Thursday, 23 July 2026

 

 

खास खबरें भाजपा चाहती तो हिमाचल प्रदेश को कर्जमुक्त बना सकती थीः सुखविन्द्र सिंह सुक्खू आप सरकार ने नौकरशाही को हाशिए पर धकेलने के बाद अब खुलेआम राजनीति का अपराधीकरण शुरू कर दिया है: सुनील जाखड़ पंजाब में पेपर लीक मामलों पर मान और बैंस दें इस्तीफा: अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग 'मिर्जापुर: द फिल्म' से पहले श्वेता त्रिपाठी ने याद किया फ्रेंचाइज़ी का यादगार सफर खरड़ पदयात्रा का 9वां दिन : रविंदर सिंह खेड़ा ने निज्जर रोड पर बंद पड़ी सीवरेज लाइन का मुद्दा उठाया सुखबीर सिंह बादल द्वारा अकाली कार्यकर्ताओं से सभी बाढ़ संभावित क्षेत्रों में बाढ़ सुरक्षा कार्य करने का आग्रह सुखबीर सिंह बादल ने केंद्र से विरोध कर रहे छात्रों की शिकायतों का समाधान करने की अपील की 'दोस्त-दोस्त न रहा' गाने वाले मुकेश ने कई फिल्मों में किया अभिनय, संगीत प्रेमियों के दिलों में आज भी गूंजती है उनकी आवाज गुजरात: गृह मंत्री अमित शाह ने 815 करोड़ रुपए की विकास परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास किया नीट विवाद: हैदराबाद पुलिस ने लोक भवन की ओर मार्च कर रहे छात्रों को रोका पीएम आवास के बाहर धरना दे रहे विपक्षी नेताओं को पुलिस ने हटाया, राहुल गांधी बोले-जोर आजमा लो, लड़ाई नहीं रुकेगी राहुल गांधी की केंद्रीय राज्य मंत्री जितेंद्र सिंह से वार्ता विफल, कांग्रेस ने सरकार के सामने रखी 5 मांगें 'छात्रों की आवाज को नजरअंदाज करना गलत', राहुल गांधी ने भारतीय से धरने में शामिल होने की अपील की कम बारिश वाले जिलों में किसानों की मदद के लिए तेज प्रयास कर रही केंद्र कोल्हापुर को मिलेगा 35 हजार दर्शक क्षमता वाला अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम, सीएम फडणवीस की मौजूदगी में हुआ एमओयू छात्रों के विरोध प्रदर्शन को संवेदनशीलता से संभाले सरकार, वाईएसआर कांग्रेस की मांग जयशंकर का दो द‍िवसीय फिलीपींस दौरा, 'आसियान' और 'क्‍वाड' बैठक में होंगे शामिल पंकज त्रिपाठी की 'ओह माय डॉग' में दिखेगा इंसान और डॉग का खास रिश्ता, बोले- 'यह कहानी दिल को छू लेने वाली है' ओ.एस.डी. सुखवीर सिंह ने धूरी हलके में चल रही विकास परियोजनाओं का लिया जायजा बेला फ़ार्मेसी कॉलेज को नया पेटेंट मिला लंबित राजस्व मामलों का समयबद्ध निपटारा सुनिश्चित करें अधिकारी: आशिका जैन

 

राजभवन स्टॉफ द्वारा राज्यपाल के सम्मान में विदाई समारोह का आयोजन

Listen to this article

5 Dariya News

शिमला , 06 Sep 2019

Last updated on: Sep 06, 2019, 00:00 IST

राज्यपाल श्री कलराज मिश्र के सम्मान में आज राजभवन में विदाई समारोह का आयोजन किया गया। इस मौके पर, लेडी गवर्नर श्रीमती सत्यावती मिश्र भी उपस्थित थीं।राज्यपाल ने इस अवसर पर राजभवन स्टॉफ की तारीफ करते हुए कहा कि यहां के कर्मचारियों ने अपने कार्य में समर्पण और मेहनत से उन्हें काफी प्रभावित किया है। उन्होंने कहा कि नई जिम्मेदारी के साथ वह हिमाचल से जा रहे हैं लेकिन यहां मिले स्नेह और अपनेपन से उन्हें नई ऊर्जा मिली है, जो उन्हें और अधिक कार्य करने की प्रेरणा देगी। उन्होंने कहा कि यहां संबंधों के आधार पर उन्हें लगा की औपचारिकता नहीं है और लोगों में अपनापन है, लगाव है।इस अवसर पर, राज्यपाल के सचिव राकेश कंवर ने राज्यपाल कलराज मिश्र तथा लेडी गवर्नर को सम्मानित किया।राज्यपाल के सचिव राकेश कंवर ने कहा कि यह हमारा सौभाग्य है कि बहुत बड़े व्यक्तित्व के सानिध्य में कार्य करने का मौका मिला है। उन्होंने कहा कि हिमाचल प्रदेश में आपके कार्यकाल की अल्पावधि में जो सीख आपके माध्यम से मिली है, उसपर राजभवन का हर कर्मचारी जीवन में अपनाने की कोशिश करेगा। आपने दूसरों के प्रति आदर भाव व सम्मान का जो नैतिक पाठ पढ़ाया है वह हमें आगे बढ़ने की प्रेरणा देगा। उन्होंने राजस्थान के गवर्नर के रूप में नई जिम्मेदारी के लिए कलराज मिश्र को राजभवन स्टॉफ की ओर से शुभकामनाएं दीं।इस मौके पर, अन्य अधिकारियों ने भी अपने विचार रखे।

                             

 

 

Tags: Kalraj Mishra

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD