों का दर्द बांटने आठ किलोमीटर पैदल चलकर ग्रांउंड जीरो पहुंचे केवल सिंह पठानिया सीमा पार से चल रहे तस्करी मॉड्यूल से जुड़े दो व्यक्ति 6 आधुनिक पिस्तौल, 1 किलो हेरोइन, 10 हजार रुपये की ड्रग मनी सहित गिरफ्तार सरकार छात्रों की भावनाओं से भली-भांति परिचित है, छात्र अपने आंदोलन के राजनीतिक अपहरण से सावधान रहें : सुनील जाखड़ वित्त मंत्री हरपाल सिंह चीमा द्वारा सामाजिक सुरक्षा विभाग को आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं के लिए न्यूनतम 60 लाख रुपये का जीवन बीमा सुनिश्चित करने के निर्देश पंजाब सरकार का हर खेत तक नहरी पानी पहुंचाने का अभियान युद्धस्तर पर जारी खाद्य सुरक्षा से पोषण सुरक्षा की ओर बढ़ रहा पंजाब 'युद्ध नशे के विरुद्ध' अभियान को और प्रभावी बनाने पर दिया जोर ट्राइडेंट लिमिटेड का वित्त वर्ष 2026-27 की पहली तिमाही में मजबूत प्रदर्शन शामचुरासी हलके के हर जरूरतमंद तक सुविधाएं पहुंचाना हमारी प्राथमिकता : डॉ. रवजोत सिंह विद्यार्थियों के खिलाफ एनएसए लगाना निंदनीय : अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग अंतर्राष्ट्रीय मिंजर मेले में एंटी चिट्टा अभियान के तहत प्रस्तुत होंगे नुक्कड़ नाटक: मुकेश रेपस्वाल श्री मणिमहेश यात्रा के दौरान यात्रियों का पंजीकरण रहेगा अपरिहार्य : मुकेश रेपस्वाल मुख्यमंत्री तीर्थ यात्रा योजना के तहत कुलजीत सिंह रंधावा ने रवाना की 88वीं, 89वीं और 90वीं बस मोहिंदर भगत ने लुधियाना में बागवानी विकास केंद्र के निर्माण कार्य में तेजी लाने के दिए निर्देश मुख्यमंत्री तीर्थ यात्रा योजना : कुलवंत सिंह की देखरेख में मोहाली विधानसभा क्षेत्र से 86वीं, 87वीं और 88वीं बस रवाना शिक्षा क्रांति अभियान के तहत सरकारी स्कूलों की बदली तस्वीरः ब्रम शंकर जिंपा नीट पेपर लीक: विद्यार्थियों के आंदोलन से घबराई कांग्रेस-भाजपा, ‘आप’ पर लगा रही है बेबुनियाद आरोप: बलतेज पन्नू मान सरकार ने सामाजिक सुरक्षा योजनाओं के तहत ₹2,150.73 करोड़ जारी किए मुख्यमंत्री स्वास्थ्य योजना के तहत 50.3 लाख से अधिक ई-स्वास्थ्य कार्ड जारी - डॉ. बलबीर सिंह विकसित भारत 2047 के लिए शिक्षा प्रणाली के निर्माण में केंद्र और राज्य समान भागीदार हैं: धर्मेंद्र प्रधान स्कूल छोड़ने वाले 80 हजार बच्चों की वापसी, गुजरात सरकार ने शुरू किया बड़ा अभियान

 

महेन्द्र नाथ पांडेय ने भारतीय कौशल संस्थान, मुंबई का शिलान्यास किया

आईआईएस का लक्ष्य है प्रतिवर्ष 5 हजार छात्रों का नामांकन, 70 प्रतिशत छात्रों को कैंपस से ही नौकरी मिलेगी

Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

मुंबई , 11 Sep 2019

Last updated on: Sep 11, 2019, 00:00 IST

भारत को दुनिया की कौशल राजधानी बनाने के क्रम में केंद्रीय कौशल विकास एवं उद्यमिता मंत्री महेन्द्र नाथ पांडेय ने आज मुंबई में भारतीय कौशल संस्थान आईआईएस का शिलान्यास किया। यह संस्थान 10वीं और 12वीं पास छात्रों को अतिविशिष्ट क्षेत्रों के लिए तकनीकी शिक्षा प्रदान करेगा। विश्वस्तरीय यह कौशल प्रशिक्षण केंद्र भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान (आईआईटी), भारतीय प्रबंधन संस्थान (आईआईएम) के समान होगा।इस अवसर पर महाराष्ट्र फिल्म, मंच एवं सांस्कृतिक विकास निगम लिमिटेड (एमएफएससीडीसीएल) के वाइस चेयरमैन श्री अमरजीत मिश्रा, कुर्ला क्षेत्र के विधायक श्री मंगेश एम. कुडालकर, पार्षद श्री मलिक अब्दुल राशिद, टाटा संस के श्री नटराजन चन्द्र शेखरन, राष्ट्रीय कौशल विकास निगम के चेयरमैन तथा लार्सन एंड टुब्रो के ग्रुप चेयरमैन श्री ए.एम.नाइक, एम.एस.डी.ई के सचिव श्री के.पी.कृष्णन और एम.एस.डी.ई के वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित थे।मुंबई के एन.एस.टी.आई कैंपस में आईआईएस की स्थापना के लिए प्रतिस्पर्धी निविदा प्रक्रिया द्वारा टाटा एजुकेशन डेवलपमेंट ट्रस्ट (टीईडीटी) का चयन किया गया है। टाटा समूह संस्थान के 4.5 एकड़ के कैंपस में 300 करोड़ रुपये का निवेश करेगा। छात्रों को आधुनिकतम सुविधाएं प्राप्त होंगी। प्रतिवर्ष 5 हजार छात्रों के नामांकन तथा 70 प्रतिशत छात्रों को कैंपस से नौकरी देने का लक्ष्य निर्धारित किया गया है।केंद्रीय कैबिनेट आईआईएस देश के तीन स्थानों मुंबई, अहमदाबाद और कानपुर पर स्थापित करने की मंजूरी दी थी। ये संस्थान पीपीपी (सार्वजनिक-निजी - सहयोग) मॉडल के आधार पर बनाए जाएंगे।

इस अवसर पर केन्द्रीय कौशल विकास और उद्यमिता मंत्री श्री महेन्द्र नाथ पांडेय ने कहा कि जब प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने सिंगापुर की यात्रा के दौरान वोकेशनल एजुकेशन एंड ट्रेनिंग सेंटर देखा तो उन्होंने अपने देश में आधुनिक प्रशिक्षण केंद्र स्थापित करने की कल्पना की। उनके निर्देश के तहत कौशल संस्थान को आईआईटी और आईआईएम के समान विकसित किया जाएगा। मेक इन इंडिया की तरह ही हमें स्किल्ड इन इंडिया के लिए जाना जाएगा। देश में आज कौशल प्रशिक्षण प्राप्त कार्यबल की आवश्यकता है जो उद्योगों की ऑटोमेशन, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस और मशीन लर्निंग जैसी तकनीकों की मांग को पूरा करे। पूरी दुनिया में कौशल परिदृश्य बदल रहा है और ये संस्थान हमें प्रतिस्पर्धी बनाएंगे। मुंबई का यह संस्थान महाराष्ट्र के युवाओं की आकांक्षाओं को पूरा करेगा। सरकार ने इस संस्थान के लिए निजी सहयोगी को 25 वर्षों के लिए भूखंड आवंटित किया है।टाटा संस के चेयरमैन श्री नटराजन शेखर ने शिलान्यास समारोह के लिए बधाई देते हुए कहा कि टाटा इस परियोजना से जुड़कर गौरवान्वित महसूस कर रहा है। इस परियोजना की परिकल्पना स्वयं प्रधानमंत्री ने की थी। आर्थिक विकास के लिए रोजगार महत्वपूर्ण है। जनसांख्यिकीय लाभांश को देखते हुए कौशल विकास सबसे सटीक समाधान है।शिलान्यास समारोह के दौरान गणमान्य व्यक्तियों ने मुंबई के राष्ट्रीय कौशल प्रशिक्षण संस्थान में पौधारोपण भी किया।

 

Tags: Mahendra Nath Pandey

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD